क्या आप जानती हैं आपके शरीर का सम्पूर्ण स्वास्थ्य आपके पेट से ही नियंत्रित होता है। गट में मौजूद बैक्टीरिया इम्युनिटी के लिये जिम्मेदार होते हैं। यही कारण है कि आपको ऐसे फूड्स अपने आहार में शामिल करने चाहिए जो आपके पेट के बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद हों।
प्रोबायोटिक फूड्स पेट में हेल्दी बैक्टीरिया का संतुलन बनाये रखता है, जबकि प्रीबायोटिक इन बैक्टीरिया का भोजन होता है। आपके भोजन में यह दोनों ही संतुलित मात्रा में होने चाहिए।
हम आपको बताते हैं 5 ऐसे फूड्स जो आपके गट हेल्थ के लिए हैं लाभकारी-
सौरक्रॉत एक जर्मन डिश है, जिसमें पत्तागोभी को सिरके में कम से कम एक रात के लिए रखा जाता है। यह डिश बहुत सारे अच्छे बैक्टीरिया से भरपूर है, जिसे आप आसानी से सलाद के रूप में खा सकती हैं।
पत्तागोभी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लोटिंग और अपच की समस्या दूर रहती है।
पाइनएप्पल यानी अनानास आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। अनानास में ब्रोमेलेन एंजाइम होता है, जो प्रोटीन के पाचन के लिए बहुत असरदार होता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के शोध के अनुसार ब्रोमेलेन दर्द और इंफ्लामेशन यानी सूजन को कम करने में कारगर है। खाने के साथ अनानास का जूस, स्मूदी या सलाद शामिल करें।
कच्चा प्याज एक प्रीबायोटिक है जो पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। प्याज में कुरसेटिन नामक एक स्ट्रांग एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से मुक्त करता है। इसके साथ ही प्याज में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है।
लहसुन भी एक बेहतरीन प्रीबायोटिक है जिसमें इंसुलिन भी अच्छी मात्रा में होता है। लहसुन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है और गट के बैक्टीरिया का संतुलन बनाने में असरदार है।
लहसुन में कई पोषक तत्व जैसे मैंगनीज, विटामिन बी6, विटामिन सी, सेलेनियम और एलीसिन भरपूर मात्रा में होते हैं।
लहसुन कच्चा ही खाने की कोशिश करें। कच्चे लहसुन के लिए आप लहसुन की चटनी, हमस इत्यादि बना सकती हैं। हालांकि लहसुन सांस की बदबू जैसी परेशानियां खड़ी करता है, लेकिन आपकी इम्युनिटी के नजरिए से लहसुन बहुत फायदेमंद है।
एप्पल साइडर सिरका पाचन के लिए बहुत कारगर होता है। यह पाचनतंत्र को दुरुस्त करता है और डायजेस्टिव एसिड को बढ़ाता है।
यही नहीं, एप्पल साइडर विनेगर में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीवायरल प्रोपेर्टी होती हैं। यह हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और इन्फेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है।
इन फूड्स को अपने दैनिक आहार का हिस्सा बनाएं और देखें किस तरह आपके स्वास्थ्य को लाभ होता है।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।