शरीर के किसी भी अंग में अचानक सूजन आने से शारीरिक प्रक्रिया प्रभावित होने लगती है। ठीक उसी प्रकार होठों पर बढ़ने वाली सूजन न केवल चेहर की खूबसूरती को कम कर देती है, बल्कि कुछ भी खाने और पीने में तकलीफ का सामना करना पड़ता है। कई प्रकार के संक्रमण और एलर्जी इंफ्लामेशन और वॉटर रिटेंशन का कारण साबित होते हैं, जो सूजन का रूप ले लेता है। जानते हैं होंठों पर बढ़ने वाली सूजन के कारण और उसका उपचार भी।
इस बारे में सीनियर कंसलटेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ मनीषा अरोड़ा के अनुसार होठों की मदद से स्वास्थ्य संबधी समस्याओं का संकेत मिलता है। वे लोग जिनके होंठ सूजे हुए या रूखे होते हैं। उनका शरीर डिहाइड्रेटेड रहता है। इसके अलावा इंसेक्ट बाइट, किसी प्रकार की एलर्जी, मेकअप प्रोडक्टस का रिएक्शन और चोट के कारण होंठों पर सूजन बढ़ने लगती है। ऐसे में डॉक्टरी जांच अवश्य करवाएं। स्वस्थ होंठों कर रंग गुलाबी रहता है और उन्हें सूजन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
अमेरिकन कालेज ऑफ एलर्जी के अनुसार किसी कारण वश एलर्जी होने से होंठों पर सूजन की सूस्या बढ़ने लगती है। इसे ओरल एलर्जी सिंड्रोम कहा जाता है। कई प्रकार के खाद्य पदार्थ होंठों की सूजन को ट्रिगर करने का काम करते हैं। एलर्जी मच्छर के काटने, खाद्य पदार्थों और दवाओं से होने लगती है। वहीं पोलन एलर्जी भी होंठों की सूजन का कारण साबित होती हैं।
अचानक होठों पर किसी प्रकार की चोट लगने, किसी से टकराने या गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने से लिप्स पर स्वैलिंग बढ़ जाती है। इसके अलावा हंसते वक्त या खाना खाते वक्त होठों पर दांत लग जाने से भी होंठों में सूजन महसूस होने लगती है। कोल्ड पैक की मदद से सूजन का उपचार संभव है। वहीं सूजन बढ़ जाने से डॉक्टरी उपचार अवश्य करवाएं।
एंजियोएडेमा एक ऐसी स्थिति है, जिसके तहत चेहरे पर 24 से 48 घंटे तक सूजन रहती है। इसमें व्यक्ति को खुजली, जलन और दर्द का एहसास होता है। इसके चलते होठों का रंग नीला पड़ जाता है। दवाओं, पर्यावरण या अनुवांशिकता से ये समस्या बढ़ती है। दवाओं और वैक्सीनेशन से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
चेहरे पर होठों के नज़दीक स्टिच आने से भी होठों की त्वचा पर सूजन की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके चलते कुछ भी खाने पीने में व्यक्ति को तकलीफ होती है। स्टिच डिजॉल्प होने के बाद सूजन दूर होने लगती है।
होंठों पर बढ़ने वाली सूजन को दूर करने के लिए कुछ देर के लिए कोल्ड प्रेस की मदद लें। इसे होठ पर रखने से सूजन की समस्या कम होने लगती है। इससे दर्द से राहत मिल जाती है। दरअसल, कोल्ड प्रेस ब्लड वेसल्स को संकुचित करके ब्लड फ्लो को कम कर सूजन की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
2. शरीर को हाइड्रेट रखें
पानी की कमी शरीर में कई समस्याओं का कारण साबित होती है। होंठों की त्वचा को मुलायम और हेल्दी बनाए रखने के लिए पानी का सेवन करें। इसके अलावा त्वचा को मॉइश्चराइज़ करें।
3. डॉक्टरी जांच है ज़रूरी
अगर 48 घंटे से ज्यादा होठों पर सूजन बनी हुई हैं, तो उसके लिए डॉक्टरी जांच करवाएं । सूजन के उपचार के लिए बताई गई दवाओं का सेवन करें और बताई गई क्रीम या लोशन को होठों पर लगाएं।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।