scorecardresearch

खाना खाने के तुरंत बाद आपको नहीं करनी चाहिए ये 8 चीजें, हम बता रहे हैं इसका कारण

सेहत के लिए सिर्फ अच्‍छा भोजन ही जरूरी नहीं है, बल्कि भोजन से जुड़ी कुछ और आदतें भी महत्वपूर्ण हैं।
Published On: 21 Mar 2021, 01:30 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
खाना खाने के बाद आपको इन चीजों से परहेज करना चाहिए। चित्र: शटरस्‍टॉक
कभी भी खाना नहीं छोड़ना चाहिए। चित्र: शटरस्‍टॉक

क्या आपने कभी सोचा है कि संतुलित आहार लेने के बावजूद आपके शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी क्यों होती है? यदि आप एक स्वस्थ आहार के बावजूद थकावट महसूस कर रहे हैं, तो यह आश्चर्य की बात है। डियर लेडीज, आपका भोजन ठीक है, लेकिन भोजन करने के बाद आप जो चीजें कर रहीं हैं समस्या उनमें है।

लेटने से लेकर सिगरेट पीने तक- भोजन के बाद की कई आदतें हैं जो हम समय के साथ विकसित करते हैं। हम ध्यान नहीं देते कि ये आदतें हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ये आदतें आपके शरीर के पोषण अवशोषण तंत्र में बाधा डालती हैं।

यहां हैं वे 8 प्रमुख चीजें जो आपको भोजन करने के तुरंंत बाद नहीं करनी चाहिए

1. फल खाने से बचें

पोषण विशेषज्ञ, मनीषा चोपड़ा के अनुसार, ताजे फल सभी खाद्य पदार्थों में सबसे स्वास्थ्यप्रद हैं। लेकिन, जब आप भोजन के बाद उन्हें खाते हैं, तो वे खाए गए भोजन के साथ मिलकर अवशोषण को सीमित कर देते हैं। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और आपके द्वारा खाए जा रहे भोजन का पोषण मूल्य भी बदल सकता है।

2. धूम्रपान से बचें

यह सबसे खराब चीजों में से एक है जो आप अपने शरीर के लिए करते हैं। मनीषा चेतावनी देती हैं, “धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। हम पहले से ही जानते हैं कि यह हमारे शरीर के लिए कितना हानिकारक है, लेकिन भोजन के ठीक बाद धूम्रपान करना वास्तव में 10 गुना बदतर है।

खाना खाने के फौरन बाद सिगरेट पीना दस गुना ज्‍यादा नुकसानदायक है। चित्र: शटरस्‍टॉक
खाना खाने के फौरन बाद सिगरेट पीना दस गुना ज्‍यादा नुकसानदायक है। चित्र: शटरस्‍टॉक

सिगरेट में कार्सिनोजेन्स होते हैं जो इरीटेबल बाउल सिंड्रोम को खराब कर सकते हैं और यहां तक ​​कि अल्सरेटिव कोलाइटिस का जोखिम भी बढ़ा सकते हैं।”

3. झपकी लेने से बचें

यदि आप अपने भोजन करने के बाद सोना पसंद करती हैं, तो इसे अलविदा कहने का समय आ गया है, क्योंकि विशेषज्ञों के अनुसार, यह एक हानिकारक आदत है। मूल रूप से, जब आप अपना भोजन करने के बाद सोते हैं, तो पेट द्वारा उत्पादित पाचन रस ऊपर उठता है और पेट की समस्याओं का कारण बनता है। जिससे संपूर्ण पाचन प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है।

4. शॉवर लेने से बचें

भोजन करने के बाद स्नान न करें। जब आप भोजन के बाद स्नान करती हैं, तो रक्त शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए त्वचा में जाता है जिससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। असल में पाचन में बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

5. व्यायाम करने से बचें

भोजन के तुरंत बाद व्यायाम करने से आपकी पाचन क्रिया बाधित हो सकती है। उल्टी और पेट में दर्द जैसी समस्याएं आ सकती हैं।

खाना खाने के बाद वज्रासन के अलावा कोई भी व्‍यायाम न करें। चित्र: शटरस्‍टॉक
खाना खाने के बाद वज्रासन के अलावा कोई भी व्‍यायाम न करें। चित्र: शटरस्‍टॉक

“भोजन के बाद आप सिर्फ वज्रासन कर सकती हैं। यह पाचन क्रिया को सुधारता है। इसके अलावा, आपको व्यायाम से बचना चाहिए।

6. चाय / कॉफी पीने से बचें

हम में से कई लोग भोजन के तुरंत बाद चाय या कॉफी लेना पसंद करते हैं। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बुरा है। उनमें कुछ फेनोलिक यौगिक मौजूद होते हैं, जो आयरन के अवशोषण को सीमित करते हैं। इसलिए, भोजन करने के एक घंटे बाद ही इनका सेवन करना चाहिए।

7. अपनी बेल्ट को ढीला करने से बचें

जब आप भोजन करने के बाद पेट के चारों ओर दबाव डालते हैं या कम करते हैं, तो यह आपकी पाचन और गैस्ट्रिक प्रक्रिया को बाधित करता है, जिससे विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। इसलिए, भोजन के बाद अपनी बेल्ट को ढीला करने से बचें। यह अधिक खाने का संकेत भी है।

8. पानी पीने से बचें

जब आप अपने भोजन के ठीक बाद पानी पीते हैं, तो यह पेट में एंजाइम और रस के स्राव को कम करता है। यह अम्लता और सूजन का कारण हो सकता है, जिससे पाचन मुश्किल हो जाता है।

पानी पीने के लिए एक घंटे का इंतजार करें। चित्र : शटरस्टॉक
पानी पीने के लिए एक घंटे का इंतजार करें। चित्र : शटरस्टॉक

“भोजन करने के कम से कम आधे घंटे पहले पानी पिएं। मनीषा ने सलाह दी कि एक गिलास पानी के लिए आपको एक घंटे तक इंतजार करना चाहिए।

तो, आप इनमें से आपकी क्या ख़राब आदत कौन सी है? कमेंट सेक्शन में बताएं।

यह भी पढ़ें – हेल्‍दी और हैप्‍पी रहना है तो फॉलो करें सेलिब्रिटी डायटीशियन रुजुता दिवेकर के बताए ये 5 सीक्रेट

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख