Mouthwash : ओरल हाइजीन के लिए माउथवॉश करती हैं, ताे जानिए इसके बारे में कुछ जरूरी तथ्य

माउथवॉश का प्रयोग हमारे ओरल हेल्थ के लिए अच्छा और बुरा दोनों हो सकता है। एक्सपर्ट इसके फायदे तो बताते हैं, लेकिन वे इसके नुकसान से भी इनकार नहीं करते।
mouthwash ke fayde jaaneien
कई डेंटिस्ट दैनिक दंत चिकित्सा देखभाल के रूप में माउथवॉश के उपयोग को सही मानते हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक
Published On: 7 Jun 2023, 11:00 am IST

माउथवॉश का प्रयोग हमारे ओरल हेल्थ के लिए अच्छा और बुरा दोनों हो सकता है। एक्सपर्ट इसके फायदे तो बताते हैं, लेकिन वे इसके नुकसान से भी इनकार नहीं करते।
अक्सर इस बात पर बहस होती है कि ओरल हेल्थ के लिए माउथवॉश का उपयोग सही है या नहीं। कुछ शोध के निष्कर्ष यह बताते हैं कि माउथवॉश मुंह में बैड बैक्टीरिया के साथ-साथ गुड बैक्टीरिया को भी मार देता है। इससे मुंह के हेल्दी माइक्रोबायोम को बनाए रखने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। कई डेंटिस्ट दैनिक दंत चिकित्सा देखभाल के रूप में माउथवॉश के उपयोग को सही मानते हैं। माउथवाश हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है या नहीं, यह एक्सपर्ट से ही जाना जा सकता है।

सही तरीके से प्रयोग किया गया माउथवॉश देता है कई फायदे (Mouthwash Benefits)

पारस हॉस्पिटल में डेंटिस्ट डॉ. प्रियंका जयसवाल बताती हैं, ‘मुंह को चमकदार, साफ, ठंडा और बेहतर एहसास (Tingly Feeling) देता है माउथवॉश। यह ओरल हायजीन (Mouthwash for Oral Hygiene) बनाये रखने में मदद करता है। यह दांतों की कुछ समस्याओं से भी बचाव कर सकता है। विशेष रूप से वायरस के प्रसार के साथ-साथ माउथवॉश मुंह के बैक्टीरिया के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है।

मुंह के कोने-कोने की सफाई करता है

एक लिक्विड के रूप में माउथवॉश मुंह के कोने-कोने और दरारों तक पहुंच सकता है। यह काम टूथब्रश या फ्लॉस स्ट्रिंग नहीं कर सकती है। यह प्लाक और मसूड़े की सूजन को भी कम कर सकता है। यह दांतों की सड़न और कैविटी को रोकने में मदद करता है।

पर इसके उपयोग के कुछ नुकसान भी हैं (Mouthwash Side Effects)

पूरी तरह से माउथवॉश पर निर्भर रहने की आदत ओरल हाइजीन को नुकसान पहुंचा सकती है। माउथवॉश का उपयोग टूथब्रश, टूथपेस्ट और फ्लॉस के नियमित उपयोग के साथ ही किया जाना चाहिए। माउथवॉश खराब नहीं है।

fitkari ke fayade
पूरी तरह से माउथवॉश पर निर्भर रहने की आदत ओरल हाइजीन को नुकसान पहुंचा सकती है। चित्र : अडोबी स्टॉक

इसका उपयोग पूरी तरह से टूथब्रश के बदले किया जाता है, तो यह नुकसान पहुंचाता है। ब्रश करने के बाद माउथवॉश का उपयोग किया जा सकता है, ताकि यह दांतों और ओरल टिश्यू को लाभ ज्यादा दे सके।

अल्कोहल-मुक्त माउथवॉश का चुनाव (Alcohol Free Mouthwash)

माउथवॉश में अल्कोहल होता है, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। अल्कोहल-आधारित माउथवॉश मुंह में लार की मात्रा को कम कर सकते हैं। इसलिए इसके उपयोग के बाद मुंह सूखा सा महसूस होता है। अल्कोहल-मुक्त माउथवॉश चुनना सबसे अच्छा है। कुछ माउथवॉश में क्लोरहेक्सिडिन ग्लूकोनेट होता है, जिसका उपयोग मसूड़े की सूजन के इलाज के लिए किया जाता है। यह कभी कभी दांतों में दाग का कारण बन सकता है।

क्या कहते हैं शोध (Research on Mouthwash)

कुछ शोध बताते हैं कि माउथवॉश मुंह में अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के बैक्टीरिया के स्तर को बदल देता है। क्लोरहेक्सिडिन माउथवॉश मुंह के माइक्रोबायोम को बदलने, एसिडिटी बढ़ाने वाला माना गया। माउथवॉश उन अच्छे बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है, जो शरीर को रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसलिए इस पर निर्भरता सही नहीं है

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

सही माउथवॉश कैसे चुनें (How to choose Right Mouthwash)

फ्लोराइड दांतों की सड़न को रोकने में मदद कर सकता है। यह मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया के जमा होने के जोखिम को कम कर सकता है। सोने से पहले फ्लोराइड माउथवॉश का उपयोग किया जा सकता है। क्योंकि सोते समय लार का प्रवाह स्वाभाविक रूप से कम हो जाता है। दांतों को ब्रश करने के तुरंत बाद माउथवॉश का उपयोग करने से बचें।

सोने से पहले फ्लोराइड माउथवॉश का उपयोग किया जा सकता है। चित्र : शटरस्‍टॉक

यह दांतों पर छोड़े गए टूथपेस्ट से फ्लोराइड को हटा सकता है। दांतों को ब्रश करने के बाद कम से कम 30 मिनट बाद माउथवॉश से कुल्ला करें । कम से कम 30 मिनट तक कुछ भी न खाएं और नहीं पिएं

माउथवॉश का सही इस्तेमाल कैसे करें (Right use of mouthwash)

माउथवॉश को बोतल के साथ दिए गए कप में डालकर कुल्ला करें। सीधे बोतल मुंह में नहीं डालें। केवल निर्धारित मात्रा में ही माउथवॉश का उपयोग करें। इसे स्वाइप करें, 30 सेकंड तक गरारे करें और थूक दें। इसे निगलने की कोशिश नहीं करें। बड़ी मात्रा में माउथवॉश का सेवन नशे का कारण बन सकता है। यदि इसमें अल्कोहल है, तो यह अंग डैमेज या मृत्यु का कारण भी बन सकता है।

यह भी पढ़ें :- Capsicum benefits in summer : वजन घटाने से लेकर इलेक्ट्रोलाइट की पूर्ति तक, गर्मियों में सुपर हाइड्रेटिंग फ़ूड शिमला मिर्च खाने के हैं और कई फायदे

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख