बीएमआई कैलकुलेट करिए और जानिए आपका शरीर कितना स्वस्थ है

बीएमआई एक सिंपल तरीका है जिसके जरिये आप हम अपने शरीर के वजन को मॉनिटर कर सकते हैं। यह जान सकते हैं कि हमारे शरीर का वजन शरीर की लम्बाई के हिसाब से कितना सही है। कैसे कैलकुलेट करते हैं इसे और इससे शरीर का स्वास्थ्य अच्छा है या बुरा यह कैसे पता लगता है, समझिए।
30 se adhik BMI motapa hai.
30 से अधिक बॉडी मास इंडेक्स को मोटापा माना जाता है।
Published On: 2 Dec 2024, 08:00 am IST
  • 140

बीएमआई (BMI) ऐसा शब्द है जो हमारे बातचीत के बीच कई बार आता है लेकिन हम कभी उसे अच्छे से समझने का जतन नहीं करते। शरीर को अच्छे से समझने का तरीका है बीएमआई या बॉडी मास इंडेक्स। कैसे कैलकुलेट करते हैं इसे और इससे शरीर का स्वास्थ्य अच्छा है या बुरा यह कैसे पता लगता है, थोड़ी देर में बताएंगे आपको।

क्या है बीएमआई? (What is BMI)

बीएमआई (Body Mass Index) एक सिंपल तरीका है जिसके जरिये आप हम अपने शरीर के वजन को मॉनिटर कर सकते हैं। यह जान सकते हैं कि हमारे शरीर का वजन शरीर की लम्बाई के हिसाब से कितना सही है। अगर बीएमआई सामान्य है है, तो आपका वजन और आपका शरीर स्वस्थ माना जा सकता है। अगर यह ज्यादा या कम है, तो दोनों सूरतों में आपको अपने वजन पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

कैसे जोड़ते हैं बीएमआई?

  • आसान शब्दों में,आपको अपना वजन का माप किलोग्राम में लेकर और अपनी ऊंचाई को मीटर में बदलकर उसका स्क़वायर निकाल कर, वजन को उस स्क्वायर से डिवाइड कर देना है।
  • मान लीजिए आपका वजन 70 किलो है और लम्बाई 1.75 मीटर है। आपको सबसे पहले 1.75 मीटर का स्क्वायर निकालना पड़ेगा।
  • 3.0625 मीटर स्क्वायर फाइनल अंक होगा, जिसमे 70 का भाग देना पड़ेगा। 22.86 इस डिवीजन के बाद फाइनल नम्बर होगा, जो आपका BMI है।
  • यदि BMI 18.5 से 24.9 के बीच है, तो ये नॉर्मल वजन का लक्षण है। इसका मतलब 22.86 वाला व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ है।
BMI kyu hai faydemand
बीएमआई एक सिंपल तरीका है जिसके जरिये आप हम अपने शरीर के वजन को मॉनिटर कर सकते हैं। चित्र : अडॉबीस्टॉक

बीएमआई का कैलकुलेशन क्यों है ज़रूरी? (Importance of BMI calculation)

आपने नोटिस किया होगा कि जब भी आप डॉक्टर के पास जाते हैं या किसी मरीज़ को ले जाते हैं तो डॉक्टर सबसे पहले आपका वजन कराता है। दरअसल, वजन करने से डॉक्टर को आपके BMI का अंदाज़ा हो जाता है और उसे पता चल जाता है कि आप स्वस्थ हैं या नहीं। स्वास्थ्य की जानकारी लेने का बीएमआई सही तरीक़ा है।

असंतुलित बीएमआई क्या कहता है ? (What is Imbalance BMI)

ज़ाहिर तौर पर बीएमआई में असंतुलन स्वास्थ्य पर खतरे की घण्टी है। अगर BMI कम है तो आप औसतन कमज़ोर इंसान होंगे और अगर ये बढ़ता है तो आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। अपने कद के बराबर वजन रखना ही बीएमआई को बैलेंस्ड रखना है और यही आपके शरीर के स्वास्थ्य के लिए मुफ़ीद भी है।

बीएमआई बिगड़ना खतरे की घंटी क्यों? (Why is BMI imbalance alarming )

अगर आपका BMI बहुत कम है या ज्यादा, तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए अलार्म की तरह है। यह सीधे-सीधे बताता है कि आपके शरीर का वजन सही नहीं है और इससे कई दिक्कतें हो सकती हैं।

BMI kaise calculate karein
अगर आपका BMI बहुत कम है या ज्यादा, तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए अलार्म की तरह है।
चित्र- अडोबीस्टाॅक

अगर BMI कम है:

  • इम्यून सिस्टम ही हमारे शरीर की ताकत है। बीएमआई कम होने पर वह भी घटेगा। आप हमेशा कमजोर और थके-थके महसूस करेंगे और बीमारियों से लड़ने की ताकत घट जाएगी।
  • बाल झड़ने लगेंगे, और आपकी त्वचा में नमी की कमी हो सकती है। डैंड्रफ इसके बाद आपके लिए आम समस्या बन जाएगी।
  • BMI का कम होना सबसे ज्यादा हड्डियों के लिए नुकसानदेह है। इस सूरत में हड्डियां इतनी कमजोर हो सकती हैं कि छोटा-सा झटका भी फ्रैक्चर का कारण बन सकता है।

अगर बीएमआई ज्यादा है:

  • मोटापा बढ़ने से आप सुस्त और आलसी महसूस करने लगेंगे।
  • मोटापे की वजह से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा।
  • आपका BMI अगर औसत से ज़्यादा है तो ब्लड प्रेशर हाई होने लगेगा।
  • BMI बढ़ने की वजह से डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।
  • वजन ज्यादा होने की वजह से जोड़ों और हड्डियों में दर्द होना आम बात बन जाएगी।

क्या करें?

  • अगर आपका बीएमआई सही रेंज में नहीं है तो ये आपके शरीर के स्वास्थ्य के लिए एक चेतावनी है। इसे नजरअंदाज मत कीजिए। आपको ये सब काम करने पड़ेंगे:
  • हेल्दी खाना खाना बीएमआई को बैलेंस करने का तरीक़ा है। लोग अक्सर अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण इसे भूल जाते हैं लेकिन इसे फॉलो करना ही है।
  • आज की दिनचर्या में व्यायाम भी लोग छोड़ चुके हैं लेकिन BMI ज्यादा हो या कम, रोज़ थोड़ा-बहुत एक्सरसाइज कीजिए। और अगर ज़रूरत हो, तो डॉक्टर से सलाह लीजिए।
  • अपनी सेहत को हल्के में मत लीजिए, क्योंकि ऐसा बड़े बुजुर्ग हमेशा से कहते रहे हैं कि स्वस्थ शरीर ही असली संपत्ति है।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
राेहित त्रिपाठी
राेहित त्रिपाठी

गोरखपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक और लिखने-पढ़ने की आदत। रेख्ता, पॉकेट एफएम, राजस्थान पत्रिका और आज तक के बाद अब हेल्थ शॉट्स के लिए हेल्थ, फिटनेस, भारतीय चिकित्सा विज्ञान और मनोविज्ञान पर रिसर्च बेस्ड लेखन।

अगला लेख