scorecardresearch

Ovarian Cancer : ओवेरियन कैंसर के ये 5 लक्षण बताते हैं कि आपको है जल्दी इलाज की जरूरत

ओवेरियन कैंसर के लक्षण का शुरुआती स्तर पर पता नहीं चलता है। इसके लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है। यहां एक्सपर्ट के बताये कुछ सायलेंट लक्षण हैं, जो ओवेरियन कैंसर होने का संकेत दे सकते हैं। इन लक्षणों को पहचानने से जल्दी इलाज शुरू हो सकता है।
Updated On: 18 Oct 2023, 10:07 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Dr. Ritu Sethi
मेडिकली रिव्यूड
ovarian cancer ke lakshan silent ho sakte hain.
ओवेरियन सिस्ट को साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है। ओवेरियन कैंसर या डिम्बग्रंथि कैंसर अंडाशय में बनने वाली कोशिकाओं की वृद्धि है। चित्र : अडोबी स्टॉक

अन्य कैंसरों की तरह डिम्बग्रंथि के कैंसर या ओवेरियन कैंसर (Ovarian Cancer) का निदान जितनी जल्दी किया जाए, स्वास्थ्य के लिए उतना ही बढ़िया है। इससे इलाज और उपचार के अच्छे परिणाम की संभावना उतनी ही अधिक हो जाती है। यह ध्यान देने वाली बात है कि शुरुआती दौर में इस कैंसर का डायग्नोसिस कठिन है। क्योंकि शुरुआती दौर में ज्यादातर महिलाओं में ओवेरियन कैंसर के लक्षण बहुत कम दिखाई देते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि जब कुछ स्वास्थ्य समस्याएं आपको लगातार परेशान कर रही हैं, तो सतर्क हो जाएं। इन लक्षणों को ओवेरियन कैंसर का लक्षण (Ovarian Cancer symptoms) मानकर तुरंत डॉक्टर से इलाज शुरू कर दें।

क्या है ओवेरियन कैंसर (Ovarian Cancer)

ओवेरियन कैंसर को साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है। ओवेरियन कैंसर या डिम्बग्रंथि कैंसर अंडाशय (Ovary) में बनने वाली कोशिकाओं की वृद्धि है। कोशिकाएं तेजी से बढ़ती हैं और स्वस्थ शरीर के ऊतकों पर आक्रमण कर उन्हें नष्ट कर देती हैं। महिला प्रजनन प्रणाली में दो ओवरी होते हैं। यूटरस के प्रत्येक तरफ एक-एक होता है। अंडाशय बादाम के आकार का होता है, जो ओवा या अंडे के साथ-साथ एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का उत्पादन भी करता है। ओवेरियन कैंसर के उपचार में आमतौर पर सर्जरी और कीमोथेरेपी की जाती है।

यहां हैं 5 साइलेंट लक्षण, जिन्हें समझकर इलाज जल्दी शुरू कराना है जरूरी (Silent Symptoms of Ovarian Cancer)

1 सूजन (Bloating)

पीरियड के दौरान कुछ महिलाओं के लिए सूजन या ब्लोटिंग आम लक्षण हो सकता है। ज्यादातर महिलाएं यह नहीं जान पाती हैं कि यह ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है। यह एहसास बार-बार हो सकता है या लगातार बना रह सकता है। अक्सर महिला को थोड़ा खाने के बावजूद पेट भरा हुआ होने का एहसास होता है। यदि पीरियड नहीं होने के बावजूद ऐसा लगे, तो गायनेकोलोजिस्ट से मिलना जरूरी है।

2 पेल्विक पेन (Pelvic Pain)

पेट या पेल्विक रीजन में लगातार दर्द या ज्यादातर दिनों तक लगातार दर्द रहना ओवेरियन कैंसर का साइलेंट सिम्पटम हो सकता है। यह आमतौर पर एक अलग तरह का दर्द है, जो समय के साथ बदतर हो सकता है। यहां तक कि सेक्स के दौरान भी इस रीजन में भयंकर दर्द हो सकता है।

3 थकान महसूस होना (Fatigue)

ओवेरियन कैंसर का तीसरा सायलेंट लक्षण थकान महसूस करना हो सकता है। कुछ काम नहीं करने के बावजूद थका हुआ महसूस करना और अधिक आराम करने पर भी इसमें सुधार नहीं होना इसके लक्षण हो सकते हैं।

thakan mehsoos ho saktee hai.
ओवेरियन कैंसर का तीसरा सायलेंट लक्षण थकान महसूस करना हो सकता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

यदि कई दिनों या हफ्तों तक कोई महिला थका हुआ महसूस करती है। पावर नैप या कॉफ़ी कप लेने से भी आराम नहीं मिलता है, तो उसे तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

4 इंटेस्टाइन की आदतों में बदलाव ( change in Intestinal habits)

अगर किसी महिला को अचानक कब्ज या उल्टी-दस्त की समस्या होने लगे, तो यह डिम्बग्रंथि के कैंसर का संकेत हो सकता है। यह आमतौर पर लंबे समय तक बना रहता है। यह कोई नियमित समस्या नहीं है। इसके कारण इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम की भी समस्या हो सकती है।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

5 जल्दी जल्दी यूरीन पास करने की समस्या (Frequent Urination)

ओवेरियन कैंसर के कारण कुछ महिलाओं को जल्दी-जल्दी यूरीन पास करने की भी इच्छा हो सकती है। कुछ महिलाओं को लगेगा कि उन्हें सामान्य से अधिक बार बाथरूम का उपयोग करना पड़ता है। कुछ रोगियों को पेशाब के दौरान जलन या दबाव का अनुभव हो सकता है

urine pass baar baar hona hai ovarian cancer ka lakshan.
ओवेरियन कैंसर के कारण कुछ महिलाओं को जल्दी-जल्दी यूरीन पास करने की भी इच्छा हो सकती है। चित्र:शटर स्टॉक

अंत में

ओवेरियन कैंसर और इसके लक्षणों के बारे में जागरूकता (Ovarian Cancer Awareness) बढ़ाना जरूरी है। यदि कोई महिला असामान्य लक्षणों का अनुभव कर रही है, तो बातचीत करना जरूरी है। उन्हें डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें :- ओवेरियन कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करेंगी एक्सपर्ट की सुझाई ये 4 टिप्स

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख