लॉग इन

डोंट वरी लेडीज, अपच और गैस के कारण भी हो सकता है छाती में दर्द, समझिए ये कैसे परेशान करता है

अपनी ब्रेस्ट और हार्ट हेल्थ के प्रति आपको अतिरिक्त रूप से सजग होना जरूरी है। इसलिए आपको अन्य कारणों से होने वाले छाती के दर्द को भी समझना चाहिए।
दिल की बिमारी के कारण दर्द और गैस के कारण छाती में होने वाले दर्द में अंतर है। चित्र : शटरस्टॉक
ऐप खोलें

जी हां.. छाती में दर्द हमेशा हार्ट अटैक का संकेत नहीं होता है! पेट में गैस और अपच भी कभी-कभी इस तरह की बेचैनी पैदा कर सकते हैं। जिसके चलते आपको सीने में दर्द (Chest Pain) होने लगता है। छाती में गैस का दर्द आमतौर पर चिंता का कारण नहीं होता। इसके बावजूद इससे दबाव या परेशानी हो सकती है। इसलिए, इसकी तह तक पहुंचना ज़रूरी है कि आखिर क्यों यह बार – बार परेशानी का कारण बनता है।

कैसा होता है छाती में गैस का दर्द

लोग अक्सर सीने में गैस के दर्द को छाती क्षेत्र में जकड़न या बेचैनी के रूप में वर्णित करते हैं। दर्द के साथ-साथ हल्की जलन या छुरा घोंपने की अनुभूति हो सकती है। दर्द पेट में भी जा सकता है। इसके साथ कुछ और भी लक्षण हो सकते हैं जैसे –

सूजन
खट्टी डकार
पेट फूलना
भूख में कमी
जी मिचलाना

कैसे करें गैस पेन और हार्ट पेन में अंतर

गैस के दर्द की अनुभूति चिंताजनक हो सकती है, क्योंकि दिल से संबंधित दर्द, जैसे कि दिल का दौरा पड़ने जैसा महसूस हो सकता है। पेट या कोलन के बाएं हिस्से में जमा होने वाली गैस, हार्ट पेन की तरह महसूस हो सकती है। इसलिए, हार्ट पेन के संकेत को समझें। ताकि आप इसमें अन्तर समझ सकें –

गैस के दर्द और हार्ट अटैक में अंतर समझें। चित्र-शटरस्टॉक।

पहले समझिए हार्ट पेन (Heart Pain) के संकेत

छाती पर दर्द के साथ दबाव
सांस के साथ दर्द होना
हल्का-हल्का महसूस करना या उबकाई आना
घबराहट

क्यों होता है गैस के कारण छाती में दर्द

फूड इन्टोलरेंस – जब किसी को फूड इन्टोलरेंस होती है, तो यह पाचन तंत्र को परेशान कर सकता है, जिससे अतिरिक्त गैस हो सकती है। लैक्टोज इन्टोलरेंस और ग्लूटेन इन्टोलरेंस गैस का कारण हैं। इसकी वजह से आपको सूजन, पेट में दर्द और अत्यधिक गैस का अनुभव हो सकता है।

फ़ूड पॉइज़निंग – दूषित भोजन खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है, जो सीने में गैस के दर्द का कारण बन सकती है। इसकी वजह से आपको उल्टी और दस्त भी हो सकते हैं।

तो, अब आप जान गई होंगी कि छाती में भी गैस का दर्द हो सकता है। इसलिए घबराएं नहीं, ज़रुरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें!

यह भी पढ़ें : बेहतर पाचन से लेकर दमकती त्वचा तक, त्रिफला का सेवन आपको देता है ये 5 स्वास्थ्य लाभ

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख