scorecardresearch

Mask Mouth: लगातार मास्क पहनने से होनी वाली इस समस्या से बचना है जरूरी, एक्सपर्ट बता रहे हैं इसके उपाय

जो मास्क आपको कोविड-19 से बचा रहा है, वह ओरल हाइजीन (oral hygiene) के लिए हानिकारक है। थोड़ा सचेत रहने से आप इससे बच सकते है।
Published On: 16 Sep 2021, 08:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Mask pehenna hai jaroori
मास्क पहनना है जरूरी। चित्र: शटरस्टॉक

यह देखते हुए कि यह आपके लिए बैक-टू-वर्क या बैक-टू-स्कूल का समय है, क्या लंबे समय तक मास्क पहनना जरूरी नहीं हो गया है? क्या आपने कभी सोच है कि वो कम हवा या आपके ब्रीदिंग पैटर्न (breathing pattern) का ओरल हाइजीन पर क्या असर हो रहा है? बहुत देर तक मास्क पहनने से मास्क माउथ (mask mouth) नामक स्थिति हो सकती है!

कोविड-19 की शुरुआत के साथ मास्क पहनना एक आवश्यकता बन गई है। इस बारे में कई सवाल उठाए गए कि क्या वे सांस लेने में तकलीफ पैदा करेंगे, कार्बन डाइऑक्साइड (carbon dioxide) को बनाए रखेंगे, शरीर में सांसों की बदबू फैलाएंगे और क्या एक व्यक्ति को घुटन महसूस कराएंगे? समय के साथ, लोगों को मास्क की आदत होने लगी है। विशेषज्ञों के अनुसार सर्जिकल मास्क एन 95 (N 95) की तरह सफ़ोंकेट (suffocate) नहीं करते है। फिर भी, डेन्टिस्ट (dentist) मास्क माउथ के खिलाफ सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।

zyaada der mask pehenne se ho sakta hai mask mouth
ज्यादा देर मास्क पहनने से हो सकता है मास्क माउथ। चित्र: शटरस्टॉक

आपके लिए यह जानने का वक्त आ गया है कि उस मास्क के पीछे क्या छुपा है!

मास्क माउथ (mask mouth) क्या है?

डेंटेम की निदेशक और सर गंगा राम अस्पताल में एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. गुनीता सिंह के अनुसार, मास्क माउथ लंबे समय तक मास्क पहनने से होने वाले विभिन्न प्रकार के ओरल दुष्प्रभावों का कारण है। मास्क माउथ में मुंह का सूखना, सांसों की दुर्गंध, दांतों की सड़न और यहां तक ​​की  मसूड़े की बीमारी भी शामिल हो सकती है।

इन दुष्प्रभावों के कुछ प्रमुख कारण है:

1. श्वास पैटर्न में बाधा 

पीएनमेडिकल (PN Medical) द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चलता है कि मास्क पहनने से आपकी श्वास पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। मास्क पहनते समय आप अपने  डायाफ्राम (diaphragm) के बजाय आपके मुंह, छाती और गर्दन का उपयोग करके अधिक तेज़ सांसे लेते है। आपके मुंह से सांस लेने से लार (saliva) की मात्रा कम हो जाती है, जो आपके ओरल स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

2. डिहाईड्रेशन (dehydration)

मास्क पहनने से भी आप सामान्य से कम पानी पीते हैं। जिसके कारण मुंह सूख सकता है और यह  दांतों की सड़न और सांसों की दुर्गंध का खतरा बढ़ाता है। 

3. हवा को रीसाइकल (recycle) करना 

एरोसोल और एयर क्वालिटी रिसर्च के अनुसार, जब आप मास्क पहनते हैं, तो सामान्य से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड (carbon dioxide) आपके मुंह में रहता है। कार्बन डाइऑक्साइड की यह मात्रा आपके शरीर पर दुष्प्रभाव नहीं डालती है। हालांकि, यह आपके ओरल माइक्रोबायोम (oral microbiome)के स्तर को बढ़ाता है, जिससे आपको इन्फेक्शन या मसूड़ों की बीमारी जैसी सूजन की स्थिति का खतरा हो सकता है।

mask mouth se bachne ke liye do baar karen brush aur jeebh ko rakhe saaf
मास्क माउथ से बचने के लिए दो बार करें ब्रश और जीभ रखें साफ। चित्र- शटर स्टॉक

मास्क मयाऑउथ से बचने के 5 उपाय 

अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की तरह मास्क माउथ से बचने के लिए आपको कुछ देखभाल के उपाय अपनाने चाहिए। डॉ सिंह आप सभी को इसके बारे में बताते हैं।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

1. अच्छी ओरल हाइजीन बनाए रखें 

  •  दिन में दो बार ब्रश करना न भूले:चाहे सुबह हो या रात, ब्रश करना जरूरी है। बिजी शेड्यूल की वजह से आमतौर पर लोग रात में ब्रश करना भूल जाते हैं या इसे हल्के में ले लेते हैं, लेकिन यही उनकी सबसे बड़ी गलती होती है। मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के लिए, दो बार ब्रश करना महत्वपूर्ण आवश्यक बात है।
  • गम मसाज: आप सभी अपने-अपने स्थानों पर क्वारंटाइन (quarantine) हैं और अपना ख्याल रखने का यह सबसे अच्छा समय है। अपने मसूड़ों के साथ कुछ समय बिताएं क्योंकि वे हमारे दांतों की नींव हैं। स्वस्थ मसूड़े स्वस्थ दांतों के बराबर होते हैं। अपनी पसंद के तेल (जैतून का तेल, विटामिन ई का तेल, बादाम का तेल) से सुबह और शाम 5 मिनट के लिए मालिश करने से आपके मसूड़े स्वस्थ रहेंगे। 
  • जीभ की सफाईक दे प्राथमिकता: दिन में एक बार ग्लिसरीन और कॉटन पैड से जीभ की सफाई न केवल आपको एक प्यारी, स्वस्थ गुलाबी जीभ देगी बल्कि बैक्टीरिया मुक्त ओरल हाइजीन भी मिलेगा।
  • माउथ वॉश: हर भोजन के बाद अपनी पसंद के माउथ वॉश से 2-3 बार अपना मुंह कुल्ला करें। सर्वोत्तम परिणामों के लिए इसे कम से कम 30 सेकंड के लिए घुमाएँ। 

2. खूब पानी पिएं

चूंकि आप ऑफिस और सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय तक मास्क को हटाने से बचते हैं, इसलिए खुद को पर्याप्त रूप से हाइड्रेट करना और लगातार अंतराल के बाद पानी पीना आपके लिए एक चुनौती बन जाती है। इससे मुंह सूख सकता है। इससे जुड़ी अन्य स्थितियां भी हो सकती हैं। इसलिए, चुनौती के बावजूद पर्याप्त पानी पिया करें। 

3. ध्यान और श्वास  व्यायाम करें 

जब आप  हर समय मास्क पहनते हैं, तो आपका श्वास  प्रभावित होता  है। इसलिए यदि आप कपालभाति, अनुलोम विलोम और भ्रामरी के रूप में प्राणायाम करें और अपने श्वास पर काम करना शुरू कर दें। इससे आप अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं।

swas vyayam hai mask mouth se bachne ka upaay
श्वास व्यायाम है मास्क माउथ से बचने का उपाय। चित्र: शटरस्‍टॉक

4. अपने चेहरे और होंठों को मॉइस्चराइज रखें:

मॉइस्चराइजर का भरपूर इस्तेमाल करें। लिप बाम लगाना एक अच्छा विचार है। जिस कमरे में आप मास्क लगाकर काम कर रहे हैं, वहां ह्यूमिडिफायर (humidifier)  का इस्तेमाल करने से भी मदद मिल सकती है। कमरे में बस थोड़ी सी नमी आपके समस्या का समाधान कर सकती है।

5. लोज़ेंग और च्युइंग गम का इस्तेमाल करें: 

शुगर फ्री लोजेंज और च्युइंग गम चबाने से मुंह को नम रखने में मदद मिलेगी और कैविटी की स्थिति को नियंत्रित करने के अलावा लार (saliva) में भी वृद्धि होगी। एसिडिटी को कम करने के लिए प्रोबायोटिक्स (probiotics) को अपने आहार में शामिल करें।

तो लडीज, मास्क लगाना याद रखें, लेकिन मास्क माउथ से भी बचें। 

यह भी पढ़ें:  क्या सर्दी-जुकाम आपको कर रहा है परेशान? तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख