लॉग इन

आपकी बोन हेल्थ के लिए भी जरूरी है लहसुन, यहां जानिए इसे खाने के 5 फायदे

विशेषज्ञों के अनुसार लहसुन का सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं के साथ -साथ सर्दी जुखाम से भी राहत मिलती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि लहसुन के सेवन से आपको ब्लड प्रेशर की समस्या से भी राहत मिल सकती है?
लहसुन बंद नाक में आपकी मदद कर सकता है। चित्र: शटरस्टॉक
ईशा गुप्ता Published: 15 Aug 2022, 11:00 am IST
ऐप खोलें

आपने अधिकतर लहसुन का इस्तेमाल स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए किया होगा। लेकिन आपको बता दें कि सदियों से लहसुन को एक आयुर्वेदिक औषधी के रुप में भी प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा कई बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में लहसुन का उपयोग करना रामबाण उपाय माना गया है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि लहसुन का सेवन करने से आपको ब्लड प्रेशर की समस्या में भी राहत मिल सकती है?

लहसुन के बारे में क्या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद में माना गया है की लहसुन का सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी कई हानिकारक बिमारियों के साथ-साथ पाचन संबंधित समस्याओं में भी राहत मिलती है। जोड़ो के दर्द की परेशानी में अगर लहसुन का सेवन या उसका तेल बनाकर प्रयोग किया जाए, तो इस समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। इसके अलावा खांसी-जुखाम की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए लहसुन बेहद लाभदायक है।

तो चलिए जानते हैं कि लहसुन का सेवन करने से किन खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है –

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद करें चित्र :शटरकॉक

1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद करें

लहसुन का रोज सेवन करने से आपको ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से राहत मिल सकती है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार अगर आप अपनी डाइट में लहसुन की चार कलियों का सेवन करते हैं तो आपको कई बड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी है, लहसुन की हाई डोज का सेवन करने से उनका प्रेशर कंट्रोल किया जा सकता है।

2. कोलेस्ट्रॉल लेवल इंप्रूव करने में मददगार

लहसुन कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने के साथ शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बनने से रोकता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार रोज लहसुन का सेवन करने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल इंप्रूव होता है साथ ही यह दिल की बीमारियों के जोखिमों को रोकने में भी मदद करता है।

3. अल्जाइमर के खतरे को कम करता है

लहसुन में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको अल्जाइमर और डिमेंटिया जैसी कई हानिकारक बिमारियों से बचने में मदद करता है। लहसुन में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करते हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होने के कारण लहसुन आपको दिल की बीमारियों के साथ-साथ मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों जैसे कि अल्जाइमर और डिमेंटिया से बचने में भी मदद करता है।

4. पाचन संबंधी विकारों को दूर करता है

आयुर्वेद के अनुसार पेट से जुड़ी सभी समस्याओं के लिए लहसुन रामबाण उपाय की तरह काम करता है। जिसके कारण यह पाचन से जुड़ी समस्यायों के अलावा शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करता है। यही कारण हैं कि खाली पेट लहसुन का सेवन करना लाभदायक माना जाता है।

लहसुन का सेवन करने से आपका शरीर अंदर से मजबूत होता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

5. हड्डियों को मजबूत बनाता है

लहसुन का सेवन करने से आपका शरीर अंदर से मजबूत होता है। लहसुन का रोज सेवन करने से आपकी बोन्स हेल्थ भी स्ट्रांग होती है। इसके साथ ही महिलाओं में एस्ट्रोजन लेवल बढ़ाने के लिए लहसुन बेहद लाभदायक है।

जानिए किन लोगों को नहीं करना चाहिए लहसुन का सेवन

  • अगर किसी व्यक्ति को लहसुन से एलर्जी है, तो उसे लहसुन से परहेज रखना चाहिए।
  • आपको कोई ब्लीडिंग डिसऑर्डर है लहसुन का सेवन डॉक्टर से पूछकर करें।
  • अगर आप किसी प्रकार की खास दवाई का सेवन कर रही है तो आपको अपने डॉक्टर की सलाह पर ही लहसुन का रोज सेवन करना चाहिए।
  • लहसुन की बदबू को बर्दाश्त नहीं करने वाले किसी अन्य तरीके से इसका सेवन करने की कोशिश करें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
ईशा गुप्ता

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है। ...और पढ़ें

अगला लेख