scorecardresearch

कोविड-19 के दौरान होने वाली गले की खराश में फायदेमंद हैं बीटाडिन के गरारे, जानिए यह कैसे काम करता है

यदि कोरोनवायरस आपके गले में तकलीफ का कारण बन रहा है, तो आप गरारे करने के लिए बीटाडिन सल्युशन को ट्राय करना चाहिए।
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Gargle karna bhi ek acha upaay hai
नमक के पानी से गरारे करना म्यूकस बिल्डअप को कंट्रोल कर सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

कोरोनावायरस की चपेट में आने के बाद जो सबसे बड़ी समस्‍या होती है, वह है गले में तकलीफ। इस दौरान लोग तरह-तरह की सलाह देते हैं। काली मिर्च का पानी पीने से लेकर हल्दी चबाने तक।पर इस दौरान डॉक्टर बीटाडिन के साथ गरारे करने की सलाह देते हैं।

मेरे साथ इसकी शुरुआत कैसे हुई

मैनें अपनी स्वाद और गंध पहचानने की शक्ति के कमी होने का अनुभव किया, ऐसा होने पर मुझे संदेह हुआ। इसलिए मैनें अपनी जांच कराने का फैसला किया। परिणाम सकारात्मक होने पर मेरे संदेह की पुष्टि हुई। मेरे गले में खराश की समस्या भी थी, हालांकि यह सर्दियों में खाने के कारण भी हो सकती है।

इसके लिए मुझे कुछ दवाइयां दी गई थीं। लेकिन इस सब के अलावा मुझे बीटाडिन सल्युशन के साथ गरारे करने के लिए भी कहा गया था। शुरुआत में मुझे लगा कि इससे कुछ खास असर देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन फिर भी मैनें इसका इस्तेमाल किया। क्योंकि मैं पहले की तरह सेहतमंद होने और इस वायरस से छुटकारा पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती थी।

लेकिन इस नुस्खे ने एक जादू की तरह काम किया, और मुझे काफी चौंका दिया। मुझे अपने गले में जो तकलीफ महसूस हो रही थी, उसे शांत करने के लिए इस नुस्खे को 2 दिन से भी कम समय लगा।

बीटाडिन से गरारे करना कैसे प्रभावी है

बीटाडिन सल्युशन के घोल में पोविडन-आयोडिन होता है, जो इसकी प्रकृति को जीवाणुरोधी और एंटीवायरल बनाता है। हम सब यह अच्छे से जान चुके हैं कि कोरोनावायरस हमारे श्वसन तंत्र पर हमला करता है। जब आप गरारे करने के लिए बीटाडिन सल्युशन का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपका गला एक खिड़की की तरह काम करता है और यह सुनिश्चित करता है कि बीटाडिन सल्युशन का एंटीवायरल प्रभाव आपके सिस्टम तक पहुंच सकता है।

नमक के पानी से गरारे करना आपको कोविड-19 से नहीं बचा सकता। चित्र: शटरस्‍टॉक

अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, पॉवीडोन-आयोडीन के घोल से गरारे करना आपके गले और श्वसन प्रणाली से रोगजनकों (pathogens) को हटाने में आपकी मदद कर सकता है। अध्ययन आपको आदर्श रूप से दिन में 3 बार गरारे करने की सलाह देता है।

संक्रामक रोग और थेरेपी पत्रिका में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन में कहा गया है कि एसएआरएस- सीओवी-2 (SARS-CoV-2) और एमईआरएस (MERS) रोगियों के लिए बीटाडिन सल्युशन के साथ गरारे करना बहुत प्रभावी है।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

क्या है सही तरीका

एक गिलास गर्म पानी लें। इसका घूंट लें और पानी के तापमान की जांच करें
गिलास में 5ml बीटाडिन के घोल को डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
इसका एक घूंट लें, अपनी गर्दन का उपयोग करके ऊपर देखें, और 10 से 15 बार गरारे करें।
इसे 4 घंटे बाद फिर से दोहराएं। अपने शरीर से कोरोनावायरस को बाहर निकालने के लिए दिन में तीन बार ऐसा करें। यह आपको खराब सांस और अन्य ओरल समस्याओं से निपटने में भी मदद करेगा।

कोविड-19 के दौरान बहुत ज्‍यादा थकान महसूस होती है। चित्र: शटरस्‍टॉक
कोविड-19 के दौरान बहुत ज्‍यादा थकान महसूस होती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

किस समय करें

सुबह ब्रश करने के ठीक बाद
दोपहर में लंच के बाद
रात को सोने से पहले

मैं इस बात का दावा कर सकती हूं, कि यह कोरोनावायरस के कारण होने वाली गले की तकलीफ से राहत पाने में कारगर साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें – क्‍या वाकई हेल्‍दी ऑप्‍शन है चाय या कॉफी में घी मिलाकर पीना?

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
अगला लेख