यहां हैं एक्सपर्ट की बताई 4 हर्ब्स जो चुटकियों में दूर कर सकती हैं ब्लोटिंग की समस्या

कब्ज या पीरियड के कारण ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है। रसोई में मौजूद हर्ब्स इसे दूर करने में मदद कर सकते हैं। यहां हैं एक्सपर्ट के बताये 4 हर्ब जो चुटकियों में ब्लोटिंग की समस्या को कर सकते हैं कम।
bloating foods
हमारी रसोई में भी कई मसाले मौजूद हैं, जो ब्लोटिंग को कम करते हैं। हमें इससे राहत पहुंचाते हैं। चित्र : एडोबी स्टॉक
Published On: 2 Mar 2023, 08:00 am IST

कब्ज, गैस और यहां तक कि पीरियड की समस्या के कारण भी ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है। इससे पेट फूला हुआ लगता है। ब्लोटिंग में पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसके कारण बेचैनी होने लगती है और तनाव भी हो सकता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि हमारी रसोई में भी कई मसाले मौजूद हैं, जो ब्लोटिंग को कम करते हैं। हमें इससे राहत पहुंचाते हैं। हालांकि इससे स्थाई समाधान तो नहीं हो सकता, लेकिन तुरंत राहत जरूर पहुंचा सकता (Herbs to reduce bloating) है। हर्बल प्रोडक्ट होने के कारण इसके कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं हैं।

⁠⁠गैस से राहत दिला कर पाचन समस्या को दूर करने में मदद करते हैं 

आयुर्वेद एक्सपर्ट सारिका साह अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट में बताती हैं, रसोई में मौजूद मसाले⁣ जैसे कि सौंफ जैसी प्रजाति का एनिस (Anise), दालचीनी (Cinnamon), सौंफ (Funnel) और अदरक (Ginger) पाचन तंत्र को दुरुस्त करते हैं।

रसोई में मौजूद मसाले⁣ गैस बनने की प्रक्रिया को कम करते हैं और सूजन से राहत दिलाते हैं।  चित्र : शटरस्टॉक

ये मसाले गैस बनने की प्रक्रिया को कम करते हैं और सूजन (Bloating) से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। ये गैस से राहत दिलाते हैं और पाचन समस्या के
कारण हुए ऐंठन को दूर करने में भी मदद (Herbs to reduce bloating) कर सकते हैं।⁣⁠⁠

⁠⁠1 चक्र फूल या मीठा जीरा (Anise) आंत से दूर करता है गैस

मीठा जीरा, जिसे मीठी सौंफ भी कहते हैं। इसका उपयोग स्वाद बढ़ाने वाले एजेंट के रूप में भी किया जाता है। इसका मीठा और सुगंधित स्वाद होता है। यह तारे के आकार के खोल में बंद होता है। यह आमतौर पर अल्कोहल और लिकर में प्रयोग किया जाता है। डेयरी प्रोडक्ट, जिलेटिन, मीट, कैंडी और माउथ फ्रेशनर में भी इसका उपयोग किया जाता है।

इसके लिए 1 टेबल स्पून मीठा जीरा को कार्मिनेटिव (आंत से गैस को दूर करने के लिए) के रूप में लिया जा सकता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, मैंगनीज और कैल्शियम अपच और सूजन से राहत दिलाते हैं। यह पाचन संबंधी समस्याओं जैसे सूजन, पेट फूलना, पेट दर्द और शूल में भी मदद करता है।

2 दालचीनी (Cinnamon) शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है

1 इंच दालचीनी या 1 टी स्पून पाउडर का प्रयोग ब्लोटिंग से राहत दिलाने में किया जा सकता है। दालचीनी वजन बढ़ने से रोकती है। यह ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करती है। यह सूजन को कम करने में मदद करती है। यह प्राकृतिक रूप से यूरिन को शरीर से बहर निकलने में मदद करती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों (Toxins) को भी तुरंत बाहर निकालने में मदद करती है।

3 सौंफ (Fennel) देती है आंत की मांसपेशियों को आराम

2 टी स्पून सौंफ को चबाने से तुरंत ब्लोटिंग से राहत मिल जाती है।सौंफ पाचन में मदद कर सकती है। यह गैस या ऐंठन को भी दूर कर सकती है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम की चिकनी मांसपेशियों को आराम देने और गैस से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

4 अदरक (Ginger) भोजन को जल्दी पचाता है

अदरक का 2 इंच स्लाइस किया हुआ टुकड़ा किसी भी वजह से हुए ब्लोटिंग को दूर कर सकता है।
पेट की समस्या को दूर करने के लिए अदरक को प्राकृतिक उपचार के रूप में सबसे अधिक प्रयोग किया जाता रहा है। अदरक गेस्ट्रो इंटेस्टिनल पाथ के माध्यम से भोजन की गति को तेज करता है, जबकि आंत की रक्षा भी करता है। यह सूजन, ऐंठन और गैस को भी कम करने में मदद कर सकता है।

ब्लोटिंग को दूर करने के लिए रसोई के मसालों का प्रयोग किस तरह किया जाए

इन हर्ब की चाय पीई जा सकती है।

एक कप पानी उबाल लें⁠⁠।
अपनी पसंद के हर्ब को पानी में उबलते पानी में डाल दें। एक से अधिक हर्ब का भी प्रयोग किया जा सकता है। ⁠
इसे धीमी आंच पर 10-15 मिनट के लिए पकने दें।
छानें और चाय को धीरे-धीरे सिप करें।

cinnamon tea
दालचीनी की चाय से ब्लोटिंग की समस्या खत्म हो सकती है। चित्र : शटर स्टॉक

⁠⁠सभी लोगों के घर में सौंफ, दालचीनी, मीठा जीरा या अदरक जरूर होता है। जब भी ब्लोटिंग की समस्या हो तो इनकी चाय पी जा सकती है।

यह भी पढ़ें :- बस एक चम्मच घी कर सकता है पुरानी से पुरानी कब्ज की छुट्टी, जानिए क्या है इस्तेमाल का सही तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख