scorecardresearch facebook

ये 5 तरह के फूड्स करवाते हैं दांतों की कसरत, ओरल हाइजीन के लिए जरूर करें डाइट में शामिल

खाद्य पदार्थों को प्रभाव शरीर के साथ-साथ हमारे दांतों और मसूड़ों पर भी पड़ता है। जानें 5 सबसे बढ़िया फ़ूड, जो ओरल हायजीन बनाये रखने में मदद कर सकते हैं।
danton ko swasth rakhte hain kuch food
सेब और नाशपाती जैसे फल दांतों की कसरत कराकर ओरल हायजीन बरकरार रखने में मदद करते हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक
Published On: 2 Aug 2023, 09:30 am IST

हम जो खाते हैं, उसका सीधा प्रभाव हमारे दांतों और मसूड़ों पर पड़ता है। यदि हम स्टार्चयुक्त या शर्करायुक्त खाद्य पदार्थ लगातार खाते हैं, तो हमारा वजन बढ़ जाता है। कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसका सीधा असर दांतों और मसूड़ों पर भी पड़ता है। यहां विशेषज्ञ बता रहे हैं कि कौन-कौन से फ़ूड हमारी ओरल हायजीन के लिए बढ़िया (Foods for oral hygiene) है।

दांतों के लिए जरूरी है सही खाद्य पदार्थों का चयन करना (Foods for oral hygiene) 

न्यूट्रीशनिस्ट नुपुर पाटिल कहती हैं, ‘ओरल हाइजीन और हेल्दी मुस्कान सीधे तौर पर सही आहार से जुड़े हैं। स्टार्चयुक्त या शर्करायुक्त खाद्य पदार्थ मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को भी पसंद आते हैं। ये दांतों में सड़न और मसूड़ों की बीमारी का कारण बन सकते हैं। यहां तक कि एक अच्छी ओरल हाइजीन रूटीन, जो दिन में दो बार ब्रश करना और एक बार फ्लॉसिंग पर जोर देती है। इसके बावजूद दांतों में चिपकने वाले खाद्य पदार्थ लेने से लंबे समय तक दांतों को स्वस्थ रखना कठिन हो सकता है।

सभी खाद्य समूहों से विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ मुस्कान के लिए फलों, सब्जियों, प्रोटीन खाद्य पदार्थों, कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों और साबुत अनाज से भरपूर संतुलित आहार जरूरी है।

यहां हैं ओरल हाइजीन के लिए 5 प्रकार के हेल्दी फूड्स 

1 पनीर, दूध और दही (Paneer, Milk and Dahi for Oral Hygiene)

न्यूट्रिस्निष्ट नुपुर पाटिल के अनुसार, स्वस्थ दांतों के लिए पनीर सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक है। इसमें चीनी कम और कैल्शियम अधिक होता है। इसमें कैसिइन प्रोटीन होता है, जो दांतों के इनेमल को मजबूत करने के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। पनीर में मौजूद कैल्शियम बोन डेंसिटी को बनाए रखता है।

पनीर में फॉस्फेट की मात्रा अधिक होती है, जो मुंह में पीएच स्तर को संतुलित रखकर दांतों के इनेमल को संरक्षित करता है। पनीर खाने से लार का उत्पादन बढ़ता है, जो मुंह में बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करता है।

फ्लोराइड युक्त पानी के अलावा, कैल्शियम और अन्य महत्वपूर्ण तत्वों से भरपूर दूध दांतों के लिए सबसे अच्छा पेय है। पनीर की तरह दूध भी मुंह में एसिड के स्तर को कम करता है, जो दांतों की सड़न से लड़ने में मदद करता है। दही कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो कैविटीज़, मसूड़ों की बीमारी और यहां तक कि सांसों की दुर्गंध से बचाता है।

पनीर में फॉस्फेट की मात्रा अधिक होती है, जो मुंह में पीएच स्तर को संतुलित रखकर दांतों के इनेमल को संरक्षित करता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

2 अजवाइन, गाजर, और अन्य कुरकुरी सब्जियां (Celery, carrots and crunchy Veggies for Oral Hygiene)

विटामिन और मिनरल से भरपूर कई सब्जियां दांतों के लिए अच्छी होती हैं। दांतों की सतहों को साफ करने के लिए उन्हें बहुत अधिक चबाने की जरूरत पड़ती है। कुरकुरे, ठोस खाद्य पदार्थ जिनमें बहुत सारा पानी होता है, नेचुरल ओरल क्लीनर होते हैं। ये लार बनाकर भोजन के कणों और बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करते हैं।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?
carrot
गाजर में विटामिन सी, कैल्शियम और केराटिन होता है, जो दांतों के लिए फायदेमंद है। चित्र : अडोबी स्टॉक

अजवाइन नेचुरल डेंटल फ्लॉस है। ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर गाजर कैविटी से लड़ने में मदद करती है। गाजर में विटामिन सी, कैल्शियम और केराटिन होता है, जो दांतों के लिए फायदेमंद है। ताजी गाजर दांतों को प्राकृतिक टूथब्रश की तरह साफ करने में मदद करती है। लार के साथ मिलकर गाजर दाग पैदा करने वाले बैक्टीरिया और खाद्य कणों को धोने में मदद करती है।

3 पालक, सलाद, केल जैसी पत्तेदार सब्जियां (Green leafy veggies Veggies for Oral Hygiene)

पत्तेदार साग कैल्शियम, फोलिक एसिड और कई जरूरी विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं। सलाद और ताजा साग दांतों को साफ करने में मदद करता है

paalak jawan dikhane me apki madad karta hai
पालक दांतों को मजबूत बनाते हैं। चित्र : शटरस्टॉक

4 सेब और नाशपाती (Apple and Pears)

सेब या अन्य रेशेदार फल खाने से दांतों को साफ करने में मदद मिल सकती (Foods for oral hygiene) है। इससे मुंह में लार बढ़ती है, जो मुंह में बचे साइट्रिक और मैलिक एसिड को बेअसर कर सकती है। बासी की बजाय ताजे सेब से दांतों की समस्याओं से बचाव होता है। सेब की रेशेदार बनावट से कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम होते हैं और लार का प्रवाह बढ़ता है। कई अम्लीय फलों के विपरीत कच्चे नाशपाती मुंह में सड़न पैदा करने वाले एसिड को निष्क्रिय करने में मदद करते हैं

pears apki sehat ke liye kyun jaruri hai
नाशपाती मुंह में सड़न पैदा करने वाले एसिड को निष्क्रिय करने में मदद करते हैं। चित्र- अडोबी स्टॉक

5 नट्स (Nuts for oral hygiene)

अलग-अलग तरह के नट्स दांतों के लिए लाभदायक होते हैं। कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई जरूरी तत्वों से भरे बादाम, ब्राजील नट्स, काजू दांतों में सड़न पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं।

अलग-अलग तरह के नट्स दांतों के लिए लाभदायक होते हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

मूंगफली कैल्शियम और विटामिन डी का बड़ा स्रोत है और कैल्शियम से भरपूर बादाम दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद है। काजू लार को उत्तेजित करता है। अखरोट फाइबर, फोलिक एसिड, आयरन, थायमिन, मैग्नीशियम, आयरन, नियासिन, विटामिन ई, विटामिन बी 6, पोटेशियम और जिंक से भरपूर होता है।

यह भी पढ़ें :- World Lung Cancer Day : पैसिव स्मोकिंग भी बन सकती है फेफड़ों के कैंसर का कारण, लंग्स हेल्थ के लिए जानिए कुछ जरूरी बातें

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख