पैरों में ऐंठन की वजह कहीं हीट क्रैंप्स तो नहीं? जानिए क्या है ये और कैसे आपको परेशान करता है

बैठे-बैठे या चलते-फिरते कई बार पैरों में अजीब सी ऐंठन होने लगती है। और बहुत बार ये दर्द असहनीय भी हो सकता है। तो क्या है इसकी वजह, आइए जानते हैं। 
मसल क्रैंप के कारणों को समझिए। चित्र: शटरस्टॉक
मसल क्रैंप के कारणों को समझिए। चित्र: शटरस्टॉक
मोनिका अग्रवाल Published: 14 Jul 2021, 18:32 pm IST
  • 90

गर्मियों में जब आप अधिक समय के लिए बाहर रहती हैं या अधिक समय के लिए सूर्य की गर्मी में खड़ी रहती हैं तो आपको हीट क्रैंप्स (Heat Cramps) नाम की स्थिति हो जाती है। उस समय यह आपको हाथों, पैरों और पेट में महसूस हो सकती है। तब शरीर के इन अंगों में बहुत अधिक दर्द होने लगता है।

इस दर्द के साथ साथ आपको चक्कर आना, बेहोश होना, कमजोरी और अत्यधिक पसीने आने जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। कई बार अधिक एक्सरसाइज करने से भी इस स्थिति का सामना करना पड़ता है। तब उस केस में अधिक पसीना आता है। जिस कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है।

जानिए हीट क्रैंप्स के कारण

मसल्स हीटक्रैंप्स (Heat cramps) गर्मियों के दौरान ज्यादा हो जाते हैं क्योंकि जब आप गर्मी में एक्सरसाइज करती हैं तो पसीने आते हैं। उस समय पसीने में फ्लूइड के साथ साथ कुछ इलेक्ट्रो लाइट जैसे साल्ट, पोटेशियम, मैग्नेशियम और कैल्शियम होते हैं। इन न्यूट्रिएंट्स के कारण सोडियम के लेवल लगातार गिरना शुरू हो जाता है। जिस कारण हीट क्रैंप्स बढ़ जाते हैं।

कई बार बहुत ज्यादा एक्सरसाइज से भी यह समस्या हो सकती है। चित्र-शटरस्टॉक.
कई बार बहुत ज्यादा एक्सरसाइज से भी यह समस्या हो सकती है। चित्र-शटरस्टॉक.

अन्य कारण इस प्रकार हैं

डिहाइड्रेशन
किसी नई एक्टिविटी का करना
न्यूरो मस्कुलर नियंत्रण में बदलाव आना
इलेक्ट्रोलाइट डिप्लीशन
मसल्स का थक जाना
पूअर कंडीशनिंग

क्या हो सकता है फुट क्रैंप या मसल क्रैंप का उपचार

अगर आपके साथ ऐसा कुछ होता है तो आप निम्न बातों को ध्यान में रखें।
वह एक्टिविटी करना बंद करें और किसी ठंडी जगह पर जा कर बैठ जाएं।
कोई ऐसी स्पोर्ट ड्रिंक पिएं जिसमें इलेक्ट्रो लाइट हो जैसे आप पानी में थोड़ा सा नमक मिला कर खुद भी एक ड्रिंक तैयार कर सकती हैं।
जिस मसल में दर्द हो रहा है उसे ध्यान पूर्वक स्ट्रेच करें और उसकी मसाज करें।
जब तक दर्द न कम हो जाए तब तक दर्द करने वाली मसल को स्ट्रेच करती रहें।
अगर यह हीटक्रैंप्स(Heat cramps) एक घंटे से अधिक समय होने के बाद भी नहीं रुक रहे हैं तो आपको डॉक्टर की मदद ले लेनी चाहिए।

हीट क्रैंप्स से आप किस प्रकार बच सकती हैं?

  1. दिन के सबसे गर्म समय में यानी दोपहर के समय एक्सरसाइज आदि न करें।
  2. एक्सरसाइज करने से पहले शराब या ऐसी ड्रिंक न पिएं जिसमें कैफ़ीन मिला हो। यह ड्रिंक्स डिहाइड्रेशन का रिस्क बढ़ा देती हैं।
  3. अपने आप को एक्सरसाइज करने से पहले अच्छे से हाइड्रेट कर लें।
  4. अगर आप अधिक गर्मी के समय में एक्सरसाइज कर रही हैं तो पहले अधिक इंटेंस वर्कआउट न करें। बल्कि धीरे धीरे और हल्की एक्सरसाइज से शुरू करें। ताकि आपका शरीर इस बदलाव को स्वीकार कर सके।
  5. अगर आप को लग रहा है कि आपकी एक्सरसाइज करने की क्षमता अब कम हो चुकी है तो आप एक्सरसाइज छोड़ दें और किसी ठंडी जगह पर बैठ जाएं।
  6. सन बर्न से बचने के लिए सन स्क्रीन का प्रयोग करें।
  7. एक्सरसाइज करते समय कैप पहने।
  8. हल्के रंग के और खुले कपड़े पहनें।
मांसपेशियों को मजबूती देता है. चित्र : शटरस्टॉक
मांसपेशियों को मजबूती देता है. चित्र : शटरस्टॉक

अगर आपको गर्मी में अधिक परेशानी होती है और एक्सरसाइज नहीं कर सकतीं तो अपने आप को अधिक परेशान न करें और कुछ दिनों के लिए रेस्ट करें। अगर आप गर्मी के दौरान एक्सरसाइज करने की इच्छुक भी हैं तो आपको सुबह जल्दी उठ कर या सूर्य छिपने के बाद एक्सरसाइज करें।

यह भी पढ़ें – तेजी से वजन घटाने की कोशिश में, कहीं आप खुद पर अत्याचार तो नहीं कर रहीं

  • 90
लेखक के बारे में

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख