सबसे पहले तो अपने मूड और ब्लड प्रेशर को ठीक से समझना शुरू कीजिए। कुछ महिलाओं को ऐसा लगता है कि हाई ब्लड प्रेशर में अगर गुस्सा बढ़ जाता है तो लो ब्लड प्रेशर उनके शांत मिजाज को दर्शाता है। जबकि दोनों ही बातें बिल्कुल गलत हैं। हमारा दिल शरीर में खून पंप करने का काम करता है। इस पंप से ही खून को पूरे शरीर में पहुंचने का प्रेशर मिलता है। जब हमारा दिल पूरी तेजी से खून पम्प नहीं कर पाता तो ब्लड प्रेशर कम हो जाता है जिससे हाइपोटेंशन की समस्या हो जाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें मुख्यतः कोई छिपी हुई बीमारी ही होती है।
हर व्यक्ति का ब्लड प्रेशर कभी कभार सामान्य से कम हो ही जाता है। लेकिन अगर यह अक्सर हो या इसके लक्षण बहुत नजर आएं तो यह चिंता की बात हो सकती है। आइये जानते हैं कुछ गंभीर कारण जिनसे आपका ब्लड प्रेशर यानी रक्तचाप कम होता है।
1.गर्भावस्था- अगर आप गर्भवती हैं, तो शरीर आपके और बच्चे दोनों की जरूरत के अनुसार खून का प्रयोग करता है। इस बढ़ी हुई जरूरत को पूरा करने में ब्लड प्रेशर लो होने की शिकायत हो सकती है। चक्कर, बेहोशी और उल्टी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
2.अंदरूनी या बाहरी चोट में बहुत अधिक ब्लड लॉस– अगर आपके कोई चोट लगी है जिसमें खून बह रहा है तो भी ब्लड प्रेशर चिंताजनक रूप से कम हो जाता है। अगर अक्सर बीपी लो रहता है तो हो सकता है शरीर में कोई अंदरूनी जख्म हो जिससे खून बह रहा है।
3.दिल में छेद- दिल के चार हिस्से होते हैं, दो एट्रियम और दो वेंट्रिकल। इनमें से किसी में भी महीन सुराख हो जाए तो बहुत घातक हो सकता है। अकसर लो ब्लड प्रेशर रहना इसका संकेत हो सकता है।
4.खून में इंफेक्शन- अगर खून में कोई इंफेक्शन हो जाए तो भी ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।
5.एंडोक्राइन डिसॉर्डर- डायबिटीज, थायरोइडिज्म या एड्रेनल की कमी जैसी अंदरूनी समस्याओं के कारण भी ब्लड प्रेशर भयंकर रूप से कम रहता है।
इसके अतिरिक्त कुछ अन्य कारण हैं जैसे डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी, बीमारी के बाद की कमजोरी और एलर्जी का रिएक्शन।
बीटा-ब्लॉकर और नाइट्रोग्लिसरीन जैसी दवाई भी हाइपोटेंशन के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं।
सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 होता है, वहीं लो ब्लड प्रेशर 90/60 या उससे कम होता है। इसके कुछ लक्षण हैं जिन्हें आप आसानी से नोटिस कर सकती हैं।
यह लक्षण का स्तर हर किसी में कम ज्यादा हो सकता है, लेकिन कम गंभीर लक्षण होने पर भी गंभीर बीमारी निकल सकती है इसलिए इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
अगर आपको हाइपोटेंशन की समस्या रहती है, तो इसे इग्नोर बिल्कुल न करें। अक्सर लोग लो बीपी को हाई बीपी जितनी गंभीरता से नहीं लेते जो अंततः जानलेवा भी हो सकता है।
यह कई गंभीर बीमारियों का परिचायक है। इसलिए अगर लो ब्लड प्रेशर रहता है तो जांच कराने में पीछे ना हटें।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।