scorecardresearch

क्या आप भी सोते समय कंबल से एक पैर बाहर निकाल लेती हैं? तो जानिए क्या है इसका कारण

आप सोच सकते हैं कि ये कोई स्लीपिंग हैक का हिस्सा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंबल से बाहर आपके एक पैर निकालने के पीछे भी एक साइंस है।
Published On: 4 Oct 2021, 09:30 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
periods ke dauraan sone ke fayde
पीरियड्स में सोना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

अगर आपको भी नींद आने में परेशानी होती है, तो आपने जल्दी सोने के लिए कई तरकीबें और हैक आजमाए होंगे। कुछ लोग सोने के लिए तकिए का सहारा लेते हैं, कुछ गर्म पानी से नहाकर सोना पसंद करते हैं और कुछ लोग सोने से पहले एक परफेक्ट वातावरण बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन एक चीज है जो लगभग हर कोई (ज्यादातर अनजाने में) करता है और वह है कंबल के नीचे से एक पैर बाहर निकलना।

क्या आप सभी ने इस दुविधा का अनुभव किया है कि आप कंबल के नीचे सोना चाहते है या ऊपर? हमें यकीन है आपने यह अनुभव किया होगा! लेकिन कंबल के बाहर एक पैर निकालने का मतलब क्या है?

मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल के सलाहकार चिकित्सक डॉ प्रीतम ने बताया, “यदि आप हमेशा कंबल के नीचे से एक पैर बाहर निकालते हैं, तो ऐसा करने वाले आप अकेले नहीं हैं। हम सभी के सोने के अपने तरीके होते हैं। इसलिए, अधिकांश लोग रात में अच्छी नींद लेने के लिए चादर से एक पैर बाहर निकालते हैं। यह बहुत आम है, और बहुत से लोग इसे करते हैं।”

क्या है कंबल से एक पैर निकालने का कारण?

जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। अपने कंबल के बाहर सिर्फ एक पैर निकालना एक आम आदत है। इसके पीछे एक वैज्ञानिक शोध है। द साइंस ऑफ अस स्लीप इंस्टीट्यूट का कहना है कि अपने एक पैर को कंबल के बाहर निकालना स्लीप हैक है!

ye bilkul normal hai
यह एक सामान्य आदत है। चित्र: शटरस्टॉक

इसका संबंध आपके शरीर के तापमान से हैं। जब आपका शरीर गर्म होता है, तो आप अधिक सतर्क होते हैं। जब आपका शरीर ठंडा होता है, तो आपको नींद आती है।

तापमान का सोने से क्या संबंध है?

डॉ मून कहते हैं,”कंबल से एक पैर बाहर निकालने का कारण यह है कि पैर आपके शरीर के तापमान को कम करने में मदद कर सकता है। जी हाँ, यह सही है, और आप चैन की नींद सो सकेंगे। चूंकि पैर शरीर के तापमान को कम कर सकता है, इसका नसों के साथ संबंध होता है। यह गर्मी के संपर्क में आने पर शरीर को ठंडा करता हैं। इसलिए, शरीर के अन्य अंगों की तुलना में आपके पैर तेजी से ठंडे हो जाते हैं।”

इसके अलावा, डॉ मून कहते हैं, “आपके पैर के निचले हिस्से में बाल नहीं होता हैं। यह शरीर से गर्मी को कम करने में मदद करता हैं। क्या आप जानते हैं कि जब पैर ठंडे वातावरण के संपर्क में आते हैं, तो यह शरीर के अन्य अंगों को भी उतनी ही जल्दी ठंडा करने में मदद करता है?

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

और जब शरीर के तापमान को नियंत्रित किया जाता है, तो आप अच्छी नींद ले सकते हैं। पैर बाहर निकालने से आपका शरीर ठंडा होगा, तापमान कम होगा और आप बिना किसी समस्या के सो सकेंगे।

अच्छी नींद के कुछ और टिप्स

1 टीवी देखने से बचें

सोने से ठीक पहले खुद को ब्लू लाइट में न रखें। इसलिए, सोने से पहले टीवी या मोबाईल फोन न देखने से आपको अच्छी नींद आ सकती हैं।

2 सोने से ठीक पहले कैफीन का सेवन न करें

यह आपको अधिक समय तक ऐक्टिव रखता और आपकी नींद की गुणवत्ता को कम कर सकता हैं। यह आपकी नींद में बाधा उत्पन्न करेगा। यहां तक ​​कि सोने से ठीक पहले धूम्रपान भी न करें।

3 एक उचित रूटीन का पालन करें

सोने और जागने का समय समान रखें। अनियमित नींद पैटर्न खराब नींद का कारण बन सकता है, और आपको चिड़चिड़ा बना सकता है।

4 शराब को कहें ना

इसके सेवन से खर्राटे आ सकते हैं क्योंकि यह स्लीप एपनिया के लक्षणों को और खराब कर सकता है। क्या आप जानते हैं कि शराब आपकी नींद में बाधा डालती है क्योंकि यह रात के समय मेलाटोनिन के उत्पादन को प्रभावित करती हैं? यह शरीर की सर्कैडियन रिदम (circadian rhythm) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और रात में अच्छी नींद में सहायता करता है।

5 अनुकूल बेडरूम का माहौल

कम से कम 8 घंटे की अच्छी नींद लेने के लिए आपके पास एक शांतिपूर्ण बेडरूम का माहौल होना चाहिए। अत्यधिक शोर, बहुत अधिक प्रकाश और गलत बिस्तर आपको सोते समय परेशान कर सकता हैं। इसलिए, एक उचित तकिया और एक अच्छा गद्दा चुनें। कमरे का तापमान सही रखें, प्रकाश व्यवस्था पर ध्यान दें और शोर को कम करें। अपने बेडरूम को शांत और साफ-सुथरा रखें।

6 हाई कार्ब वाले भोजन से बचें

शाम को देर से भोजन करना सख्त मना है। इन सबसे ऊपर, सुनिश्चित करें कि आप हाई कार्ब वाले भोजन से बचें क्योंकि यह आपके नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करेगा। सोने से 3-4 घंटे पहले भोजन कर लें।

high carbs food apki neend disturb kar sakta hai
हाई कार्ब फूड आपकी नींद डिस्टर्ब कर सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

7 एक अच्छा शॉवर लें

अपने दिनभर कि थकान को दूर करने के लिए स्नान करना एक अच्छा विचार होगा।

8 दिन में कम समय की झपकी लें

दिन में लंबी झपकी आपकी रात की नींद में बाधा उत्पन्न करेगी।

9 रोजाना व्यायाम करें

रोजाना व्यायाम बेहतर नींद को बढ़ावा देता हैं।

याद रखें कि यदि आप एक सुखी जीवन जीना चाहते हैं तो अच्छी नींद सबसे जरूरी है और इसके कई सकारात्मक स्वास्थ्य लाभ भी हैं!

यह भी पढ़ें – जी हां, आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है कपड़े उतार कर सोना

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख