scorecardresearch

आयुर्वेद के अनुसार भूलकर भी न करें दही के साथ इन चीजों का सेवन

दही स्वास्थ्यकर आहार है और यह आपकी सेहत के साथ-साथ आपके बालों और स्किन के लिए भी फायदेमंद है। पर क्या आप जानती हैं इसे खाने का सही तरीका?
Updated On: 23 Oct 2023, 10:10 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
kya hai dahi khaane ka sahi tareeka
क्या आप जानती हैं दही खाने का सही तरीका? चित्र : शटरस्टॉक

क्या आप भी सुबह के नाश्ते में दही और कुछ फ्रूट्स खाना पसंद करती हैं? या आपका भी फेवरिट ब्रेकफ़ास्ट छोले भटूरे और लस्सी है? अगर हां! तो आप मुश्किल में पड़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार दही को कुछ अन्य फूड्स के साथ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

हम जानते हैं कि दही के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। ये कैल्शियम, विटामिन बी-2, विटामिन बी-12, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है और प्रोबायोटिक्स का भंडार है। मगर कम ही लोग जानते हैं कि दही को कुछ खाद्य पदार्थों के साथ नहीं मिलाना चाहिए। दही को गलत खाद्य पदार्थ के साथ मिलाना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

जानिए इस बारे में क्या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद के अनुसार, कुछ फूड कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र के सामान्य कामकाज को बाधित करते हैं और दोषों के संतुलन को बिगाड़ते हैं। आयुर्वेद में, तीन मूलभूत दोष हैं : वात, पित्त और कफ, और अच्छे स्वास्थ्य को इन तीन दोषों के बीच संतुलन बनाए रखना ज़रूरी है। गलत भोजन संयोजन अपच, पेट फूलने और गैस का कारण बन सकता है।

 dahi ke fayde
दही आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है। चित्र: शटरस्टॉक

यहां 5 खाद्य पदार्थों की सूची दी गई है जिनके साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए

1. प्याज के साथ दही

अगर आप प्याज और दही रायता खाना पसंद करते हैं, तो आपको इस आदत को बदलने की जरूरत है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है और प्याज़ की गर्म। इस गर्म और ठंडे के संयोजन से त्वचा की एलर्जी जैसे चकत्ते, एक्जिमा, सोरायसिस और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। तो, दही के साथ प्याज खाने की भूल न करें।

2. दूध और दही

दूध और दही दो पशु प्रोटीन के स्रोत हैं और इसलिए इनका सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार इन दोनों का एक साथ सेवन करने से डायरिया, एसिडिटी और गैस हो सकती है। दही खट्टा, भारी होता है और शरीर के अंदर मौजूद ग्रंथियों से स्राव को बढ़ाता है। दही के ये गुण इसे दूध के गुणों से बिल्कुल विपरीत बनाते हैं यही कारण है कि आयुर्वेद में इन दोनों को एक साथ जोड़ने की सिफारिश नहीं की गई है।

3. आम के साथ दही

कटे हुए आम के साथ एक कटोरी दही एक बेहतरीन डेजर्ट है। हालांकि, प्याज और दही की तरह, आम और दही भी शरीर में गर्मी और ठंडक पैदा करते हैं, जिससे त्वचा की समस्याएं, शरीर में विषाक्त पदार्थ का बनना आदि कई समस्याएं हो सकती हैं।

 dahi ke sath ghee n khaen
देशी घी असल में पोषक तत्वों का भंडार है, मगर इसे दही के साथ न खाएं। चित्र: शटरस्‍टॉक

4. घी और दही

हम सभी को अपने घी से भरे हुए परांठे दही के साथ खाना बहुत पसंद है। दही के साथ तेल में तले हुए खाद्य पदार्थों का संयोजन पाचन को धीमा कर देता है और आपको सुस्ती का अनुभव कराता है। यही कारण है कि जब आप एक गिलास लस्सी (दही से बनी) के साथ छोले भटूरे खाते हैं, तो आपको बहुत नींद आती है।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

5. मछ्ली के साथ दही

अक्सर यह सुझाव दिया जाता है कि दो प्रोटीन युक्त स्रोतों को एक साथ न मिलाएं। साथ ही, कभी भी शाकाहारी स्रोत को मांसाहारी स्रोत के साथ न जोड़ें। दही जानवरों के दूध से प्राप्त होता है और मछली भी एक मांसाहारी प्रोटीन युक्त स्रोत है। इससे अपच हो सकता है और पेट से संबंधित अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें : Do’s and Don’ts of Navratri : जानिए आपको नवरात्रि व्रत के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख