scorecardresearch

गर्भावस्था से जुड़ी इन 5 भ्रामक अवधारणाओं को मानना आपको अभी से छोड़ देना चाहिए

गर्भावस्था बहुत सारी बिन मांगी सलाह के साथ आती है, जिसमें बहुत सारे मिथक और अंधविश्वास भी जुड़े होते हैं। यहां हम आपको गर्भावस्था से जुड़े हुए पांच ऐसे मिथ्‍स बता रहे हैं, जिन पर आपको बिल्‍कुल भी विश्‍वास नहीं करना चाहिए।
Published On: 11 Jan 2021, 09:16 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
strech mark ke karan
पेट का अकार बढ़ने से पढ़ जाते हैं स्ट्रेच मार्क । चित्र: शटरस्‍टॉक

गर्भावस्था, निस्संदेह एक महिला के जीवन के सबसे रोमांचक चरणों में से एक है। यह अनुभव रोमांचक होने के साथ-साथ चुनौती भरा भी होता है। इसलिए पहली बार मां बनने वाली महिलाओं के मन में स्वाभाविक रूप से कई सवाल होते हैं,जिनका जवाब पड़ोस की मौसी और उनके रिश्तेदार उनको देते हैं। लेकिन क्या आपको वास्तव में इन जवाबों पर भरोसा करना चाहिए?

कई बार, सुझाव और सलाह अंधविश्वास और भ्रामक कथाओं पर भी आधारित होती हैं, जिनमें कोई भी सच्चाई नहीं होती। यह सुझाव और सलाह कई तरह की गलत अवधारणाओं को जन्म देती हैं, जिसका आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर भी हो सकता है। यही कारण है कि आज हम आपको गर्भावस्था से जुड़ी ऐसी ही पांच भ्रामक अवधारणाओं के बारे में बताएंगे जिन पर आपको विश्वास नहीं करना चाहिए।

मिथ 1: अब आपको दो लोगों का खाना, खाना चाहिए

यह सलाह सबसे आम सलाह है, जो गर्भवती महिलाओं को मिलती है। लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है कि एक गर्भवती महिला को अपने आहार से दोगुना खाना चाहिए, क्योंकि वह दो लोगों के लिए खा रही है। आपको यह लग सकता है कि यह आपके बच्चे के लिए अच्छा है, लेकिन यह वास्तव में बच्चे के लिए अच्छा नहीं है।

गर्भावस्था के दौरान बहुत अधिक वजन होने से बच्चा होते समय परेशानी हो सकती है। इसलिए अपने आहार के बारे में डॉक्टर से बात करना सबसे अच्छा विकल्प है।

मिथ 2: आप केवल मॉइस्चराइजिंग द्वारा स्‍ट्रेच मार्क्‍स मिटा सकती हैं

गर्भावस्था के साथ आने वाले प्रमुख लक्षणों में से एक लक्षण है स्ट्रेच मार्क्स। जब स्ट्रेच मार्क्स से बचने की बात आती है, तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए जैसे कई सुझाव होते हैं। इनमें से एक है अपनी त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए उस पर क्रीम और तेल लगाना।

स्‍ट्रेच मार्क्‍स के लिए सिर्फ मॉइश्‍यचराइजर काफी नहीं। चित्र: शटरस्‍टॉक
स्‍ट्रेच मार्क्‍स के लिए सिर्फ मॉइश्‍यचराइजर काफी नहीं। चित्र: शटरस्‍टॉक

हालांकि यह सच है कि जब आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहती है, तो आप स्ट्रेच मार्क्स से एक हद तक बच सकती हैं। लेकिन अगर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं, तो क्रीम लगाने से यह चीज नहीं बदल सकती।

मिथ 3: आपको व्यायाम नहीं करना चाहिए

जब आप गर्भवती होती हैं तब भी व्यायाम आपके लिए जरूरी है। बस आप पहले अपने डॉक्टर से परामर्श कर लें और अपने पेट की मांसपेशियों को तनाव देने वाले व्यायाम से बचें। सिर्फ वही योग मुद्राएं और व्यायाम करें जो आपकी गर्भावस्था के लिए सुरक्षित हों।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

मिथ 4: जब आप गर्भवती हों तो आप सेक्स नहीं कर सकती

बहुत से लोग ऐसा सोचते हैं कि गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से बच्चे को चोट लग सकती है। लेकिन यह बिल्कुल सच नहीं है। कुछ महिलाओं ने यह पाया कि गर्भावस्था सेक्स को अधिक सुखद बनाती है। इसलिए यदि आप सेक्स करने के मूड में हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है।

प्रेगनेंसी में महिलाएं अकसर अपने शरीर को लेकर कॉन्शियस हो जाती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक
प्रेगनेंसी में महिलाएं अकसर अपने शरीर को लेकर कॉन्शियस हो जाती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

मिथ 5: अब आपको अपने बालों को नहीं रंगना चाहिए

यदि आपको भी गर्भावस्था के दौरान अपने बालों को न रंगने की सलाह दी गई है, तो हम आपको बता दें कि आप ऐसा कर सकती हैं। ज्यादातर लोग ऐसा मानते हैं कि बालों के रंग में पाए जाने वाले रसायन भ्रूण को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन असल में इस बात में कोई सच्चाई नहीं है।

यह भी पढ़ें – अगर फैमिली प्‍लान कर रहीं हैं, तो एक्‍सपर्ट की बताई इन 7 बातों को बिल्‍कुल न करें इग्‍नोर

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख