scorecardresearch

क्या ईसबगोल का सेवन बढ़ा सकता है आपकी इम्युनिटी, आइये चेक करते हैं

कब्ज होने पर हम सभी ने ईसबगोल का इस्तेमाल जरूर किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं क‍ि ये आपको कई बीमारियों से भी बचाता है।
Updated On: 18 Dec 2020, 06:43 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
isabgol immunity badjane mein bhi madad kar sakta hai
इसबगोल इम्‍युनिटी बढ़ाने में भी मददगार हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

इम्युनिटी एक ऐसा शब्द है जिसका महत्व हमें पिछले एक साल में बखूबी समझ आ गया है। कोविड-19 माहामारी के कई सकारात्मक प्रभावों में से एक है इम्यून सिस्टम मजबूत करने के प्रति जागरूकता पैदा करना। देखा जाए तो साल 2020 की शुरुआत से ही हम कोरोनावायरस से बचने के लिए अपनी इम्युनिटी मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं। इसके लिए हम विटामिन सी सप्लीमेंट्स से लेकर तुलसी, काली मिर्च और गिलोय जैसे घरेलू नुस्खों को भी आजमा रहे हैं। और ये कहना गलत नहीं होगा कि ये एक अच्छी आदत है।

लेकिन क्या आप जानती हैं आप ईसबगोल (Psyllium husk) के सेवन से भी आप अपनी इम्युनिटी बढ़ा सकती हैं। ईसबगोल यानी सीलियम हस्क जिसका सेवन कब्ज से राहत के लिए किया जाता है। जी हां, हर रात एक चम्मच ईसबगोल खाना आपकी इम्युनिटी मजबूत कर सकता है।

कैसे इम्युनिटी को प्रभावित करता है ईसबगोल

इम्युनिटी क्या है- हमारे शरीर की बाहरी कीटाणुओं से लड़ने की क्षमता! इम्यून सिस्टम सिर्फ आपकी वाइट ब्लड सेल्स तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि कई तरह से काम करता है। इम्यून सिस्टम का एक हिस्सा है आपके गट में मौजूद बैक्टीरिया भी हैं। अधिकांश इंफेक्शन हमारे शरीर में भोजन या पानी के माध्यम से ही पहुंचता है, जहां गट में मौजूद बैक्टीरिया इसको खत्म कर देते हैं।

कई कारकों के चलते ये बैक्टीरिया संतुलन बिगड़ जाता है। हॉर्मोनल डिस्टरबेंस, मसालेदार भोजन, पीरियड्स कुछ ऐसे कारण हैं, जो गट बैक्टीरिया के संतुलन को बिगाड़ देते हैं।

ये भी पढ़ें- डल, डैमेज और रूखे बालों को चाहिए एक्‍स्‍ट्रा केयर, तो ट्राई करें ये एवोकाडो DIY हेयर मास्‍क

ईसबगोल प्रीबायोटिक होने के कारण गट बैक्टीरिया के संतुलन को बनाये रखने में मददगार है। जर्नल नेचर में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार ईसबगोल एक प्रीबायोटिक का काम करता है। प्रीबायोटिक पेट में हेल्दी बैक्टीरिया की ग्रोथ में सहायक होते हैं। दही एक प्रोबायोटिक है। दही और ईसबगोल को मिलाकर खाने से पेट में गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ संतुलित हो जाती है।
गट हेल्दी रहने का अर्थ है मजबूत इम्युनिटी।

ये भी हैं ईसबगोल के फायदे-

1. कब्ज से देता है राहत

ये तो ईसबगोल का सबसे आम फायदा है, जो हम सभी जानते हैं। ईसबगोल मूलतः फाइबर है जो पेट में जाकर मल को नर्म बनाता है। इससे कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। जिससे पेट अच्छी तरह साफ होता है।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?
आंत के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है ईसबगोल। चित्र: शटरस्‍टॉक

2. दस्त का भी इलाज है ईसबगोल

ईसबगोल का सेवन जब दही के साथ किया जाए तो ये दस्त, पेट दर्द, गैस और अपच जैसी समस्याओं को भी दूर कर सकता है।

3. पेट साफ करता है ईसबगोल

ईसबगोल का फाइबर पानी सोखने की क्षमता रखता है। और गीला होने पर चिकना हो जाता है। ऐसे में जब आप ईसबगोल खाते हैं, तो ये पेट मे मौजूद पानी को सोखकर फूल जाता है। ये आपके पेट को साफ करता है जिससे छाले, मुंहासे जैसी कई समस्याएं दूर होती हैं।

तो लेडीज, अब आप जानती हैं ईसबगोल का सेवन सिर्फ पेट के लिए ही नहीं इम्युनिटी के लिए भी फायदेमंद है। तो देर न करें, इसे हर रात सोने से पहले खाएं और बेहतर स्वास्थ्य पाएं।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
विदुषी शुक्‍ला
विदुषी शुक्‍ला

पहला प्‍यार प्रकृति और दूसरा मिठास। संबंधों में मिठास हो तो वे और सुंदर होते हैं। डायबिटीज और तनाव दोनों पास नहीं आते।

अगला लेख