scorecardresearch

आपकी आंखें भी अकसर लाल रहती हैं, जानिए इसका कारण और घरेलू उपचार

आंख लाल होना एक आम समस्या है। लेकिन अक्सर आंख लाल होने की समस्या बने रहने पर गंभीर बीमारी के भी संकेत मिल रहे होते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों को आजमा कर लाल आंख की समस्या से निजात पाई जा सकती है।
Published On: 23 May 2023, 11:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
red eye
आंखों की समस्या बढ़ने के कई कारण होते हैं । चित्र- शटरस्टॉक

आंख हर किसी के शरीर का सबसे अहम और नाजुक अंग में एक है। आंख की समस्या शरीर को कई तरीके से चिंता में डाल सकती है। थोड़ी भी परेशानी होने पर दैनिक कार्य पर अपना प्रभाव छोड़ सकती है। यह समस्या शरीर में किसी भी उम्र के व्यक्ति को कभी भी हो सकती है। जैसे आंखों का लाल होने पर ऐसा प्रतीत होता है कि आंख में खून उतर आया हो। क्या है यह समस्या, क्या हैं इसके कारण और घर पर कैसे किया जा सकता है इससे बचाव (how to treat red eyes), आइए जानते हैं विस्तार से।

अधिकतर यह समस्या तब होती है जब आंख में छोटी रक्त वाहिकाओं में सूजन आ जाती है या वाहिकाएं सूज जाती हैं। इसके अलावा आंखों में लालपन होने के अन्य भी कारण होते हैं, जैसे आंख में जलन होना, भरपूर नींद न लेना, आंख पर अधिक जोर देना जैसे लक्षण हैं। इसे आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा कर आंखों को आराम दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे और कौनसे घरेलू उपायों से आंखों लालपन की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों को ज्यादा होता है हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम, जानिए इसका कारण

जानिए क्या हो सकता है लाल आंखों का कारण (causes of red eyes)

पबमेड सेंट्रल में प्रकाशित एक अध्यन के अनुसार आंखों का लाल होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे धूल, धुआं, आंख में आंसू की कमी होना, आंख में जलन के साथ पलकें खराब होना शामिल है। अध्यन में डॉ गर्ड गेर्लिंग, एंड्रियास फ्रिंग्स, मार्क शार्गस बताते हैं यह समस्या होने पर अक्सर लोग आंखों के डॉक्टर के पास चले जाते हैं, बल्कि ऐसा करने से बचना है। आंख लाल होने पर आंखों के विशेषज्ञ के पास जाना चाहिए, जो आंख का सही और उचित ट्रीटमेंट कर सके।

eyes care
आंख लाल होने से बचाव के लिए जरूर पढ़ें यह खबर। चित्र शटरस्टॉक।

लाल आंखों के बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट

कानपुर के मंगला विहार में आस्था आईकेयर एंड रिसर्च सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर और नेत्र विशेषज्ञ डॉ राजीव शुक्ला कहते हैं आंखों में लालपन की समस्या लोगों में बढ़ने लगी है। डॉ शुक्ला कहते हैं ओपीडी में 50 में से 20 मरीज हर रोज़ आंख के लाल होने की समस्या के आ रहे हैं। यह समस्या आंखों में इनफेक्शन होने के कारण लोगों को हो रही है।

यहां हैं कुछ घरेलू उपाय जो लाल आंखों की समस्या से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं (how to treat red eyes)

1 एलोवेरा कम करेगा सूजन
एलोवेरा का प्रयोग सेहत व शरीर को रोग मुक्त करने के लिए कई तरीके से किया जाता है। एलोवेरा आंख की लालपन की समस्या से निजात दिला सकता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्यन में बताया गया है कि 2012 फिल्टर किए गए एलोवेरा के अर्क से परीक्षण किया गया था। जिसका प्रयोग मानव कॉर्नियल सेल्स पर किया गया।

इस दौरान पाया गया कि आंखों में सूजन में कमी आई है। एलोवेरा में सूजन को कम करने के साथ सेल्स को सुखाने वाले गुण शमिल हो सकते हैं। इसके प्रयोग से आंख के लालपन की समस्या को कम किया जा सकता है। इसके प्रयोग के लिए आप एलोवरा जेल या रस आंख के ऊपर लगा सकते हैं।

2 नारियल तेल लगाएं

अगर आपकी आंख लाल हो गई है तो इसमें नारियल का तेल आपके लिए हेल्पफुल सबित हो सकता है। नारियल के तेल में विटामिन के, विटामिन ई, कैल्शियम, आयरन पाया जाता है। यह सभी तत्व सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इस तेल का इस्तेमाल आप आंख में सूखापन और जलन में राहत पाने के लिए कर सकते हैं। आंखों में इस्तेमाल करने के लिए आप हल्का सा ऑर्गेनिक नारियल तेल का प्रयोग करें। इससे आंखों को राहत मिल सकती है।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?
Ice masks for summer season
बर्फ की सिकाई करने से आंख की समस्या से बचा जा सकता है। चित्र अडोबी स्टॉक

3 बर्फ की सिकाई करें

आंख लाल होने के साथ सूजन होने पर बर्फ से सिकाई करना सही रहता है। इसके लिए आपको एक साफ कपड़ें में बर्फ का छोटा टुकड़ा लेना होगा। इसके अपनी आंख पर रख कर हल्के हाथ से चारों तरफ घुमाना होगा। तीन से चार मिनट बाद आंख को एक जगह रोक लें, और अब इसके ऊपर ठंडा कपड़ा रख दें। इन्वेस्टिगेटिव ओप्थाल्मोलॉजी एंड विजुअल साइंस में जून 2013 में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि लाल आंख के इलाज के लिए ठंडे संपीड़न की विधि को प्रभावी विकल्प के रूप में प्रयोग में लाया गया है। इसका प्रयोग आंखों के लिए लाभकारी साबित हुआ है।

यह भी पढ़ें क्या गर्मियों में गर्भवती महिलाएं खा  सकती हैं केसर? एक्सपर्ट बता रही हैं इसका सही तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
सुमित कुमार द्विवेदी
सुमित कुमार द्विवेदी

कानपुर के नारायणा कॉलेज से मास कम्युनिकेशन करने के बाद से सुमित कुमार द्विवेदी हेल्थ, वेलनेस और पोषण संबंधी विषयों पर काम कर रहे हैं।

अगला लेख