लॉग इन

बैक्टीरिया का घर है फ्रिज में रखा खाना, जानिए आपको क्यों नहीं खाना चाहिए ऐसा खाना

गर्मियों की शरूआत होते ही लोग खाना खराब होने के डर से उसे फ्रिज में रखने लगते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि फ्रिज में ज्यादा देर तक रखा खाना कई बीमारियों का कारण बन सकता है।
फ्रिज में खाना ज्यादा समय तक चलता है और खराब नही होता है। चित्र- अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Published: 2 Apr 2023, 17:00 pm IST
ऐप खोलें

बिजी लाइफस्टाइल होने के कारण या फिर खाना बच जाने पर लोग उसे फ्रिज में रख देते हैं, जिससे वो अगले दिन भी उस खाने को खा लेते हैं। कई बार ऑफिस जाने के लिए लोग रात में ही खाना बना कर फ्रिज में रख देते हैं। ताकि ऑफिस जाने में देरी न हो। समय न होने के कारण लोग कई बार 2-3 दिन का खाना बना कर भी फ्रिज में रख देते हैं और उसे ही खाते हैं, लेकिन ये आदत आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। एक न्यूट्रीशनिस्ट बता रहीं हैं फ्रिज में रखे खाने के जोखिम।

क्यों रखते हैं लोग फ्रिज में खाना

फ्रिज में खाना ज्यादा समय तक चलता है और खराब नही होता है। ऐसा माना जाता है कि रेफ्रिजरेटर भोजन में साल्मोनेला, ई-कोलाई और बोटुलिनम जैसे जीवाणुओं के विकास को धीमा कर देते हैं। ये एक प्रकृतिक तरीका है कि भोजन को लंबे समय तक रखने से उसमें जीवाणु पैदा होने लगते हैं। लेकिन जब इसको रोकने का प्रयास किया जाता है तो ये खाद्य पदार्थ विषाक्तता पदार्थों में बदल जाते है।

फ्रिज में रखा खाना खाने से क्या नुकसान होता है ये जानने के लिए हमने बात की डाइट और न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट शीनम नारंग (dietbysheenam) से।

ये भी पढ़े- नेचुरल फाइटोकेमिकल कंपाउंड का स्रोत है इमली, जानिए आपकी बोन हेल्थ के लिए खट्टे सुपरफूड के फायदे

गीले खाद्य पदार्थों को फ्रिज में स्टोर करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

जानिए क्यों नहीं खाना चाहिए फ्रिज में रखा खाना

1 हो सकती है फूड पॉइजनिंग

शीनम नारंग के अनुसार गीले खाद्य पदार्थों को फ्रिज में स्टोर करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। जैसे अगर आप कच्चे मांस को फ्रिज में स्टोर करते है तो इसका रस किसी और खाद्य पदार्थ में गिर सकता है जिससे उसमें बैक्टिरिया पैदा हो सकते है ऐसे में आप उस खाद्य पदार्थ का सेवन करते है तो ये आपको पेट में संक्रमण का कारण बन सकता है और फूड पॉइजन का खतरा भी पैदा कर सकता है।

2 बन सकता है संक्रमण का कारण

कई बार हम फ्रिज का इस्तेमाल तो करते है लेकिन उसे साफ करने का समय नही होता है जिसकी वजह से फ्रिज में मच्छर, मक्खियां, कीड़े पनपने लगते है। ये कीड़े खाने को संक्रमित करते है। जिससे खाने में कई तरह के बैक्टीरिया होते है और खाना खराब हो जाता है लेकिन हम फिर भी अनजाने में उस खाने को खा लेते है। खराब खाना खाने से पेट में गैस, अपच, पेट में संक्रमण की समस्या सामने आती है।

3 यह है बैक्टीरिया का घर

फ्रिज में ज्यादा सामान रखा होने के कारण उसमें हवा आने जाने की जगह नही बचती है जिससे खाने में कई तरह के बैक्टीरिया पैदा हो जाते है। ज्यादा देर तक खाना फ्रिज में स्टोर करने से भी उसमें बैक्टीरिया पैदा हो जाते है जो शरीर में कई तरह की बिमारियों की वजह बनते है। फ्रिज में रखा हुआ खाना पेट को भी खराब कर सकता है।

ये भी पढ़े- वजन कंट्रोल करने वाला हेल्दी नाश्ता है दलिया, आज तैयार करते हैं दलिए के लड्डू

बासी खाना स्वास्थ्य के लिए हनिकारक होता है।

4 पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं

खाना को ज्यादा लंबे समय तक फ्रिज में रखने से इसमें सभी पोषक तत्व धीरे-धारे खत्म होने लगते है। खाने से कई विटामिन और मिनिरल्स खत्म हो जाते है, ऐसा खाना खाने से जिसमें कोई पोषक तत्व नही है तो आपकी मसल्स कमजोर होने का खतरा बना रहता है।

5 फ्रिज मे रखा खाना बासी होता है

बासी खाना स्वास्थ्य के लिए हनिकारक होता है।आयुर्वेद में भी ये कहा जाता है कि बासी खाने के सेवन से बचना चाहिए। जहां तक हो खाने को पका कर ताजा ही खाना चाहिए बासी खाना सात्विक नही होता है जो की शरीर में सुस्ती और आलस लाने का काम करता है। ताजा भोजन खाने से हमारे शरीर में उर्जा बनी रहती है और शरीर में एक चुस्ती का भी एहसास होता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

याद रखें

फ्रिज में कच्चा खाना और पका हुआ खाना अलग-अलग रखना चाहिए। कच्चे भोजन से बैक्टीरिया ठंडे पके हुए भोजन को दूषित कर सकते हैं, और अगर भोजन को दोबारा नहीं पकाया जाता है तो बैक्टीरिया खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है।

ये भी पढ़े- डाइट प्लान कोई भी हो, आपकी वेट लॉस जर्नी को और भी आसान बना सकते हैं ये 5 फूड कॉम्बिनेशन

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख