रहना है हमेशा यंग, तो आज ही रात से इन 5 चीजों को भिगोकर करें अपनी डाइट में शामिल

सुपर स्‍टार रेखा से लेकर एवरग्रीन हेमा मालिनी तक, सभी इन्‍हीं की तरह फोर एवर यंग बने रहना चाहते हैं। हालांकि हम अपने दिल को यह कहकर बहला लेते हैं कि वे तो सुपरस्‍टार हैं। पर यंग और ब्‍यूटीफुल दिखने का अधिकार सिर्फ सुपरस्‍टार को ही नहीं होता। कैसा हो अगर आप हमेशा जवान रह सकें? तो हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा आसान नुस्‍खा जो हमेशा आपको जवां बनाए रखेगा।
फाइबर युक्त आहार आपको PTSD के खतरे से बचा सकता है। चित्र- शटरस्टॉक।
फाइबर युक्त आहार आपको PTSD के खतरे से बचा सकता है। चित्र- शटरस्टॉक।
विदुषी शुक्‍ला Updated: 10 Dec 2020, 12:48 pm IST
  • 78

35 वर्ष की उम्र के बाद हमारा शरीर कमजोर होने लगता है, चेरहे पर झुर्रियां, झड़ते और सफेद होते बाल, कमजोर हड्डियां और थकान- ये सभी बुढ़ापे की दस्तक होती हैं। लेकिन प्रकृति के कुछ चमत्कारिक फूड हैं जो आपके बुढ़ापे को डिले कर सकते हैं। पर इनके सेवन का भी एक खास तरीका होता है।

ताउम्र जवां रहने के लिए आज ही रात से इन फूड्स को भिगोएं और अगली सुबह इनका सेवन करें-

1. अलसी

अलसी यानी फ्लैक्स सीड्स पोषण का भंडार हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। यह तो आप जानते ही हैं कि कोलेस्ट्रॉल सभी हृदय सम्बन्धी रोगों का प्रमुख कारण है। अलसी के सेवन से आपका दिल जवान रहता है।
साथ ही अलसी खाने से बाल लम्बे समय तक काले रहते हैं।

अलसी यानी फ्लैक्स सीड्स पोषण का भंडार हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

अलसी की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में अलसी खाने की सलाह नहीं दी जाती। लेकिन अगर आप अलसी को पानी में भिगोकर खाएंगी तो उसकी गर्म तासीर का प्रभाव कम हो जाएगा और आप उसे हर मौसम खा सकती हैं। रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच अलसी भिगो दें और सुबह पानी भी पी लें और अलसी को भी चबा-चबा कर खा लें।

2. मुनक्का

मुनक्का बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन और मैग्नीशियम होता है जो एनेमिया में बहुत फायदा करता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन के अनुसार मुनक्का खाने से खून में नाइट्रिक ऑक्साइड बढ़ता है जिससे रक्तचाप दुरुस्त होता है।
मुन्नका खाने से ऊर्जा बढ़ती है, पाचन अच्छा रहता है, ब्लड प्रेशर लो नहीं होता और किडनी में स्टोन होने की सम्भावना कम होती है।
हर दिन 6 से 8 मुनक्का को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट खाएं।

इस तरह करें मुनक्के का सेवन। चित्र- शटर स्टॉक।

3. खस-खस

खस-खस या पोस्ता दाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें थाईमिन, फोलेट और विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और चर्बी कम करता है। भीगे हुए खसखस में बहुत फाइबर होता है। सुबह इसका सेवन करने से क्रेविंग्स पर भी कंट्रोल होता है। साथ ही यह सेरोटोनिन हॉर्मोन बनने में सहायक होता है। सेरोटोनिन हॉर्मोन हमारा मूड अच्छा रखता है और अच्छी नींद के लिए भी जिम्मेदार होता है।
एक गिलास पानी में आधा चम्मच खसखस काफी होगा। खसखस का सेवन आपका वजन नियंत्रित करता है और आपको खुश रखता है।

4. मेथी

मेथी पाचनतंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह आंतो की सफाई करती है और पाचन दुरुस्त करती है। मेथी डायबिटीज कंट्रोल करती है और हाइपरटेंशन को दूर रखती है। मेथी जोड़ों के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि यह अर्थराइटिस को दूर रखती है जो कि बुढ़ापे की एक आम समस्या है।
मेथी के सेवन से बाल भी घने और स्वस्थ रहते हैं।

मेथी का सुबह खाली पेट सेवन बहुत फायदेमंद है। चित्र- शटरस्टॉक।

5. काले चने

वैसे तो सभी तरह की दाल प्रोटीन का भंडार होती हैं लेकिन काले चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। पकाने में अधिकांश पोषक तत्व कम हो जाते हैं इसलिए अंकुरित या भीगे हुए चने खाना सबसे फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन होता है जो हड्डियों को तंदुरुस्त रखता है, बालों को मजबूत करता है, पाचन बेहतर करता है और मांसपेशियां मजबूत करता है। सुबह भीगे चने खाने से भूख कम लगती है और फाइबर होने के कारण पेट भी साफ होता है।

एक गिलास में एक से दो चम्मच चने भिगाकर खाएं। आप चाहें तो चनों में अंकुर निकलने का इंतजार कर सकती हैं। चने जिस पानी में भीगे थे उसे भी जरूर पियें क्योंकि उसमें भी बहुत पोषण होता है।

सेवन का तरीका-

इन सभी चीजों को आपको रात में भिगोकर सुबह खाली पेट ही खाना है। भीगने से ही आपको पूरा पोषण मिलता है। आप हर दिन एक-एक करके इन्हें भिगाे सकती हैं या हफ्ते भर एक चीज फिर अगले हफ्ते दूसरी चीज भिगोकर भी खा सकती हैं।

अपने 20s में ही इसका सेवन शुरु कर देगी तो आपको कमजोरी नहीं आएगी। इसके साथ ही थोड़ा व्यायाम अपने दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
तनाव से दूर रहें और हमेशा मुस्कुराते रहें। जवान मन से रहना जरूरी है, उम्र तो महज एक संख्या है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

  • 78
लेखक के बारे में

पहला प्‍यार प्रकृति और दूसरा मिठास। संबंधों में मिठास हो तो वे और सुंदर होते हैं। डायबिटीज और तनाव दोनों पास नहीं आते। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख