scorecardresearch

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है लहसुन की चाय, जानिए इसकी आसान रेसिपी और स्वास्थ्य लाभ

डायबिटीज से परेशान हैं, तो लहसुन की चाय आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है। यहां हम बता रहे हैं कि लहसुन की चाय फायदे और उसे बनाने का आसान तरीका।
Written by: विनीत
Updated On: 12 Oct 2023, 07:56 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
lehsun ki chaay
लहसुन की चाय ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। चित्र-शटरस्टॉक।

लहसुन को अपने औषधीय गुणों के चलते, कई पीढ़ियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह प्लांट मूल रूप से मध्य एशिया में उगाया जाता है। यह कच्चे लहसुन, पाउडर, तेल और सप्लीमेंट सहित विभिन्न रूपों में उपलब्ध है।

अधिकांश भारतीय करी और सूप में लहसुन एक महत्वपूर्ण घटक है। इसके स्वास्थ्य लाभों को पुनः प्राप्त करने के लिए, बहुत से लोग खाली पेट गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करना पसंद करते हैं। यदि आप इस तरह से लहसुन का सेवन करना पसंद नहीं करतीं , तो आप लहसुन की चाय भी ट्राय कर सकती हैं। जिसे शहद, लहसुन, नींबू और पानी का उपयोग करके बनाया जा सकता है।

लहसुन की चाय

हाई ब्लड प्रेशर या हाई ब्लड शुगर के कारण जिन लोगों को सामान्‍य चाय की अनुमति नहीं होती है, उनके लिए लहसुन की चाय सबसे अच्छी है। लहसुन की चाय में कैफीन नहीं होता। यह उन लोगों के लिए अच्छी है,  जो कैफीन से परहेज कर रहे हैं।

लहसुन में जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं। आप चाहें तो लहसुन की चाय में थोड़ी अदरक और दालचीनी भी मिला सकती हैं। ताकि इसके स्वास्थ्य लाभ में सुधार हो सके और इसका स्वाद भी बढ़ सके। सिर्फ इतना ही नहीं, लहसुन आपकी इम्युनिटी को भी बूस्ट करता है, आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है और आपके चयापचय में सुधार करता है।

जब कोशिकाएं पर्याप्‍त ग्‍लूकोज ग्रहण नहीं कर पाती तब स्थिति खतरनाक हो सकती है।चित्र: शटरस्टॉक
डायबिटीज के रोगियों के लहसुन की चाय कई तरह से फायदेमंद हो सकती है।चित्र: शटरस्टॉक

डायबिटीज के रोगियों के लिए लहसुन की चाय 8 तरीकों से फायदेमंद है

  1. लहसुन की चाय अमीनो एसिड होमोसिस्टीन को कम करती है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए एक बड़ा जोखिम कारक है।
  2. यह एक शक्तिशाली एंटीबायोटिक ड्रिंक है, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य और इम्यून सिस्टम में सुधार करता है।
  3. डायबिटीज शरीर में सूजन पैदा कर सकता है, जिसे लहसुन कम करने में मदद कर सकता है।
  4. लहसुन के सेवन को टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए दिखाया गया है।
  5. यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और डायबिटीज से जुड़े अन्य स्वास्थ्य जोखिमों को कम करता है।
  6. लहसुन में विटामिन-सी होता है, जो हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है और हमारे अंगों को स्वस्थ और उनके कामकाज को बनाए रखता है।
  7. यह सामान्य चाय का एक स्वस्थ विकल्प है, जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है अगर आप मधुमेह से पीड़ित हैं।
  8. यह आपके हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है और आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।

कैसे बनाएं लहसुन की चाय

  • एक पैन लें और उसमें एक कप पानी उबालें। इसमें थोड़ी अदरक और लहसुन कूटकर डालें, साथ ही 1 चम्मच काली मिर्च मिलाएं।
  • 5 मिनट के लिए चाय को उबलने दें।
  • पैन को गैस पर से हटा दें, चाय को किसी बर्तन में छान लें और इस गर्म चाय का आनंद लें।
  • आप इसका स्वाद और पोषण मूल्य बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ी दालचीनी, नींबू और थोड़ा शहद भी मिला सकती हैं।

यह भी पढ़ें: आपके पेरेंट्स हड्डियों और जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो ये 5 हर्ब्स दे सकती हैं उन्‍हें राहत

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
विनीत
विनीत

अपने प्यार में हूं। खाने-पीने,घूमने-फिरने का शौकीन। अगर टाइम है तो बस वर्कआउट के लिए।

अगला लेख