scorecardresearch

सद्गुरु के बताए इन 5 टिप्स के साथ आप भी ले सकते हैं लंबी और हेल्दी जिंदगी का आनंद

शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को एक्टिव करने के लिए सदगुरु के नाम से मशहूर ‘जग्गी वासुदेव सद्गुरु’ ने कुछ टिप्स (sadhguru health tips) बताएं है, जो आपके लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
Published On: 17 Sep 2023, 08:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Weight loss ke liye healthy eating jaroori hai.
कुछ खाद्य पदार्थ स्वाभाविक रूप से सूजन रोधी होते हैं, यानी सूजन घटाते हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर सेहत एक बेहतरीन जीवन की मुख्य धारा है। स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति कई तरह के नुस्खे अपनाता है और खुद को एक अच्छा जीवन देने की कोशिश करता है। लेकिन आजकल के समय में स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद ज़रूरी है। इसलिए शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को एक्टिव करने के लिए सदगुरु के नाम से मशहूर ‘जग्गी वासुदेव सद्गुरु’ ने कुछ टिप्स (sadhguru health tips) बताएं है, जो आपके लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

उनके अनुसार स्वस्थ जीवनशैली के लिए अगर व्यक्ति इन साधारण से टिप्स को फॉलो करता है तो वो स्वाभाविक तौर पर अपने अंदर एक स्वस्थ बदलाव ज़रूर देख पायेगा।

1 स्वस्थ रहने के लिए खाएं कच्चा भोजन

सद्गुरु के अनुसार हमें हर दिन अपने भोजन में 40-50 प्रतिशत तक जीवित कोशिका वाला भोजन शामिल करना चाहिए। जीवित कोशिका भोजन का अर्थ फल, कच्ची सब्जियां, ड्राई फ्रूट या किसी भी तरह के अंकुरित खाने से है।

upwas ke liye foods
फल के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है । चित्र : शटरस्टॉक

सद्गुरु के अनुसार, खाने में खुद ही ऐसे एन्ज़ाइम्स होते है, जो हमारे शरीर के साथ मिलकर हमारे भोजन को पचाते है। लेकिन आजकल हम खाने को जिस तरह से पकाते है, उस प्रक्रिया में खाने में मौजूद अधिकतर एन्ज़ाइम्स नष्ट हो जाते है और जो भोजन हम लंबे समय तक ताकत देने के लिए खाते है, वो इसे पचाने में ही खर्च हो जाता है और ऊर्जा को कम कर देता है।

2 सोने से पहले नहाना है बेहतर विकल्प

वैसे तो नहाने के समय को लेकर कई लोग कई अलग-अलग तरह की बातें करते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि हमें सुबह जल्दी नहा लेना चाहिए, तो कुछ का मानना है कि हमें अपने नहाने के समय को थोड़ा ऊपर-नीचे करना चाहिए। लेकिन सद्गुरु के अनुसार शारीरिक स्वस्थता के साथ मानसिक स्वस्थता भी बेहद जरूरी है।

इसलिए अगर हम सोने से पहले नहा लेते हैं तो हमारे दिमाग में चल रही तमाम टेंशन और कई तरह का बोझ कम हो जाता है और हम रिलैक्सड महसूस करते हैं। नहाने से हमारी शारीरिक शुद्धि के साथ-साथ मानसिक शुद्धि भी हो जाती है, जिसके प्रभाव सीधे हमारी सेहत को अच्छा करने में पड़ता है।

3 पानी की मात्रा का रखें ध्यान

स्वस्थ मात्रा में पानी पीने से हम स्वस्थ रह सकते हैं क्योंकि पानी के बिना हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संभालना मुश्किल हो सकता है। सद्गुरु के अनुसार पानी पीने से हमारी शारीरिक ऊर्जा बनी रहती है, जिससे हम अधिक कार्यक्षम और चुस्त रह सकते हैं।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

इसके साथ ही सद्गुरु कहते है कि पानी पीने से हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को स्थिर रूप से रखा जा सकता है। यह बेहद आवश्यक है क्योंकि इससे हमारे अंगों को ऊर्जा स्तर बनाए रखने के लिए प्राकृतिक तरीके से ताजगी और पोषण मिलती है।

पानी पीने से आप स्वस्थ रहेंगे । चित्र : अडोबी स्टॉक

4 भूख से कम खाने से भी रह सकते है हेल्दी

सद्गुरु ने बताया कि भूख लगना और पेट खाली होना दोनों अलग-अलग चीज़ें हैं। जब आपको भूख लगती हैं तो इसका मतलब आपके शरीर में ऊर्जा का कम होना होता हैं लेकिन जब आपका पेट खाली होता है तो योग विज्ञान और मॉडर्न विज्ञान के मुताबिक़ यह एक अच्छी स्थिति है।

सद्गुरु के अनुसार, जब हमारे पेट खाली होता है, तब ही हम किसी भी कार्य को अच्छी तरह कर सकते हैं। इसलिए हमें हमेशा भूख से कम खाना चाहिए और अनावश्यक फास्ट फूड जैसी अनहेल्दी चीज़ें नहीं खानी चाहिए।

5 दालें और नट्स बनाते हैं इम्यूनिटी को मजबूत

अच्छी सेहत के लिए मज़बूत इम्यूनिटी को बनाए रखना बेहद जरूरी है और सद्गुरु के अनुसार ऐसे कई तरीके है जिससे आप अपनी इम्युनिटी मज़बूत रख सकते हैं। इन्हीं में पौष्टिक आहार खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

फल, सब्जियां, दालें, पूरे अनाज, नट्स, और दूध के उत्पादों को आपके आहार में शामिल करें। ये आपको विटामिन, मिनरल्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके साथ ही पर्याप्त नींद आपके इम्यून सिस्टम के लिए महत्वपूर्ण है। नींद के दौरान, आपका शारीरिक और मानसिक विकास होता है, जिससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

 यह भी पढ़ें: समस्या नहीं, बल्कि संभावनाओं का द्वार है जीवन! संघर्ष से हारने लगी हैं, तो आपके लिए मददगार हो सकते हैं सद्गुरू के सबक

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
कार्तिकेय हस्तिनापुरी
कार्तिकेय हस्तिनापुरी

पिछले कई वर्षों से मीडिया में सक्रिय कार्तिकेय हेल्थ और वेलनेस पर गहन रिसर्च के साथ स्पेशल स्टोरीज करना पसंद करते हैं। इसके अलावा उन्हें घूमना, पढ़ना-लिखना और कुकिंग में नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। जिंदगी में ये तीनों चीजें हैं, तो फिजिकल और मेंटल हेल्थ हमेशा बूस्ट रहती है, ऐसा उनका मानना है।

अगला लेख