scorecardresearch

अपच, एसिडिटी और पेट दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए हमने ढूंढ निकाला हाजमे का चूरन, जानिए इसे बनाने का तरीका

पेट की समस्याओं से निपटना है? तो आप इस पाचक बीज के मिश्रण का एक चम्मच खाने से उस पेट दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
Updated On: 7 Jan 2022, 07:41 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
acidity ke liye churan
अगर आपको भोजन के बाद एसिडिटी की हमेशा दिक्कत महसूस होती है तो यह चूरन आपके काम आएगा। चित्र : शटरस्टॉक

एक सुखद फैमिली डिनर के बाद आपने कभी न कभी अपने पेट में बेचैनी, जलन और सूजन महसूस की होगी। अगर आपका पेट हर ऑयली और मसालेदार भोजन के बाद परेशान हो जाता है, तो क्या आपको जीवन भर सादा खिचड़ी या दलिया खाने की ज़रूरत है? यह आवश्यक नहीं है। क्योंकि आपकी रसोई में ऐसे तत्व होते हैं, जो पाचन में सहायता करते हैं और आपके पेट और आंत को खुश रख सकते हैं।

पहले जानिए आखिर पेट की समस्या क्यों होती है?

आपकी बड़ी आंत में कार्बोहाइड्रेट, शुगर और फाइबर युक्त भोजन टूट जाता है। भोजन के टूटने की प्रक्रिया आपके कोलन में गैस बनाती है जो अपच, सूजन और एसिड रिफ्लक्स जैसी पेट की समस्याओं का कारण बन सकती है। इन समस्याओं के परिणामस्वरूप बार-बार शौच जाना पड़ सकता है। जिससे आप परेशान हो सकती हैं।

pet ke liye churan
यह पाचक मिश्रण पेट की परेशानियों को कम करने के लिए लाभ प्रदान कर सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

अगर आपको भोजन के बाद हमेशा यह दिक्कत महसूस होती है, तो एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, ल्यूक कॉटिन्हो ने एक प्राकृतिक उपचार साझा किया जो आपकी मदद कर सकता है। कॉटिन्हो, जिनकी इंस्टाग्राम पर बहुत बड़ी संख्या में फॉलोवर्स हैं, अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर समग्र स्वास्थ्य उपचार साझा करते हैं।  

उन्होंने जो उपाय साझा किए, वह पेट में अपच, एसिडिटी और बेचैनी की भावना को दूर करने के लिए प्रत्येक भोजन के बाद लिया जा सकता है।

यहां बताया गया है कि आप कैसे घर पर ही हाजमे के लिए यह चूर्ण बना सकती हैं 

 एक बाउल लें और उसमें 2 टेबल स्पून जीरा डालें।

 2 टेबल स्पून सौंफ डालें,  2 बड़े चम्मच अजवाईन डालें,  2 टेबल-स्पून काले तिल डालें और फिर

 इसमें एक नींबू निचोड़ें। इन्हें एक साथ मिलाएं, ढककर 4 घंटे के लिए रख दें। पैन गरम करें, मिश्रण को हल्का भून लें

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

अतिरिक्त लाभ और स्वाद के लिए थोड़ी हल्दी और शुद्ध सेंधा नमक छिड़कें। बस आपके हाजमे का चूर्ण तैयार है। इसे एक एयरटाइट जार में स्टोर करें।

सही हाजमे के लिए प्रत्येक भोजन के बाद इसका सेवन करें

इस अद्भुत उपाय को साझा करते हुए कॉटिन्हो अपने कैप्शन में लिखते हैं, “इसे भोजन के बाद खाने के लिए एक पाचक मिश्रण के रूप में बनाया। मैं इसे खाने के बाद भी मीठे की तलब को कम करने के लिए खाता हूं। 

क्या यह काम करता है?  

आपको इस पर विश्वास करना होगा। इनमें से प्रत्येक सामग्री को विज्ञान में पाचन, पाचन एंजाइम, पेट में एसिड और अतिरिक्त गैस निर्माण को कम करने में मदद करने के लिए प्रलेखित किया गया है।

मैं 5 दिनों से इसे भोजन के बाद का एक बड़ा चम्मच खा रहा हूं।  यह मेरे और कई अन्य लोगों के लिए किसी भी प्रकार की मीठे की क्रेविंग को कम करता है। आशा है कि यह आप के लिए काम करेगा। यह मिश्रण कैल्शियम और सूक्ष्म पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।”

यहां देखिए उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट 

Digestive churan recipe

6 आसान चीजें जो आप अपने पेट के लिए कर सकते हैं

  1. सांस लेने का तरीका बदलें

 मानो या न मानो, लेकिन हममें से ज्यादातर लोग सांस लेने की कला को नहीं समझते। नियम यह है कि फेफड़ों को ठीक से भरने के लिए गहरी सांसें लें और यह सुनिश्चित करें कि आपके सिस्टम में कोई अतिरिक्त गैस न छूटे।

  1. खाने का तरीका बदलें

अपने आहार में अधिक फाइबर शामिल करना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, आपको यह सुनिश्चित करने के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता है कि आप अपने शरीर को आवश्यक हर पोषक तत्व का सेवन कर रहे हैं।

  1. अपना खाना ठीक से चबाएं

अगर आपको लगता है कि चबाना सिर्फ एक और काम है, तो आप बहुत गलत हैं। आपको 32 बार चबाने के नियम का पालन करना होगा। इसलिए, चबाते समय अपना मुंह बंद रखें अन्यथा आप बहुत अधिक हवा निगल सकते हैं जिससे आपको गैस बन सकती है।

  1. अपने फार्ट्स को न रोक

nahi rona chahiye fart
फार्ट रोकना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं। चित्र : शटरस्टॉक

यह शर्मनाक हो सकता है, लेकिन अपने फ़ार्ट्स को रोकना पूरी तरह से असहज है। इससे पेट के क्षेत्र में तेज दर्द हो सकता है और आपको फूला हुआ महसूस हो सकता है।

  1. एक ही जगह पर न बैठे रहें 

 हम में से ज्यादातर लोग इन दिनों घर से काम कर रहे हैं और कोविड-19 की वजह से हमारे घरों से बाहर निकलने की शायद ही कोई गुंजाइश हो। इसलिए, हम नियमित शारीरिक गतिविधि को भी खो रहे हैं। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप हर घंटे के बाद खड़े हो जाएं और घूमें। इसके अलावा, घर पर एक घंटे का व्यायाम सत्र चीजों में काफी सुधार कर सकता है।

यह भी पढ़े : क्या आपका लिवर ठीक है? जानिए अच्छे और खराब लिवर के बारे में कुछ जरूरी संकेत

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख