पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

Nutritional Deficiency : इन 4 तरीकों से आपका शरीर देता है पोषक तत्वों की कमी के संकेत

पोषक तत्व हमें जीवित रहने के लिए ज़रूरी ऊर्जा प्रदान करते हैं और साथ ही हमारे शरीर को सांस लेने और कोशिकाओं की मरम्मत जैसी कई प्राकृतिक प्रक्रियाओं में मदद करते हैं। हममें से ज़्यादातर लोगों में पोषक तत्वों की कमी होती है, लेकिन हमे ये पता नहीं होता है क्योंकि हम अपने शरीर की नियमित रूप से जंच नहीं करवाते है।
Published On: 23 Jun 2024, 11:30 am IST
पोटेशियम की कमी से आपकी मांसपेशिया कमजोर हो जाती है। चित्र : अडोबी स्टॉक

हमारा शरीर हमें यह बताने में बहुत अच्छा है कि कब कुछ गड़बड़ है। आपके शरीर में छोटे छोटे संकेत जिन्हें आप अनदेखा कर देते है वो आपके शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी के बारे में बताते है। जैसे खड़े होते ही चक्कर आना, अचानक क्रैंप पड़ना, तेज झनझनाहट होना। ये संकेत हम सभी लोग दिन में एक बार या कभी कभी हफ्ते में अनुभव करते ही होंगे लेकिन आप इन चीजों पर ध्यान नहीं देते है लेकिन आपको इन पर ध्यान देने की जरूरत है और ये जानने की जरूरत है कि आपको ये सब परेशानी किन पोषक तत्वों के कारण होती है।

पोषक तत्व हमें जीवित रहने के लिए ज़रूरी ऊर्जा प्रदान करते हैं और साथ ही हमारे शरीर को सांस लेने और कोशिकाओं की मरम्मत जैसी कई प्राकृतिक प्रक्रियाओं में मदद करते हैं। हममें से ज़्यादातर लोगों में पोषक तत्वों की कमी होती है, लेकिन हमे ये पता नहीं होता है क्योंकि हम अपने शरीर की नियमित रूप से जंच नहीं करवाते है।

पोटेशियम के निम्न स्तर के कारण सामान्य थकान और ऊर्जा की कमी हो सकती है। चित्र : शटरस्टॉक

चलिए जानते है वो संकेत जो बताते है आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी

1 बॉडी पेन : पोटेशियम की कमी

क्या आपको शरीर में हमेशा दर्द होता रहता है। हाथों या पैरों में दर्द की समस्या आपको परेशान करती है। तो आपके शरीर में पोटेशियम की कमी हो सकती है। पोटेशियम की कमी से आपकी मांसपेशिया कमजोर हो जाती है। पोटेशियम के निम्न स्तर के कारण सामान्य थकान और ऊर्जा की कमी हो सकती है। इसके कारण आपकी हार्ट रेट प्रभावित हो सकती है साथ ही आपको घबराट भी हो सकती है।

पोटेशियम की कमी को पूरा करने के लिए आहार

केला, एवोकाडो, शकरकंद, पालक, चुकंदर इन सभी चीजों को आपकी डाइट में शामिल करें इससे आपकी पोटेशियम की कमी पूरी हो सकती है और बॉडी पेन की समस्या खत्म हो सकती है।

2 रूखी और खुश्क त्वचा : जिंक की कमी

कई लोगों की स्किन हमेशा ही ड्राई रहती है औऱ कुछ लोगों की स्किन मौसम के अनुसार बदलती रहती है। सर्दियों में सूख जाती है और गर्मियों में ऑयली हो जाती है। लेकिन अगर किसी की स्किन लगातार ड्राई है और रूखी है तो उन्हें जिंक की कमी हो सकती है। जी हां जिंक की कमी के कारण आपकी स्किन साल के 365 दिन ड्राई रह सकती है। डरमेटाइटिस या एक्जिमा जैसे लक्षण, विशेष रूप से मुंह, नाक और आंखों के आसपास सभी जिंक की कमी के संकेत हो सकते है।

जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आहार

जिंक युक्त खाद्य पदार्थों जैसे ओट्स, कद्दू के बीज, छोले, काजू आदि का सेवन बढ़ाएं। ये सभी चीजें जिंक से भरपूर होती है और आपकी स्किन को ठीक करने का काम कर सकती है।

3 पेट पर चर्बी : हाई एस्ट्रोजन

कई लोगों के बैली एरिया पर चर्बी होती है और पूरे शरीर में चर्बी नहीं होती है। एक उम्र के बाद कई महिलाओं को भी ये समस्या होने लगती है। महिलाओं को पेट पर बहुत चर्बी आने लगती है। ये एस्ट्रोजन के बढ़ने के कारण होता है। एस्ट्रोजन, पुरुषों और महिलाओं दोनों में एक प्रमुख हार्मोन है, जो वसा वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एस्ट्रोजन के स्तर में उतार-चढ़ाव, खास तौर पर महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान, शरीर में वसा के वितरण में बदलाव ला सकता है। एस्ट्रोजन का ज्यादा स्तर पेट की चर्बी में वृद्धि से जुड़ा हुआ है।

अतिरिक्त एस्ट्रोजन कंट्रोल करने के लिए अधिक क्रूसिफेरस, गाजर खाएं।

महिलाओं को पेट पर बहुत चर्बी आने लगती है। ये एस्ट्रोजन के बढ़ने के कारण होता है। चित्र : शटरस्टॉक

4 मसल क्रैंप : मैग्नीशियम की कमी

चलते चलते या देर तक एक ही जगह पर बैठे रहन से कई लोगों को मांसपेशियों में क्रैंप आने लगता है। इससे उन्हें एक जगह पर थोड़ी देर के लिए बहुत तेज दर्द होता है। ये आपके शरीर में मैगनिशियम की कमी के कारण हो सकता है।

मैग्नीशियम एक आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट है जो पोटेशियम और कैल्शियम जैसे अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। असंतुलन सामान्य मांसपेशी के काम को बाधित कर सकता है।

मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए आहार

पालक, काजू, एवोकाडो, कोको, कद्दू के बीज का सेवन करके आप मैग्नीशियम की कमी को पूरा कर सकते है।

ये भी पढ़े- Peach for skin : आड़ू आपको दे सकता है जवां-रेडिएंट स्किन, जानिए कैसे कर सकती हैं इसका इस्तेमाल

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख