scorecardresearch

बहती नाक को हल्के में न लें! ये हो सकती है एलर्जी से बचाव के लिए आपके शरीर की पुकार

बदलते मौसम के साथ ही, जरूरी है कि आप छींक, खांसी, बहती या बन्द नाक, आंखों में पानी आना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। ये किसी गंभीर एलर्जी के लक्षण हो सकते हैं।
Updated On: 10 Dec 2020, 12:07 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
naak ki koshika hoti hai prabhavit
एलर्जी या संक्रमण जैसे साइनसाइटिस के कारण होने वाली सूजन, नाक में ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा सकती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

बहती नाक को हल्के में न लें, ये हो सकती है एलर्जी के खिलाफ आपके शरीर की पुकार
बदलते मौसम के साथ ही, जरूरी है कि आप छींक, खांसी, बहती या बन्द नाक, आंखों में पानी आना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। ये किसी गंभीर एलर्जी के लक्षण हो सकते हैं।

अधिकांश लोगों को जानकारी ही नहीं होती है कि उन्हें एलर्जी है। लगातार छींक आना, नाक बहना या नाक बंद हो जाना, नाक या गले मे खुजली होना और आंखों में पानी आना एलर्जी के संकेत हैं। जिन्हें आप अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। आप किसी भी चीज से एलर्जिक हो सकते हैं जैसे धूल, पोलन, पेंट, उमस, पालतू जानवरों के बालों या अपने परफ्यूम से भी। हर एलर्जी के साथ उसके शुरुआती लक्षण जुड़े हैं।

एलर्जी किसी को भी हो सकती है। हर व्यक्ति की एलर्जी की कहानी भी अलग ही होगी। सीधे-सीधे बताएं तो हमारा इम्यून सिस्टम किसी बाहरी वस्तु जैसे पोलन या धूल के प्रति रिएक्ट करता है। इम्यून सिस्टम के अनुसार बाहर के कण हमारे लिए खतरनाक होते हैं और उनकी मौजूदगी में हमें एलर्जिक रिएक्शन होने लगता है।

ये रिएक्शन आमतौर पर कुछ मिनटों के अंदर ही हो जाता है। कभी-कभार यह कई घण्टों तक बढ़ता है। एलर्जिक रिएक्शन हल्के से लेकर गम्भीर तक हो सकते हैं। लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि आपको पता हो कब डॉक्टर के पास जाना है।

आज हम आपको बता रहे हैं एलर्जी के 6 लक्षण जिनके होने पर आपको मदद लेनी चाहिए।

1. नाक बहना

यह किसी भी एलर्जी का सबसे आम लक्षण है। जब भी मौसम बदलता है, ये लक्षण ज्यादा गंभीर हो जाता है। इसका कारण? हवा में मौजूद धूल, पोलन और स्पोर्स। जब आपकी नाक बंद हो जाती है या बहने लगती है और आपके लिए सांस लेना मुश्किल हो जाता है, तब इस स्थिति को एलर्जिक राइनाइटिस कहते हैं।

नाक बहना एलर्जी का भी संकेत हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
नाक बहना एलर्जी का भी संकेत हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

ये लक्षण कुछ खास गन्ध जैसे डिटर्जेंट, पेट्रोल, क्लीनर या स्पिरिट की महक से भी हो सकता है।

2. लगातार छींक आना

जिन लोगों को रेस्पिरेटरी एलर्जी होती है, उन्हें अत्यधिक छींक आती है। यह इसलिए क्योंकि अलर्जन नाक में इर्रिटेशन पैदा करते हैं और आपको बार बार छींक आती है। छींकने से हमारा शरीर इन अलर्जन को बाहर निकालता है।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

3. गले में खुजली

हमारी नासिका और गला आपस में जुड़े होते हैं। यही कारण है कि रेस्पिरेट्री एलर्जी आपके गले को भी प्रभावित करती है। अगर आपको एलर्जिक रिएक्शन होता है तो आपके लिए निगलना और बोलना भी दर्ददायी हो सकते हैं।

4. आंखों में पानी और खुजली होना

रेस्पिरेटरी एलर्जी के कारण आंखों में पानी आ सकता है और खुजली हो सकती है। इसके पीछे बहती नाक जिम्मेदार है, जैसा कि फ्लू में भी होता है।

सिर दर्द और आंख से पानी आना भी एलर्जी के ही संकेत हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक
सिर दर्द और आंख से पानी आना भी एलर्जी के ही संकेत हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

अच्छी बात यह है कि ये लक्षण बहुत गंभीर नहीं होता और बार-बार आंखों को धोने से आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन अगर आपको इससे आराम न मिले तो डॉक्टर के पास जाना ही उचित है।

5. सीने में जकड़न

अस्थमा से पीड़ित लोगों में अलर्जन के सम्पर्क में आते ही सीने में जकड़न की शिकायत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि एलर्जिक रिएक्शन के कारण सांस फूलने जैसी समस्या होती है और जकड़न भी हो सकती है। यही नहीं, इससे कई लोगों को कलॉस्ट्रोफोबिक महसूस होने लगता है।

6. सिर दर्द

क्या आपके किसी दोस्त के साथ ऐसा होता है कि परफ्यूम सूंघते ही उन्हें सिर दर्द होने लगे। यह एलर्जी का एक और लक्षण है। कुछ खास अलर्जन या बहुत तेज गंध से नाक में इर्रिटेशन और लगातार छींक आने की समस्या भी हो सकती है। इसके कारण बहुत तेज सिर दर्द भी हो जाता है।

ये एलर्जी के सबसे आम और शुरुआती लक्षण हैं, जिन्हें हम सभी कभी न कभी झेलते हैं। अगर ये लक्षण अपने आप ना जाये तो डॉक्टर से सम्पर्क करें। एलर्जी का सही इलाज कराना जरूरी है।

एलर्जी क्‍या है और इसे कैसे मैनेज करना है, इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए www.allergyfree.co.in पर विजिट करें।

MAT-IN-2002016-1.0-11/2020

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख