लॉग इन

कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकती है चेहरे की सूजन, जानिए इससे कैसे निपटना है

चेहरे की सूजन कई कारणों से हो सकती है, जिसमें एलर्जी की प्रतिक्रिया, ओरल हाइजीन में आई कमी और एडिमा जैसी स्थितियां शामिल हैं। इससे निपटने के लिए यहां कुछ घरेलू उपाय दिए गए हैं।
सूजन की हो सकती है अलग अलग वजहें, चित्र: शटरस्टॉक
शालिनी पाण्डेय Published: 28 Jun 2022, 17:49 pm IST
ऐप खोलें

चेहरे की सूजन तब होती है जब चेहरे के ऊतकों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। इससे चेहरा फूल जाता है या चेहरे में सूजन आ जाती है। बहुत से लोगों को सुबह जागने के बाद चेहरे पर सूजन महसूस होती है। चेहरे की सूजन सर्जरी, चोट या एलर्जी की प्रतिक्रिया के बाद भी हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप गर्दन या गले में सूजन आ जाती है। चेहरे की सूजन आमतौर पर दर्द रहित होती है। यहां जानिए चेहरे पर आने वाली सूजन के कारण (facial swelling) और उससे निपटने के (Tips to cure facial swelling) उपाय।

चेहरे पर सूजन क्यों आती है और किन परिस्थितियों में यह समस्या हो सकती है, इस विषय पर ज़्यादा जानकारी के लिए हमने बात की पटना ईएसआई मेडिकल कॉलेज में फिजीशियन डॉक्टर सिद्धार्थ शेखर से।
डॉ शेखर कहते हैं, “कुछ मामलों में लोगों को अचानक दर्दनाक सूजन का अनुभव हो सकता है। यदि चेहरे की सूजन एक दो दिन से ज़्यादा रहे, तो जितनी जल्दी हो सके अपने डॉक्टर से परामर्श करना अच्छा रहेगा।”

चलिए जानें क्या हैं चेहरे पर सूजन के कारण

1. सेल्युलाइटिस

सेल्युलाइटिस एक जीवाणु संक्रमण है, जो कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में आम है । इसके परिणामस्वरूप मवाद बनता है और त्वचा के ऊतकों को नष्ट कर देता है, जिससे सूजन हो जाती है।

2. एलर्जी

कुछ खाद्य पदार्थों, दवाओं या धूल से एलर्जी की प्रतिक्रिया में भी आंखों, होंठ या चेहरे के आसपास सूजन हो सकती है। शरीर के अंगों में सूजन एलर्जी के खिलाफ शरीर के लड़ने का संकेत भी हो सकता है।

मोटापे के कारण भी चेहरे पर सूजन आ सकती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

3. मोटापा

मोटापे के कारण चेहरे पर अक्सर सूजन आ सकती है, क्योंकि चेहरे पर अतिरिक्त चर्बी जमा हो जाती है।

4. जलना या कोई अन्य चोट लगना

चेहरे की चोट, जलन या चोट के निशान भी आपके चेहरे को फूला हुआ दिखा सकते हैं क्योंकि रक्त का प्रवाह चोटिल जगह की ओर तेजी से बढ़ता है।

5. एंजियो एडेमा

शोध के अनुसार , एंजियो एडेमा त्वचा की एक स्थिति है, जो त्वचा के नीचे सूजन का कारण बनती है। यह आमतौर पर एलर्जी की प्रतिक्रिया के कारण होता है।

6. थायराइड की समस्या

सूजा हुआ या फूला हुआ चेहरा थायराइड के सबसे आम लक्षणों में से एक है। गाल की सूजन थायराइड समस्या का एक लक्षण है।

7. गर्भावस्था

गर्भावस्था के शुरूआती महीनों में चेहरे पर सूजन आना आम बात है। सूजे हुए चेहरे के अन्य कारणों में  कुपोषण, साइनसाइटिस आदि शामिल हैं।

सर्जरी के बाद चेहरे पर सूजन कैसे कम करें

चेहरे की सर्जरी के बाद चेहरे पर सूजन आना एक आम बात है। इसे ‘पोस्टऑपरेटिव एडिमा’ कहा जाता है। चोट के बाद चेहरे की सूजन को दूर करने के कुछ सबसे प्रभावी तरीकों में प्रभावित क्षेत्र पर गर्म सेक और आइस पैक का उपयोग करना शामिल है।

इसके लिए डॉ सिद्धार्थ शेखर सुझाव देते हैं, “सर्जरी के बाद आपको भरपूर आराम करना चाहिए। साथ ही आपको तकिए का इस्तेमाल करके अपनी छाती को ऊंचा रखना चाहिए। यह चेहरे के ऊतकों में द्रव्य (liquid) के संचय को रोकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

आपकी सर्जरी के 48 घंटे बाद आपको चेहरे पर सूजन का अनुभव होना शुरू हो सकता है। सर्जरी के 72 घंटे बाद तक सूजन चरम पर हो सकती है, लेकिन 3-4 दिनों के बाद यह धीरे-धीरे कम हो जाती है। अगर सर्जरी के बाद कई दिनों तक चेहरे पर सूजन बनी रहती है, तो आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, जो कुछ ओरल  स्टेरॉयड लिख सकता है।”

चोट लगने के बाद चेहरे पर सूजन कैसे कम करें

चेहरे या शरीर पर चोट लगने के बाद चेहरे पर सूजन का अनुभव होना भी आम है। आप अपने चेहरे पर आइस पैक या कोल्ड कंप्रेस दबाकर घर पर किसी चोट के कारण चेहरे की सूजन का इलाज कर सकती हैं। अपने चेहरे पर हर 2-3 घंटे में 15-20 मिनट के लिए आइस पैक का प्रयोग करें। अगर सूजन कम नहीं होती है, तो आप डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं और दवा ले सकती हैं।

यदि आपके सिर पर गंभीर चोट या टूटी नाक, या चोट लगने के कारण चेहरे पर सूजन है, तो आपको इलाज के लिए तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

पानी आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है जिससे चेहरे की सूजन से छुटकारा मिल सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

यदि आपके चेहरे पर एलर्जी की प्रतिक्रिया के कारण सूजन हो तो क्या करें?

कुछ खाद्य पदार्थों या दवाओं से एलर्जी की प्रतिक्रिया भी आपके चेहरे पर सूजन ला सकती है। एलर्जी की प्रतिक्रिया के कारण सूजे हुए चेहरे को कैसे कम किया जाए, इसका सबसे अच्छा उपाय है कि प्रभावित क्षेत्र पर आइस पैक या कोल्ड कंप्रेस का उपयोग किया जाए। हालांकि, अगर सूजन गंभीर और दर्दनाक है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

सोने के बाद चेहरे पर सूजन कैसे कम करें

बहुत से लोग सुबह सूजे हुए चेहरे के साथ उठते हैं। यह आमतौर पर तब होता है जब आप अधिक नमकीन या शर्करा युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। सोडियम के अधिक सेवन से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे सोते समय आपका चेहरा सूज सकता है।

तनाव, चिंता, गलत पोजीशन में सोना और अपर्याप्त नींद भी सुबह के समय सूजे हुए चेहरे के सामान्य कारण हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि सोने के बाद चेहरे की सूजन को कैसे कम किया जाए, तो आप नीचे दिए गए घरेलू उपायों को आजमा सकती हैं।

1. खुद को हाइड्रेट रखें

डॉ शेखर कहते हैं, “डिहाइड्रेशन (dehydration) के परिणामस्वरूप भी आपका चेहरा सूज सकता है। इसलिए डिहाइड्रेशन और चेहरे की सूजन से बचने के लिए खूब पानी पिएं।”

2. आइस पैक या कोल्ड कंप्रेस का प्रयोग करें

आप सूजन वाली जगह पर आइस पैक या कोल्ड कंप्रेस लगा सकती हैं। यह रक्त वाहिकाओं को फैलाएगा और सूजन को कम करेगा।

3. चीनी और नमक का सेवन कम करें

चेहरे की सूजन को कम करने के लिए अधिक मीठा या नमकीन खाद्य पदार्थ और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ से बचें ।

रोकथाम के लिए टिप्स

यदि आप बार-बार चेहरे पर सूजन का अनुभव करते हैं, तो चेहरे पर सूजन से छुटकारा पाने के लिए यहां कुछ उपाय दिए गए हैं:

1. एलर्जी पैदा करने वाले खाद्य पदार्थों से बचें

चूंकि एलर्जी की प्रतिक्रिया चेहरे की सूजन के सबसे सामान्य कारणों में से एक है, इसलिए आपको ऐसे खाद्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए जो एलर्जी का कारण बन सकते हैं ।

2. ओरल हाइजीन बनाए रखें

मसूड़ों में सूजन या दांतों में संक्रमण भी आपके चेहरे को फूला हुआ बना सकता है। इसलिए, अपने दांतों को फ्लॉस करने, दिन में दो बार ब्रश करने, माउथवॉश का उपयोग करने और चीनी का सेवन कम करने जैसी हाइजीन मेज़र्स को अपनाना सबसे अच्छा है।

3. संतुलित आहार

सुनिश्चित करें कि आप संतुलित आहार लेती हैं। यह आपके शरीर को संक्रमण से बचाता है और सूजन को होने से रोक सकता है। एक पौष्टिक आहार भी थायराइड हार्मोन के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकता है जो चेहरे की सूजन को रोकेगा।

4. चेहरे का व्यायाम

चेहरे की सूजन को रोकने के लिए आप कुछ फेशियल एक्सरसाइज या फेशियल योग भी आजमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:इन टिप्स के साथ अपनी सर्दी और खांसी से एक पल में पाएं छुटकारा 

शालिनी पाण्डेय

...और पढ़ें

अगला लेख