scorecardresearch

पेट साफ करने में हो रही है दिक्कत, तो अपनाएं ये 4 आसान घरेलू उपाय

2018 में किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, 22% भारतीय वयस्क कब्ज से पीड़ित हैं। ऐसे में अपने मल त्याग को आसान बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय।
Published On: 25 Jan 2022, 08:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
khane ke baad poop
तनाव और बार-बार मोशन होना दोनों एक-दूसरे से जुडे हैं।चित्र : शटरस्टॉक

कब्ज (Constipation) एक साधारण समस्या लगती है, लेकिन अगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह आपके जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा, कब्ज के कभी-कभी गंभीर अंतर्निहित कारण हो सकते हैं जैसे बोवेल रुकावट (bowel obstructions), चयापचय संबंधी विकार (metabolic disorders), पेल्विक प्रोलैप्स (pelvic prolapse) या यहां तक ​​कि कोलन कैंसर (colon cancer)।

इसे किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ घरेलू उपाय जो आपको जल्दी मल त्याग करने में मदद करेंगे। तो चलिये जानते हैं इनके बारे में –

1. गुनगुना पानी पिएं

पानी हमारी कई बीमारियों के लिए सरल उपचारों में से एक है। अपनी गट को ठीक से चलाने के लिए नियमित रूप से पानी पीना चाहिए। पानी उचित पाचन प्रक्रिया में मदद करता है और मांसपेशियों की गति में भी मदद करता है।

gunguna paani peene ke fayde
सर्दियों के मौसम में आपके शरीर को पानी की अधिक जरूरत होती है। चित्र: शटरस्टॉक

कई बार मौसम में बदलाव के कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है। यह कब्ज (Constipation) के प्रमुख कारणों में से एक है। गुनगुना पानी पीने से मल त्याग में आपको कोई परेशानी नहीं आएगी। इसलिए यदि आपको कब्ज़ की समस्या है, तो हर रोज़ सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं।

2. कॉफी

कब्ज होने पर एक कप कॉफी पिएं। कॉफी (Coffee) आपके कोलन को उत्तेजित करती है और माल त्याग में मदद करती है। सुबह की एक कप कॉफी प्रैशर को दूर करने में मदद कर सकती है। कॉफी एक मूत्रवर्धक भी है, इसलिए इसका ज़्यादा सेवन न करें और पर्याप्त पानी पिएं।

3. अदरक

2018 की एक शोध समीक्षा से पता चला है कि अदरक (Ginger) कब्ज़ को दूर करने और पाचन को सुचारू रूप से चलाने में सक्षम है। अदरक आपकी निचली आंतों पर दबाव को कम करती है, जिससे आपको जल्दी मल त्याग करने में मदद मिल सकती है। इसलिए अदरक की चाय का सेवन करें। पानी में एक छोटा टुकड़ा अदरक उबालें और पिएं।

ginger tea ke fayde
अदरक का सेवन एक बेहतरीन घरेलू उपचार है। चित्र: शटरस्टॉक

4. दूध और घी

घी, भारतीय खानपान का एक अहम हिस्सा है और कई तरह के आयुर्वेदिक घरेलू उपचार में भी लोकप्रिय है। कई अध्ययनों में सामने आया है कि घी आंतों में रुकावट और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संकट के लक्षण, जैसे ऐंठन को कम करता है। इसलिए कब्ज के लक्षणों से राहत पाने के लिए गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर सोने से पहले पिएं।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

इसके अलावा मल त्याग को आसान बनाने और कब्ज को दूर करने के लिए इन टिप्स को अपनाएं

खूब सारा पानी पिएं।
डेयरी उत्पादों को अपने आहार में शामिल करें।
नियमित एक्सरसाइज़ या योग करें। जॉगिंग के लिए जाएं या कोई अन्य हल्का व्यायाम करें।
फाइबर युक्त भोजन खाएं, जो कब्ज को दूर करने में मदद करता है, जैसे कि आलूबुखारा, सेब, अंजीर या पालक।

चलते-चलते

कब्ज एक साधारण समस्या लगती है, लेकिन अगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह आपके जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। अपने परिवार या डॉक्टर के मार्गदर्शन में इन घरेलू उपचारों का पालन करें और अपने आप को कब्ज से मुक्त करें। समस्या अगर गंभीर है, तो डॉक्टर से संपर्क करना न भूलें।

यह भी पढ़ें : Covid-19 नेगेटिव होने के बाद अपना टूथब्रश बदलना न भूलें, हम बता रहे हैं क्यों

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख