लॉग इन

क्या वाकई आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मददगार है घी? आइए जानते हैं

जोड़ों के दर्द से लेकर गठिया तक आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद है घी। विशेषज्ञ से जानिए क्या है ग्रीसिंग में मदद करता है?
घी खाना है फायदेमंद चित्र:शटरस्टॉक
ऐप खोलें

रोटी पर घी लगाने से लेकर दाल में तड़का लगाने तक, घी भारतीय खानपान का हिस्सा है और इसकी शान भी है। जब भी घर के खाने की बात आती है, सबसे पहले मां के हाथ का बना खाना याद आता है। और उसके बाद उनका हर बात पर यह कहना कि – ”बेटा थोड़ा घी और लेलो!” यही उनका प्यार है।

मगर जैसे – जैसे हम बड़े हो हो रहे हैं – न तो मम्मी के जैसे अपनी सेहत का ख्याल रख रहे हैं और न ही घी खाते हैं। हम सबको यही लगता है कि घी में फेट होता है और इससे हम मोटे हो सकते हैं। मगर आम धारणा के विपरीत, घी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, खासतौर पर आपकी बोन हेल्थ के लिए।

तो सबसे पहले जानते हैं घी के पोषण मूल्य

कैलोरी/5 ग्राम 44.8 किलो कैलोरी घी
प्रोटीन/5 ग्राम 0 ग्राम घी
कार्ब्स/5 ग्राम 0 ग्राम घी
वसा/5 ग्राम 4.9 ग्राम घी

घी आवश्यक फैटी एसिड और विटामिन से भरपूर होता है जैसे- विटामिन A, D , K2, कैल्शियम, सीएलए और ओमेगा -3 जैसे खनिज।

देसी घी 3 प्रकार के होते हैं:

रेगुलर घी: गाय या भैंस के मक्खन को पिघलाकर घी बनाया जाता है।
A2 घी: देसी भारतीय गायों जैसे गिर गाय और लाल सिंधी गाय से बनाया गया
बिलोना घी: घी बनाने का सबसे पारंपरिक तरीका। यह देसी गाय के दूध से बना सबसे शुद्ध घी है।

घी में होते हैं गुड फैट। चित्र: शटरस्‍टॉक

चलिये जानते हैं आपकी हड्डियों के लिए कैसे फायदेमंद है घी?

यदि आपको जोड़ों का दर्द, गठिया है तो घी वह भोजन है जिसकी आपको आवश्यकता है। यह सूजन को शांत करने में मदद करता है, जोड़ों को चिकनाई देता है और गठिया के कारण होने वाली जोड़ों की कठोरता को कम करता है। घी विटामिन ए, डी, ई और के युक्त पोषण का पावरहाउस है। ये पोषक तत्व एक साथ आपकी प्रतिरक्षा को मजबूत करने और आपको रोग मुक्त रखने के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

इंडियन स्पाइनल इंजरीज़ सेंटर की सीनियर डायटीशियन, हिमांशी शर्मा नें बताया कि – ”घी में विटामिनA, E, K, D होता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य और मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है।”

विज्ञान कहता है कि घी विटामिन K2 का एक समृद्ध स्रोत है जो कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है – जिसे हम सभी हड्डी के पोषक तत्व के रूप में जानते हैं। मूल रूप से, विटामिन K2 धमनियों से कैल्शियम निकालता है और इसके साथ हड्डियों को मजबूत करता है।

घी आपको ताकत देता है। चित्र : शटरस्टॉक

सिर्फ मम्मी ही नहीं पोषण विशेषज्ञ भी देती हैं घी खाने की सलाह

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में मुख्य नैदानिक ​​​​पोषण विशेषज्ञ प्रियंका रोहतगी कहती हैं – “देसी घी को भारतीय समाज में सबसे अच्छे इम्युनिटी बूस्टर में से एक माना जाता है। यह हमारी आंखों की रोशनी, पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है और यहां तक ​​कि हड्डियों को भी मजबूत करता है। देसी घी स्वस्थ त्वचा और बालों को भी बढ़ावा देता है।”

देसी घी के फायदे के बारे में भी आयुर्वेद में बहुत कुछ कहा गया है। सूजन से लड़ने से लेकर लचीलेपन और पाचन को बढ़ावा देने तक- घी के अनेक फायदे हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

चलते – चलते

हिमांशी कहती हैं कि ”भोजन के स्वाद को बढ़ाने के बजाय भोजन का फ्लेवर बढ़ाने के लिए घी को अपने डाइट में शामिल करें। घी कितना डाला जाए यह भोजन कैसा और कितना है उस पर निर्भर करता है। घी के सेवन का अगर समझदारी से न्यूट्रीशनिस्ट और डॉक्टर की सलाह पर किया जाए तो यह कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकता है।”

यह भी पढ़ें : क्या दर्द को कम करने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है भांग? विशेषज्ञ से जानिए इसके बारे में

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख