रोटी पर घी लगाने से लेकर दाल में तड़का लगाने तक, घी भारतीय खानपान का हिस्सा है और इसकी शान भी है। जब भी घर के खाने की बात आती है, सबसे पहले मां के हाथ का बना खाना याद आता है। और उसके बाद उनका हर बात पर यह कहना कि – ”बेटा थोड़ा घी और लेलो!” यही उनका प्यार है।
मगर जैसे – जैसे हम बड़े हो हो रहे हैं – न तो मम्मी के जैसे अपनी सेहत का ख्याल रख रहे हैं और न ही घी खाते हैं। हम सबको यही लगता है कि घी में फेट होता है और इससे हम मोटे हो सकते हैं। मगर आम धारणा के विपरीत, घी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, खासतौर पर आपकी बोन हेल्थ के लिए।
कैलोरी/5 ग्राम 44.8 किलो कैलोरी घी
प्रोटीन/5 ग्राम 0 ग्राम घी
कार्ब्स/5 ग्राम 0 ग्राम घी
वसा/5 ग्राम 4.9 ग्राम घी
घी आवश्यक फैटी एसिड और विटामिन से भरपूर होता है जैसे- विटामिन A, D , K2, कैल्शियम, सीएलए और ओमेगा -3 जैसे खनिज।
रेगुलर घी: गाय या भैंस के मक्खन को पिघलाकर घी बनाया जाता है।
A2 घी: देसी भारतीय गायों जैसे गिर गाय और लाल सिंधी गाय से बनाया गया
बिलोना घी: घी बनाने का सबसे पारंपरिक तरीका। यह देसी गाय के दूध से बना सबसे शुद्ध घी है।
यदि आपको जोड़ों का दर्द, गठिया है तो घी वह भोजन है जिसकी आपको आवश्यकता है। यह सूजन को शांत करने में मदद करता है, जोड़ों को चिकनाई देता है और गठिया के कारण होने वाली जोड़ों की कठोरता को कम करता है। घी विटामिन ए, डी, ई और के युक्त पोषण का पावरहाउस है। ये पोषक तत्व एक साथ आपकी प्रतिरक्षा को मजबूत करने और आपको रोग मुक्त रखने के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
इंडियन स्पाइनल इंजरीज़ सेंटर की सीनियर डायटीशियन, हिमांशी शर्मा नें बताया कि – ”घी में विटामिनA, E, K, D होता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य और मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है।”
विज्ञान कहता है कि घी विटामिन K2 का एक समृद्ध स्रोत है जो कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है – जिसे हम सभी हड्डी के पोषक तत्व के रूप में जानते हैं। मूल रूप से, विटामिन K2 धमनियों से कैल्शियम निकालता है और इसके साथ हड्डियों को मजबूत करता है।
इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में मुख्य नैदानिक पोषण विशेषज्ञ प्रियंका रोहतगी कहती हैं – “देसी घी को भारतीय समाज में सबसे अच्छे इम्युनिटी बूस्टर में से एक माना जाता है। यह हमारी आंखों की रोशनी, पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है और यहां तक कि हड्डियों को भी मजबूत करता है। देसी घी स्वस्थ त्वचा और बालों को भी बढ़ावा देता है।”
देसी घी के फायदे के बारे में भी आयुर्वेद में बहुत कुछ कहा गया है। सूजन से लड़ने से लेकर लचीलेपन और पाचन को बढ़ावा देने तक- घी के अनेक फायदे हैं।
हिमांशी कहती हैं कि ”भोजन के स्वाद को बढ़ाने के बजाय भोजन का फ्लेवर बढ़ाने के लिए घी को अपने डाइट में शामिल करें। घी कितना डाला जाए यह भोजन कैसा और कितना है उस पर निर्भर करता है। घी के सेवन का अगर समझदारी से न्यूट्रीशनिस्ट और डॉक्टर की सलाह पर किया जाए तो यह कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकता है।”
यह भी पढ़ें : क्या दर्द को कम करने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है भांग? विशेषज्ञ से जानिए इसके बारे में
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।