लॉग इन

गर्भ धारण करने की योजना बना रहीं हैं, तो कटहल का सेवन करना न भूलें

यदि आप गर्भ धारण करने की सोच रही हैं, तो कटहल आपके सबसे पसंदीदा खाद्य पदार्थों में से एक होना चाहिए। क्या आप इसके बारे में और अधिक जानने के लिए उत्साहित हैं? तो इसे पढ़ती रहिए।
कटहल फायदेमंद होता है। चित्र: शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 23 Oct 2023, 09:58 am IST
ऐप खोलें

भारतीय रसोई में कुछ सबसे अनोखे फल और सब्जियां शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश में कई तरह के लाभ हैं। कटहल (Jackfruit) उनमें से एक है। गर्मियों का यह फल बाहर से भले ही आकर्षक न लगे, लेकिन यह स्वास्थ्य और स्वाद का एकदम सही मिश्रण है। इसमें आश्चर्य नहीं कि हम में से अधिकांश लोग कटहल की सब्जी या कटहल की बिरयानी खाना बहुत पसंद करते हैं।

आप इसके असंख्य लाभों के बारे में जानती होंगी, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह गर्भावस्था (Pregnancy) में कितना फायदेमंद है। यदि आप बेबी प्लान कर रही हैं और सोच रही हैं कि प्रजनन क्षमता को कैसे बढ़ाया जाए, तो कटहल इसका रहस्य है।

कटहल पोषक तत्वों का पावरहाउस है

अच्छी बात यह है कि कटहल में मध्यम मात्रा में कैलोरी (Calorie) होती है। वसा (Fat) से लगभग 5 कैलोरी प्राप्त होती है, जो इसे वास्तव में स्वस्थ भोजन बनाती है। साथ ही, यह फोलेट, थायमिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और विटामिन ए और सी से भरपूर होता है।

पोषक तत्वों का खजाना है कटहल। चित्र: शटरस्‍टॉक

इसके आलावा, इसमें मौजूद फाइबर पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही चीनी की अनुपस्थिति इस फल को मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होती है।

कुल मिलाकर, इसका पोषण महिलाओं में प्रजनन क्षमता में सुधार करने में मदद करता है। लेकिन क्या यह गर्भवती महिलाओं के लिए उतना ही अच्छा है, या इससे बचना चाहिए?

क्या गर्भावस्था के दौरान कटहल का सेवन करना सुरक्षित है?

कटहल शरीर में गर्मी पैदा करता है, यही वजह है कि गर्भावस्था के दौरान बड़ी मात्रा में इसके सेवन की सलाह नहीं दी जाती है। इसके अलावा, गर्भवती होने के बाद इसके लाभों के कोई प्रमाण नहीं हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन कम करना चाहिए। क्योंकि इससे मां और बच्चे दोनों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

भोपाल स्थित स्त्री रोग विशेषज्ञ ध्वनी प्रियशा कहती हैं- गर्भावस्था के दौरान कटहल खाना फायदेमंद हो सकता है –

गर्भावस्था के दौरान पेट की समस्याओं, जैसे अल्सर, को खत्म करना।
बच्चे की वृद्धि और विकास में मदद करता है।
रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
थकान को रोकता है।
पाचन को उत्तेजित करता है।
तनाव कम करता है।
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।
गर्भावस्था के दौरान कटहल खाने के साइड इफेक्ट।

प्रेगनेंसी में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। चित्र : शटरस्टॉक

गर्भावस्था के दौरान कटहल के सेवन कुछ जोखिमों पर ध्यान दें

1. अधिक मात्रा में कटहल खाने से गर्भवती माताओं को मधुमेह हो सकता है।

2. यह रक्त के जमावट को तेज करता है, खासकर अगर गर्भवती मां को पहले से रक्त संबंधी स्वास्थ्य की स्थिति है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

3. इससे दस्त और पाचन संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें – यहां हैं पुरुषों की वे 3 यौन समस्याएं जो आप दोनों का रिश्ता प्रभावित कर सकती हैं, जानिए इनसे कैसे निपटना है

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख