वेट लॉस के साथ और भी कई लाभ देता है गुनगुना पानी, जानिए क्यों ठंडे पानी से बेहतर है गुनगुना पानी पीना

गर्मी हो या सर्दी हम गुनगुना पानी पीयें, तो इसके कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। गुनगुना पानी न सिर्फ पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, बल्कि इसके कई और भी फायदे हैं।
Japanese water therapy ke fayde
पानी न सिर्फ पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है, बल्कि वेट लॉस में भी मदद करता है। चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Updated: 12 Sep 2023, 11:11 am IST
  • 125

लगातार फिजिकल एक्टिविटी करने या गर्मी महसूस होने पर ठंडा पानी पीने का मन करता है। फिर गर्म पानी कैसे पिया जाए? लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि स्वास्थ्य के लिए ठंडा पानी नहीं, बल्कि गुनगुना पानी ज्यादा अच्छा है। गुनगुना पानी न सिर्फ पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है, बल्कि वेट लॉस में भी मदद करता है। इसके कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हो सकते हैं। आयुर्वेद मानता है कि शरीर के दोषों को संतुलित करने में मदद करता है सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीना। एलोपैथ के अनुसार, यदि आप कई तरह की बीमारियों से बचाव (Cold Water Vs Lukewarm Water) करना चाहती हैं, तो गुनगुना पानी पी सकती हैं।

ठंडा पानी या गुनगुना पानी (Cold Water Vs Lukewarm Water) 

हालांकि इस बात को शोध प्रमाणित नहीं कर पाते हैं कि ठंडा पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक हानिकारक है। यह ध्यान देने वाली बात है कि ठंडा, रूम टेम्परेचर पर रखा गया पानी या गुनगुना पानी तीनों ही हमें हाइड्रेटेड रखते हैं। हालांकि गुनगुना पानी पीने के अपने फायदे हैं।,यह विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है और पाचन में मदद करता है। हाइड्रेटेड रहने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।

ठंडा पानी के हैं कुछ स्वास्थ्य जोखिम (drinking cold water Health risks)

शारदा हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में अस्सिटेंट प्रोफेसर (इंटरनल मेडिसिन) डॉ. श्रेय श्रीवास्तव बताते हैं, ‘ठंडा पानी पीने से बलगम (mucus) गाढ़ा हो सकता है। इससे सांस लेने में कठिनाई, सिरदर्द, जुकाम, दांतों में सेंसिटीविटी, गैस्ट्रिक खाली करने (Gastric Emptying) में देरी, तनाव हो सकता है। इससे अचलासिया (achalasia) बढ़ सकता है। यह एक दुर्लभ बीमारी है, जो भोजन को अन्नप्रणाली से पेट तक ले जाना मुश्किल बना देती है।

जब हम ठंडे पानी का सेवन करते हैं, तो इससे हमारे ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं। इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसके कारण सूजन, ऐंठन और यहां तक कि कब्ज की भी समस्या हो सकती है।’

गुनगुना पानी पीने से हो सकते हैं कई फायदे (Lukewarm Water Health Benefits) 

1 मेटाबॉलिक सिस्टम सक्रिय हो जाता है (Lukewarm water for active metabolism)

डॉ. श्रेय श्रीवास्तव के अनुसार, गुनगुना पानी के सेवन से शरीर का तापमान बढ़ सकता है। शरीर का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने पर हमारा मेटाबॉलिक सिस्टम अधिक सक्रिय हो जाता है। यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। यदि सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिया जाता है, तो यह शरीर को ज्यादा फायदा देता है।

2 वजन घट सकता है (Lukewarm water for weight loss)

डॉ. श्रेय श्रीवास्तव बताते हैं, ‘गुनगुना पानी पीने से शरीर का चयापचय सक्रिय (Active Metabolism) हो सकता है। इससे पूरे दिन अधिक वसा जलती रहती है। गुनगुना पानी पीने से आंत साफ हो जाता है। शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को खत्म करने में भी मदद मिलती है। ये ब्लोटिंग और शरीर में वाटर रिटेंशन का कारण बन सकते हैं।

Jyada paani peeyein
गुनगुना पानी पीने से आंत साफ हो जाता है। चित्र: शटरस्टॉक

3 खत्म हो सकते हैं पाचन तंत्र विकार (Lukewarm Water for Digestive system disorder)

आम तौर पर आंत में फंसा हुआ अपशिष्ट पदार्थ कब्ज और पेट दर्द का कारण बनता है। गुनगुना पानी पीने (Cold Water Vs Lukewarm Water) से आंतों की संकुचन की प्रक्रिया तेज हो सकती है। पाचन तंत्र सक्रिय हो सकता है। पानी पाचन तंत्र के अंगों के साथ लयूब्रीकेंट या चिकनाई के रूप में काम करता है। यह हाइड्रेट कर टोक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है

4 शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर (lukewarm water for toxins)

लयूकवार्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इससे अंतःस्रावी तंत्र सक्रिय हो जाता है, जिससे पसीना आना आसान हो जाता है। पीरियड के दौरान पेट दर्द को दूर करने में भी यह मदद करता है

लयूकवार्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

5 सेंसिटिव ओरल हेल्थ के लिए बढ़िया (Lukewarm Water for sensitive oral health)

जिन लोगों के दांत संवेदनशील हैं और उनमें कैविटी है, तो वे ठंडा पानी नहीं पीयें। यह ओरल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ मामलों में ठंडा पानी दांतों में की गयी फिलिंग को भी नुकसान पहुंचा (Cold Water Vs Lukewarm Water) देता है। गुनगुना पानी संवेदनशील दांतों को आराम (Lukewarm water for oral health) पहुंचाता है।

यह भी पढ़ें :- Irritable Bowel Syndrome : पेट में मरोड़ और गैस की वजह हो सकती है यह बीमारी, जानिए इसका कारण और उपचार

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

  • 125
लेखक के बारे में

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख