नारियल के सेवन के कई फायदे होते हैं, इसका सेवन भी लोग अधिक करते है। फिर चाहे नारियल पानी हो या नारियल मलाई दोनों ही शरीर को फायदा पहुंचाने का काम करती हैं। दोनों में नारियल मलाई सेहत के लिए अधिक फायदेमंद है। ज्यादातर लोग नारियल पानी पीने के बाद मलाई खाना पसंद नहीं करते। ऐसा नहीं है कि नारियल पानी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है, नारियल पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ प्लेटलेट्स काउंट्स भी बढ़ाता है। जबिक नारियल की मलाई खाने से पाचन क्रिया बेहतर, एनर्जी से भरपूर, ग्लोवइंग फेस, वेट लूज करने में मदद मिलती है। इसके अलावा प्रेग्नेंट महिलाओं को नारियल की मलाई का सवेन करना सुबह के वक्त की सिकनेस महसूस नहीं होने देता। नारियल की मलाई में फाइबर होता है, जो मॉर्निंग सिकनेस होने से बचाता है। इसका सेवन हर गर्भवती महिला को करना चाहिए।
डाइटीशियन अनुभव बताते हैं कि नारियल पानी पीना सभी को पसंद आता है। लेकिन इसकी मलाई का सेवन नहीं करने से इसका पूरा फायदा आपको नहीं मिल पाता है। जबकि मलाई के सेवन से शरीर को अधिक फायदा मिलता है। गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करने से शरीर को डिहाइड्रेशन की समस्या नही होती है, लेकिन जब को महिला नारियल पानी पीने के साथ इसकी मलाई का सेवन करती है तो उसे और फायदा होता है। नारियल की मलाई में पोटैशियम, आयरन, हेल्दी फैट और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। जो प्रेग्नेंट महिला को पोषण प्रदान करता है। सबसे खास बात नारियल मलाई के सेवन से प्रेग्नेंट महिला को मॉर्निंग सिकनेस की समस्या से राहत मिलती है। मलाई में मौजूद पोषक तत्व महिला को भरपूर उर्जा प्रदान करते हैं।
हेल्दी फैट 4.6 ग्राम
पोटैशियम 48. मिलीग्राम
फाइबर 0.3 ग्राम
सोडियम 0.6 मिलीग्राम
आयरन 0.3 ग्राम
मैग्नेसियम 0.3 ग्राम
कानपुर की पूर्व आएमए अध्यक्ष व जीवनी अस्पताल की मैनेजिंग डायरेक्टर महिला रोग विशेषज्ञ डॉ मीरा अग्निहोत्री कहती है गर्भावस्था में मॉर्निंग सिकनेस होना कोई गंभीर समस्या नहीं है, यह इस दौरान सभी महिलाओं को होती है। मार्निंग सिकनेस के दौरान जी मिचलाना, उल्टी और दस्त जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों के अधिक होने से शरीरी में पानी की कमी हो जाती है साथ ही जरूरी पोषक तत्व भी बाहर आ जाते हैं। इस समस्या से निजात दिलाने में नारियल की मलाई काफी मददगार साबित होती है। नारियल मलाई न सिर्फ मॉर्निंग सिकनेस की समस्या को समाप्त करती है, इसके साथ पानी की कमी को भी पूरा करती है।
नारियल मलाई में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। सभी पोषक तत्व अपना काम बड़ी शालीनता के साथ करते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम व सोडियम गर्भवस्था के दौरान ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। ज्यादा होने पर लेवल पर ले आता है। इसका सेवन महिला के शरीर में यूरीन इंफेक्शन होने से बचाता है। इम्युनिटी मजबूत करता है।
मलाई में पाया जाने वाला मैग्नेशियम पैरों में दर्द और सूजन कम करता है। इसके अलावा पेट की समस्या, कब्ज होने से रोकता है। मलाई के सेवन से गर्भावस्था में जच्चा के साथ बच्चा के मानसिक और शारीरिक विकास में मदद मिलती है।
इसके बेहतर रिजल्ट के लिए सुबह खाली पेट इसका सेवन करना प्रभावी रहेगा। इसके अलावा लंच से 30 से 35 मिनट पहले भी इसे खाया जा सकता है। दोनों तरीके से आप इसका सेवन करके फायदा ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें डिमेंशिया का खतरा बढ़ा सकता है उम्र के साथ बढ़ने वाला अकेलापन, जानें बचाव के उपाय
हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें