scorecardresearch

FREEDOM : बस एक मुट्ठी मखाना आपको दे सकता है घुटनों के दर्द से आजादी

घुटनों का दर्द अब साठ का होने का इंतजार नहीं करता। बल्कि खराब लाइफस्टाइल, बढ़े हुए वजन और अन्य कारणों से अगर जोड़ों का दर्द परेशान करने लगा है, तो आपको अपने आहार में मखाना शामिल करने की जरूरत है।
Updated On: 12 Aug 2021, 07:39 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
ek mutthi makhana apko joint and knee pain se freedom dila sakta hai
मखाना कैल्शियम, प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें जिंक, मैग्नीशियम और आयरन भी होता है। चित्र: शटरस्टॉक

अक्सर 30 के बाद महिलाओं की हड्डियां झड़ने लगती हैं और मांसपेशियों में कमज़ोरी आने लगती है। इसी वजह से घुटनों में दर्द, उठने – बैठने में तकलीफ और आर्थराइटिस की समस्या महिलाओं में बेहद आम है।

हमारी हड्डियां प्रोटीन और कैल्शियम से बनी होती हैं। यहां तक कि बालों का बढ़ना और नाखूनों की चमक भी इन्ही दो खनिजों पर निर्भर करती हैं। पर क्या आप जानती हैं कि अपने दैनिक आहार में सिर्फ एक मुट्ठी मखाना शामिल करके आप इन जरूरतों को पूरा कर सकती हैं। मखाना न सिर्फ एक सुपरफूड है, बल्कि बोन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। चलिए जानते हैं कैसे –

पोषण से भरपूर हैं मखाने

मखाने कोलेस्ट्रॉल, सोडियम और संतृप्त वसा में कम होते हैं और आपके दिल के लिए अच्छे होते हैं। वे मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं। मखानों का यह उच्च पोषण मूल्य उन्हें एक संपूर्ण और स्वस्थ नाश्ता बनाता है।

Makhana apki bone health ke liye faydemand hai
तीस के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

कैलोरी में कम होने के कारण, मखाने वजन घटाने को बढ़ावा देते हैं, जबकि उनकी उच्च कैल्शियम सामग्री उन्हें हड्डियों के लिए अच्छा बनाती है। ये रक्तचाप को नियंत्रित करने, शरीर के पाचन स्वास्थ्य में सुधार करने में भी अच्छे हैं।

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन के अनुसार, मखाने का पोषण मूल्य

सुपरफूड मखाना प्रोटीन (9.7mg) और फाइबर (14.7mg) से भरपूर और वसा (0.1mg) में कम होता है।
100 ग्राम मखाना लगभग 347 कैलोरी ऊर्जा देता है।
मखाने में लगभग 9.7 ग्राम प्रोटीन और 14.5 ग्राम फाइबर होता है।
60 mg के साथ मखाने कैल्शियम का बहुत अच्छा स्रोत हैं।
इनमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस भी अच्छी मात्रा में होते हैं।
मखाने में कुछ विटामिन भी मौजूद होते हैं।

घुटनों और मांसपेशियों को मज़बूती देत है मखाना

बढ़ती उम्र के साथ पैरों और घुटनों में दर्द रहने लगता है। साथ ही कमज़ोरी भी महसूस होती है, क्योंकि शरीर की बोन डेंसिटी धीरे – धीरे कम होने लगती है खासकर महिलाओं में। कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाता है।

makhana-lotus-seeds-benefits (5)
मखाने में प्रोटीन, मैग्नीशियम, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट सहित आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। चित्र: शटरस्टॉक

मखानों में अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है, जो उन्हें आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए एकदम सही बनाता है। मखाने में मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों के लिए बेहद फायदेमंद है।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

आप अपनी दैनिक प्रोटीन की खुराक पाने के लिए इन्हें आहार में शामिल कर सकती हैं। एक कटोरी मखाना 4 ग्राम प्रोटीन देता है। यह दैनिक अनुशंसित मात्रा के 7% के बराबर है। चूंकि मखाने एक पौधे से आते हैं, इसलिए वे शाकाहारी भी होते हैं।

तो, लेडीज आज से शाम की चाय के साथ एक मुठ्ठी मखाने ज़रूर खाएं!

यह भी पढ़ें – डोंट वरी लेडीज, अपच और गैस के कारण भी हो सकता है छाती में दर्द, समझिए ये कैसे परेशान करता है

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख