scorecardresearch

इन 4 लोकप्रिय चीजों का अगर पहले कभी सेवन नहीं किया है, तो न करना ही है बेहतर

हम एक ऐसी दुनिया में हैं जहां हर व्यक्ति किसी न किसी चीज़ का प्रचार कर रहा है। फिर चाहें वह आपका कोई टी लवर दोस्त हो या सोशल मीडिया पर आने वाली वाइन फ्रेंडली खबरें।
Updated On: 29 Oct 2023, 07:19 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
4 सबसे लोकप्रिय चीजों के स्वास्थ्य खतरे। चित्र : शटरस्टॉक

इस दुनिया में कई ऐसी चीज़ें हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। मगर फिर भी लोग लेना पसंद करते हैं। ऐसे में कुछ लोग तो यह मानने को तैयार हो जाते हैं कि हां इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। मगर कुछ आपको इन चीजों की तरफदारी करते हुए नज़र आ जाएंगे।

उदाहरण के लिए चाय। कुछ लोगों को चाय पीना बिल्कुल नहीं पसंद होता है। मगर अन्य लोगों के लिए चाय उनकी जिंदगी है। वे सुबह-शाम, सोते-जागते कैसे भी और कभी भी चाय पी सकते हैं। साथ ही आप से भी लड़ जाएंगे कि अरे! चाय नहीं पीते! यह तो कितनी फायदेमंद होती है।

अगर आप भी ऐसे लोगों की बातों में आकार चाय या किसी अन्य चीज़ को ट्राई करने की सोच रहें, जो आप नहीं लेते हैं, तो ये लेख आपके लिए है।

हम बता रहे हैं मोस्ट सेलिब्रेटेड चीजें, जिनकी आदत लगाने से पहले आपको दो बार सोचना चाहिए।

1 चाय

यदि आप चाय का सेवन नहीं करते हैं, तो आपने बहुत लोगों को कहते हुए सुना होगा कि ‘अरे चाय नहीं पीती’? लेकिन चाय में ऐसा भी कुछ नहीं है, जिसे न लेने से आपको परेशानी हो। बल्कि ज़्यादा चाय पीने के कई नुकसान हैं।

चाय के रूप में अधिक कैफीन का सेवन मेलाटोनिन उत्पादन को कम कर सकता है और नींद के पैटर्न को बाधित कर सकता है। यहां तक कि नियमित चाय की थोड़ी मात्रा भी कैफीन पर निर्भरता में योगदान कर सकती है। जिसके लक्षणों में थकान, चिड़चिड़ापन और सिरदर्द शामिल हैं।

रातों की नींद उड़ा सकती है चाय. चित्र : शटरस्टॉक

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार चाय में मौजूद टैनिन संवेदनशील व्यक्तियों में पाचन ऊतक को परेशान कर सकता है। जिसके परिणामस्वरूप घबराहट या पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। नियमित रूप से चाय से अत्यधिक मात्रा में कैफीन लेने से सिरदर्द में योगदान हो सकता है।

2 रेड मीट

कुछ लोग रेड मीट बहुत पसंद करते हैं और कुछ इसे हाथ भी नहीं लगाते। तो यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो इसे नहीं खाते हैं। मगर कुछ लोगों के कहने की वजह से खाने की सोच रहे हैं, तो आपको यह बातें ज़रूर जान लेनी चाहिए।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

रेड मीट के सेवन को हृदय रोग, कोलोरेक्टल कैंसर और टाइप 2 मधुमेह के बढ़ते मामलों से जोड़ा गया है। 2011 में, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन ने उस समय सुर्खियां बटोरीं जब उसने एक अध्ययन प्रकाशित किया जिसमें सुझाव दिया गया था कि रेड मीट खाने से टाइप 2 मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है। प्रोसेस्ड मीट के उदाहरणों में शामिल हैं: हॉटडॉग, सॉसेज, बर्गर आदि।

3 कॉफी

एक दिन में 6 कप से ज्यादा कॉफी पीने से कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यहां तक कि नियमित कॉफी का सेवन करने से भी आपको इसकी लत लग सकती हैं। जो आगे चलकर स्वास्थ्य के लिए हनाइकरक है। कैफीन युक्त कॉफी से अनिद्रा, घबराहट और बेचैनी, पेट खराब होना और उल्टी, हृदय और सांस लेने की दर में वृद्धि और अन्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं। बड़ी मात्रा में

कॉफी का सेवन हानिकारक हो सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

एनसीबीआई के अनुसार कॉफी का सेवन करने से सिरदर्द, घबराहट, बेचैनी, कानों बजना और अनियमित दिल की धड़कन भी हो सकती है।

4 वाइन

वाइन को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बताया जाता है, इतना कि कभी – कभी लोग आपसे इसे पीने की ज़िद कर बेठेंगे! मगर वाइन की आदत लगाने से पहले इसके बारे में जान लेना ज़रूरी है। मध्यम मात्रा में वाइन आपके लिए सुरक्षित है, मगर इसका यह अर्थ नहीं कि यह अनिवार्य है।
प्रति दिन लगभग 2 से 5 पैग लेने के साइड इफेक्ट्स भी हैं। जिसमें कुछ लोगों में भ्रम या मूड में तेजी से बदलाव शामिल है। प्रति दिन दो से अधिक 5-औंस वाइन पीना बड़ी मात्रा में ब्लैकआउट, चलने में परेशानी, दौरे, उल्टी, दस्त और अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

बड़ी मात्रा में वाइन के लंबे समय तक उपयोग से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं, जिनमें निर्भरता, मानसिक समस्याएं, हृदय की समस्याएं, यकृत की समस्याएं, अग्न्याशय की समस्याएं और कुछ प्रकार के कैंसर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : गर्भावस्था के दौरान यात्रा करने वाली हैं, तो इन विशेष बातों का ख्याल रखें

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख