ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में बढ़ रही है सूजन, जानिए इससे कैसे बचना है

सूजन शायद आपको सुनने में उतनी गंभीर न लगे, लेकिन ये तब होती है जब यह काफी पुरानी हो चुकी होती है। इसलिए शरीर में सूजन के इन 5 लक्षणों पर आपको समय रहते ध्‍यान देना जरूरी है।
body pain
दर्द से राहत दिलाए। चित्र-शटरस्टॉक.
  • 97

जब हम सूजन के बारे में सुनते हैं, तो सबसे पहली बात जो दिमाग में आती है वो है चोट। पर क्या सूजन सिर्फ इतनी सी है? या कुछ और भी है? सूजन शरीर के रक्षा तंत्र का एक हिस्सा है और इसे ठीक करने में मदद करता है। मगर कुछ मामलों में, आपके शरीर की कोशिकाएं भी हानिकारक हो सकती हैं, जिससे टाइप 1 मधुमेह जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ये टाइप 2 मधुमेह, हृदय रोग और मोटापे जैसी और भी पुरानी बीमारियों का कारण बन सकता है।

कैसे पता चलेगा कि सूजन है

ये कैसे पता चलेगा कि हमारे शरीर में पुरानी सूजन है? क्या कोई संकेत और लक्षण हैं? इसका जवाब हैं हां। इससे पहले कि हम शरीर में सूजन के लक्षणों पर आगे बढ़ें, याद रखें कि शरीर में सूजन होने के कई कारण होते हैं। ये आपके जीन हो सकते हैं और आपकी जीवनशैली भी बहुत बड़ा कारण हो सकती है।
जैसे आपका आहार गलत हो सकता है, या फिर आपके सोने का पैटर्न या एलर्जी भी आपके शरीर में सूजन को बढ़ा सकती है।

जानिए क्‍या हैं शरीर में सूजन (Inflammation) के संकेत

1. अच्छी नींद लेने के बाद भी थकान महसूस होना

क्या आप लंबे समय से देर से सो रहे हैं? या आपको लगता है कि आपको ज्यादा नींद की जरूरत नहीं है? खैर, जो भी स्थिति हो, अगर आप सात घंटे से कम या नौ घंटे से भी ज्यादा सोते हैं, तब भी आपके साथ कुछ गड़बड़ है।
उस स्थिति में, आप अधिक थकान महसूस कर सकती हैं। ये केवल एक दिन की बात नहीं है, आपका हर दिन एक जैसा ही रहने वाला है!

2. आपको हमेशा शरीर में दर्द रहता है

जब हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है, तो हम सभी को शरीर में दर्द होता है, लेकिन अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो ये चिंता का विषय है। यदि आप चलते समय दर्द महसूस करती हैं, या जब आप कोई गतिविधि करते हैं, तो आपका शरीर आपको चेतावनी देने की कोशिश करता है।
आपको गठिया भी हो सकता है, इसलिए डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। ऐसा मत सोचो कि ये केवल बुजुर्गों के साथ ही होता है!

सूजन शरीर के रक्षा तंत्र का एक हिस्सा है। चित्र-शटरस्टॉक.
सूजन शरीर के रक्षा तंत्र का एक हिस्सा है। चित्र-शटरस्टॉक.

3. आपको पाचन संबंधी समस्याएं हैं

एक बार फिर, यदि आप कभी-कभी गैस्ट्राइटिस या सूजन की समस्या से पीड़ित हैं, तो आप राहत की सांस ले सकते हैं। लेकिन अगर ये समस्या लगातार है, तो कृपया सावधान रहें! और जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं। अगर इसका इलाज सही समय पर नहीं होता है। तो सूजन कुछ और गंभीर हो सकती है जैसे आंतों में सूजन या यहां तक ​​​​कि क्रोहन रोग भी हो सकता है।

4. आपके लिम्फ नोड्स सूज गए हैं

लिम्फ नोड्स आपकी गर्दन में, आपकी बाजू के नीचे या कमर के नीचे स्थित होते हैं। यदि आपको किसी प्रकार की सूजन दिखाई देती है, तो इसका मतलब है कि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) में कुछ गड़बड़ है।
अक्सर ऐसा तब होता है जब आपको सर्दी या गले में खराश होती है, लेकिन एक बार इसके चले जाने से सूजन गायब हो जाती है। लेकिन अगर आपके लिम्फ नोड्स में हमेशा सूजन रहती है और आपको चोट लगती है, तो जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर को बताएं।

5. आपकी नाक भरी हुई है

सूजन नाक में भी हो सकती है। जबकि ये देखने में बिल्कुल साधारण लग सकती है और आपको लगता है कि ये एक मौसमी एलर्जी है, पर उससे ज्यादा हो सकता है। यदि कुछ दिनों के बाद भी ये ठीक नहीं होता है, तो ये आपके शरीर में पुरानी सूजन का संकेत हो सकता है। सीधा डॉक्टर के पास जाए।

तो लेडीज, अपने शरीर की आवाज़ सुनें और सूजन के इन लक्षणों पर ध्यान दें। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए!

इसे भी पढ़ें-थकान और कमजोरी की वजह से भी हो सकता हैं आंखों में धुंधलापन, जानिए इसे कैसे दूर करना है

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
  • 97

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख