scorecardresearch

क्या गर्भावस्था में सुरक्षित है अदरक का सेवन करना, आइए पता करते हैं

गर्भावस्था एक जटिल समय है। इस दौरान कुछ भी खाने या पीने से पहले आपको डबल चैक करना चाहिए। आपके लिए आज हम अदरक के बारे में सारी पड़ताल कर रहे हैं।
Published On: 22 Jul 2021, 09:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
गर्भावस्था में सोच समझकर करें अदरक का सेवन। चित्र: शटरस्टॉक
गर्भावस्था में सोच समझकर करें अदरक का सेवन। चित्र: शटरस्टॉक

गर्भावस्था हर किसी की जिंदगी का एक खूबसूरत अनुभव होता है और इस दौरान आपके रिश्तेदार और आपके दोस्त आपको खाने-पीने के बारे में सलाह जरूर देते होंगे। असल में इस दौरान आपके खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। वहीं कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिनसे प्रेगनेंसी में परहेज करना ही अच्छा है। जबकि कुछ चीजों को लेकर हम सभी कन्फ्यूज रहते हैं, कि इन्हें खाएं या नहीं। ऐसी ही एक हर दिल अजीज चीज है अदरक है। आइए जानते हैं कि आपको इस हर्ब का गर्भावस्था के दौरान सेवन करना सुरक्षित है या नहीं। 

क्या प्रेगनेंसी के दौरान अदरक खाना सुरक्षित है?

अदरक को एक सुपर फूड माना जाता है, क्योंकि यह इम्युनिटी बूस्टर का काम करती है। मदरहुड हॉस्पिटल में कंसल्टेंट ऑब्सटेत्ट्रिसियन एंड  गायनेकोलॉजिस्ट डॉ मनीषा रंजन का कहना है कि गर्भावस्था में आप मॉडरेशन में अदरक खा सकती हैं। 

इसके लिए आप रोजाना एक ग्राम अदरक का सेवन कर सकती हैं। ध्यान रहे कि इस एक ग्राम को भी दिन में तीन से चार डोज में ही लें। अदरक खाने का सही तरीका तो कच्चे रूप में ही है, लेकिन अगर आपका जी घबरा रहा है या उल्टियां आ रही हैं, तो आप इसे कैंडी फॉर्म में भी खा सकती हैं। आप अदरक की चाय भी पी सकती हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान अदरक का सेवन कितना सुरक्षित है।चित्र, शटरस्टाक
प्रेग्नेंसी के दौरान अदरक का सेवन कितना सुरक्षित है।चित्र, शटरस्टाक

यह भी पढ़ें-प्रेगनेंसी में आप और आपके बच्चे दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है जीका वायरस, जानिए इसकी जटिलताएं

अब जानिए प्रेगनेंसी में अदरक खाने के लाभ

कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित करने में सहायक : प्रेगनेंसी के दौरान अदरक कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियमित करने में बहुत लाभदायक माना जाता है।

बच्चे के लिए ब्लड सप्लाई करता है : अगर आप प्रेगनेंट होने के दौरान अदरक का सेवन करती हैं, तो आपके बच्चे तक ब्लड सप्लाई पर्याप्त मात्रा में पहुंच जायेगी।

आपको खांसी और जुकाम से बचाता है : प्रेगनेंसी के दौरान आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और आपको इंफेक्शन होने का अधिक खतरा हो जाता है। इसलिए इन सब खतरों से बचने के लिए आपको अदरक का सेवन करना चाहिए।

मॉर्निंग सिकनेस से राहत मिलती है : अगर आपको सुबह-सुबह उल्टियां आती हैं या  सिकनेस की समस्या है, तो अदरक का सेवन करने से आपको राहत मिल सकती है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है : यह प्रेगनेंसी के दौरान न केवल आपकी ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है, बल्कि आपको एनर्जी भी प्रदान करता है।

यह भी पढ़ेंकहीं ज्यादा मीठा खाने की आदत आपको बूढ़ा तो नहीं बना रही, जानिए क्या होता है ज्यादा चीनी का स्किन पर असर

 प्रेग्नेंसी के दौरान अदरक का सेवन कितना सुरक्षित है।चित्र: शटरस्टाक
प्रेग्नेंसी के दौरान अदरक का सेवन कितना सुरक्षित है।चित्र: शटरस्टाक

गर्भावस्था में ज्यादा अदरक खाने के नुकसान 

अगर आप ब्लड प्रेशर या किसी अन्य चीज की दवाइयां ले रही हैं तो अदरक का सेवन करने से पहले आपको एक बार अपने डॉक्टर से राय जरूर ले लेनी चाहिए।

प्रेगनेंसी के दौरान अदरक को आप अपनी सब्जियों या किसी अच्छी डिश में एड करके खा सकती हैं। इसके अलावा आप इसकी चाय या अन्य ड्रिंक्स बना कर पी सकती हैं जो आपको बीमारियों से बचाने में मदद करता है। आप दालचीनी या पुदीने की पत्तियों के साथ भी अदरक का सेवन कर सकती हैं।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
मोनिका अग्रवाल
मोनिका अग्रवाल

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं।

अगला लेख