पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

Vitamin B12 supplement : थकान, हेयर फॉल या मेमोरी लॉस का सामना कर रही हैं, तो आपके लिए हैं ये 5 बेस्ट विटामिन B12 सप्लीमेंट्स

एक उम्र के बाद ज्यादातर लोग छोटी–छोटी चीजों को भूलने लगते हैं, जबकि हेयर फॉल भी बढ़ जाता है। इन दोनों के लिए विटामिन बी 12 की कमी सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। शाकाहारी लोगों को यह डेफिशिएंसी ज्यादा होती है और तब डॉक्टर बी12 सप्लीमेंट्स की सिफारिश करते हैं।
विटामिन बी 12 की कमी के कारण लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में कमी हो जाती है, आजमाएं ये 5 सप्लीमेंट्स। चित्र : शटरस्टॉक
Updated On: 11 Feb 2025, 02:39 pm IST

शरीर को सही से कार्य करने के लिए तमाम तरह के महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जिनमें कई महत्वपूर्ण विटामिन एवं मिनरल शामिल हैं। इसी प्रकार शरीर के लिए विटामिन b12 बेहद महत्वपूर्ण होता है। परंतु बढ़ती उम्र के साथ या कुछ अन्य प्रकार की सेहत संबंधी समस्याओं की वजह से शरीर में विटामिन b12 की कमी हो सकती है। शरीर में विटामिन b12 की मात्रा बनाए रखने के लिए, विटामिन b12 युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन के साथ ही विटामिन b12 सप्लीमेंट्स की आवश्यकता हो सकती है। अगर आप इन सप्लीमेंट्स को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, 5 बेस्ट विटामिन b12 सप्लीमेंट्स से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी (vitamin B12 supplements), ताकि आप सही विकल्प का चयन कर सकें।

5 बेस्ट विटामिन B12 सप्लीमेंट्स : 5 best vitamin B12 supplements

1. ट्रू हिमालयाज विटामिन B12 सप्लीमेंट

यह विटामिन b12 सप्लीमेंट (vitamin B12 supplements) ऑर्गेनिक प्लांट बेस्ड सप्लीमेंट्स है। इन्हें आयुर्वेदिक हर्ब के साथ हरे खाद्य पदार्थ को कंबाइन करके बनाया गया है। यह नर्वस सिस्टम, ब्रेन हेल्थ को प्राकृतिक फायदे प्रदान करती है। यह पूरी तरह से नेचुरल है, और बिना किसी टॉक्सिंस के आपकी बॉडी को पर्याप्त पोषण प्रदान करती है। वहीं ये महिला एवं पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है। अगर कोई वीगन है, या अत्यधिक तनाव में है, तो वो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ट्रू हिमालयाज विटामिन B12 सप्लीमेंट की विशेषता

ऑर्गेनिक सप्लीमेंट
प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट
वीगन और वेजिटेरियन
अनफ्लेवर्ड
कैप्सूल फॉर्म
हाई लेवल एब्जॉरपशन
नो केमिकल
60 कैप्सूल
महिला एवं पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त
फ्री डिलीवरी की सुविधा

सुरक्षित मात्रा: रोजाना एक कैप्सूल खाएं।

क्यों खरीदें

आंवला, चुकंदर, व्हीटग्रास, पालक, अनार, मोरिंगा आदि जैसे नेचुरल इनग्रेडिएंट्स से बने होने के कारण यह पूरी तरह से ऑर्गेनिक है।
शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है, विशेष रूप से पाचन क्रिया को लाभ पहुंचता है।
100% प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट, शरीर को बिना किसी नुकसान के विटामिन b12 की गुणवत्ता प्रदान करता है।

क्यों नहीं खरीदें

इसकी प्रभावशीलता को लेकर कुछ लोगों को शिकायत रही है।

ट्रू हिमालयाज विटामिन B12 सप्लीमेंट को लेकर क्या कहते हैं उपभोक्ता

उपभोक्ता के अनुसार हिमालयाज विटामिन b12 सप्लीमेंट शरीर में ऊर्जा शक्ति को बढ़ा देता है, और समग्र सेहत में सुधार करता है। इसे एक जेनुइन प्रोडक्ट के रूप में डिस्क्राइब किया गया है, जिसमें इस्तेमाल हुई नेचुरल इनग्रेडिएंट्स को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। ज्यादातर लोग इसे वैल्यू फॉर मनी बता रहे हैं। हालांकि, इसकी प्रभावशीलता अलग-अलग व्यक्ति के शरीर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

2. मिड्यूटी मिथाइल विटामिन B12 टैबलेट

मिड्यूटी मिथाइल विटामिन B12 & फोलेट सप्लीमेंट च्यूएबल टैबलेट को बायोएक्टिव इंग्रेडिएंट्स से बनाया गया है (vitamin B12 supplements)। जो शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं और शरीर द्वारा पूरी तरह यूटिलाइज किए जाते हैं। वेजिटेरियन लोगों के लिए यह विटामिन B12 का एक बेहतरीन स्रोत साबित हो सकता है। यह मिंट फ्लेवर में उपलब्ध है, और इसके माध्यम से विटामिन B12 के साथ विटामिन B6 की गुणवत्ता भी प्राप्त कर सकती हैं। विशेष रूप से इसे मस्तिष्क को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया है। इसके अलावा यह हाथ एवं पैरों में होने वाली झनझनाहट और नंबनेस को कम करने में मदद करता है।

मिड्यूटी विटामिन B12 च्यूएबल टैबलेट का विवरण

बायोएक्टिव इंग्रीडिएंट
वेजिटेरियन
च्यूएबल आइटम
सप्लीमेंट टाइप विटामिन b12 और विटामिन 6
मिंट फ्लेवर
ब्रेन हेल्थ सपोर्ट
एडल्ट के लिए
फास्टर अब्जॉर्प्शन
60 टैबलेट्स
महिला एवं पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त
फ्री डिलीवरी की सुविधा

सुरक्षित मात्रा : लंच के बाद रोजाना 1 टैबलेट लें।

इसे क्यों खरीदें

शरीर को पर्याप्त एनर्जी प्रदान करता है, और मूड बेहतर बनाता है।
इसके माध्यम से विटामिन B12 के साथ विटामिन B6 की गुणवत्ता भी प्राप्त कर सकती हैं।
मूड और ऊर्जाशक्ति को सपोर्ट करता है।

क्यों नहीं खरीदें

लोगों ने इसकी मेल्टिंग टेंडेंसी को लेकर शिकायत की है।

मिड्यूटी विटामिन B12 च्यूएबल टैबलेट को लेकर क्या कहते हैं उपभोक्ता

ऊर्जा शक्ति को बढ़ाने और हेयर लॉस को रोकने में इस विटामिन को बेहद प्रभावी और कारगर बताया गया है। इसके साथ ही इसके टेस्ट को भी अप्रिशिएट किया गया है। कई उपभोक्ताओं ने थकान की स्थिति में ऊर्जाशक्ति बढ़ाने के लिए इस सप्लीमेंट को बेहतरीन बताया है (vitamin B12 supplements)। इसे ब्रेन हेल्थ और थाइरॉएड फंक्शन को सपोर्ट करने के लिए भी सराहा गया है। हालांकि, कुछ कस्टमर ने इस टैबलेट के मेल्ट होने की टेंडेंसी को लेकर शिकायत की है।

3. रसायनम प्लांट बेस्ड विटामिन B12 सप्लीमेंट

रसायनम प्लांट बेस्ड विटामिन B12 सप्लीमेंट कॉविड ग्रास मोरिंगा अमला बीटरूट आदि जैसे प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट के इस्तेमाल से तैयार किया गया है। लगभग 85% से अधिक वेजीटेरियन डाइट फॉलो करने वाले व्यक्ति में विटामिन B12 की कमी होती है, ऐसे लोगों को फल एवं सब्जियों के साथ रसायनम विटामिन B12 सप्लीमेंट लेना चाहिए। इस प्रकार इसकी कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी। इसमें ऑर्गेनिक प्लांट बेस्ड सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है, जो बिना किसी टॉक्सिंस का उत्पादन किए हुए शरीर को पर्याप्त ऊर्जा शक्ति प्रदान करते हैं।

रसायनम प्लांट बेस्ड विटामिन B12 सप्लीमेंट की विशेषता

ऑर्गेनिक फार्मूलेशन
प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट
वेजिटेरियन डाइट
अनफ्लेवर्ड
120 कैप्सूल
ऑल नेचुरल
एडल्ट और किड्स दोनों के लिए उपयोग
महिला एवं पुरुष दोनों के लिए उपयोग
फ्री डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है

क्या है सुरक्षित मात्रा : रोजाना 2 कैप्सूल ब्रेकफास्ट के पहले लेना है।

क्यों खरीदें

ऑर्गेनिक नेचुरल सामग्री से बने ये कैप्सूल शरीर को सुरक्षित रूप से विटामिन B12 की गुणवत्ता प्रदान करते हैं।
शरीर में टॉक्सिंस प्रोड्यूस किए बिना बॉडी को पर्याप्त ऊर्जा शक्ति प्रदान करता है।
वीगन और वेजिटेरियन डाइट फॉलो करने वाले लोगों के लिए विटामिन B12 एक बेहतरीन विकल्प है।

क्यों नहीं खरीदें

तुरंत काम करना शुरू नहीं करता, कुछ दिनों तक इसे लेने के बाद ही इसके फायदे दिखते हैं।

रसायनम प्लांट बेस्ड विटामिन B12 सप्लीमेंट को लेकर क्या है उपभोक्ताओं की राय

इस कैप्सूल के ऊर्जा शक्ति एवं कॉग्निटिव फंक्शन को बढ़ाने की क्षमता का पूरा समर्थन किया गया है। विशेष रूप से इसे वेजीटेरियन कंज्यूमर्स ने अधिक अप्रिशिएट किया है। वहीं इसे निगलना भी बेहद आसान है, और यह पेट में किसी तरह की परेशानी पैदा नहीं करता। जो लोग प्लांट बेस्ड डायट लेते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन प्रोडक्ट साबित हो सकता है।

4. न्यूट्राबड ऑर्गेनिक प्लांट बेस्ड विटामिन B12 सप्लीमेंट

न्यूट्राबड ऑर्गेनिक प्लांट बेस्ड विटामिन B12 सप्लीमेंट में कोबालमिन मौजूद होता है, जो इसे शरीर में आसानी से अवशोषित होने में मदद करता है। इसे 100% नेचुरल इनग्रेडिएंट जैसे कि व्हीटग्रास, बार्ली ग्रास, मोरिंगा के पत्ते अल्फाल्फा के पत्ते, आंवला, चुकंदर, आदि से बनाया गया है। इम्यूनिटी पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और ये रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को भी बढ़ावा देता है। वहीं बॉडी को डिटॉक्सिफाई करते हुए ऊर्जा शक्ति के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। यह 100% वेजिटेरियन है साथ ही ग्लूटेन और सोए फ्री प्रोडक्ट है।

न्यूट्राबड ऑर्गेनिक प्लांट बेस्ड विटामिन B12 सप्लीमेंट की विशेषता

100% वेजिटेरियन
ग्लूटेन और सोए फ्री
अनफ्लेवर्ड
प्लांट बेस्ड सप्लीमेंट
बेहतर अवसोप्शन में मददगार
120 कैप्सूल
महिला एवं पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त
एडल्ट (18+) के लिए उपयुक्त
नो प्रिजर्वेटिव्स
फ्री डिलीवरी की सुविधा

क्या है इसे लेने की सुरक्षित मात्रा : बेहतर परिणाम के लिए रोजाना खाने के साथ दो कैप्सूल लें।

क्यों खरीदें

100% वेजिटेरियन है साथ ही ग्लूटेन और सोए फ्री प्रोडक्ट है।
इम्यूनिटी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और ये रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है।
एनर्जी लेवल का सपोर्ट करते हुए आपको पूरे एक्टिव रहने में मदद करता है।

क्यों नहीं खरीदें

प्रभाव नजर आने में समय लग सकता है।

न्यूट्राबड ऑर्गेनिक प्लांट बेस्ड विटामिन B12 सप्लीमेंट को लेकर क्या कहते हैं उपभोक्ता

इस प्रोडक्ट की क्वालिटी और पोषक तत्वों की गुणवत्ता से उपभोक्ता संतुष्ट नजर आ रहे हैं। इस वेजीटेरियन सप्लीमेंट को इसकी क्वालिटी के अनुसार अफॉर्डेबल बताया गया है। स्किन केयर से लेकर वेट मैनेजमेंट के लिए लोगों ने इसकी तारीफ की है। ये शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है, और पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद करता है।

5. कार्बेमाइड फोर्ट विटामिन B12 सप्लीमेंट 1500mcg

कार्बेमाइड फोर्ट विटामिन B12 सप्लीमेंट 1500mcg मोस्ट एक्टिव और प्योर फॉर्म में उपलब्ध है। यह शरीर में पूरी तरह अवशोषित हो जाता है और 5 गुना बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह टैबलेट ब्रेन फंक्शन को इंप्रूव करता है, और ब्रेन सेल्स को स्वस्थ रहने में मदद करता है। थकान की स्थिति में भी बेहद फायदेमंद होता है। यह महिला एवं पुरुष दोनों में पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक कर देता है, और एक बेहतर डाइजेशन में सहायता करता है। ये विटामिन B12 डिफिशिएंसी से जल्द से जल्द रिकवरी में मदद करता है, और लंबे समय तक इन्हें बॉडी में मेंटेन रखना है।

कार्बेमाइड फोर्ट विटामिन B12 सप्लीमेंट 1500mcg की विशेषता

1500 mcg (मोस्ट एक्टिव और प्योर फॉर्म)
5* बेहतर रिजल्ट
एलर्जन फ्री
60 टैबलेट
बेहतर अवशोषण क्षमता
महिला एवं पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है
फ्री डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है
वेजीटेरियन टैबलेट

क्या है सुरक्षित मात्रा : रोजाना ब्रेकफास्ट के बाद लें एक टैबलेट।

क्यों खरीदें

कार्बेमाइड फोर्ट विटामिन B12 सप्लीमेंट 1500mcg मोस्ट एक्टिव और प्योर फॉर्म में उपलब्ध है।
शरीर में पूरी तरह अवशोषित हो जाता है और 5 गुना बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद करता है।
महिला एवं पुरुष दोनों में पाचन संबंधी समस्याओं में कारगर है।

क्यों नहीं खरीदें

इसकी प्रभावशीलता को लेकर कुछ लोगों को शिकायत रही है।

कार्बेमाइड फोर्ट विटामिन B12 सप्लीमेंट 1500mcg को लेकर क्या कहते हैं उपभोक्ता

कंज्यूमर के अनुसार यह एक बेहद प्रभावी प्रोडक्ट है, जो शरीर में ऊर्जाशक्ति के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसे रोजाना लेने से काम पर अधिक प्रोडक्टिव और एक्टिव रहने में मदद मिलती है। इसका स्वाद बिल्कुल सामान्य है, न ज्यादा मीठा और न ही ज्यादा नमकीन। कंज्यूमर्स ने इसे वैल्यू फॉर मनी बताया है।

जानिए सेहत के लिए विटामिन B12 के फायदे

1. ऊर्जा का उत्पादन:

विटामिन बी12 भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है, जिससे यह ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने और थकान से लड़ने के लिए आवश्यक हो जाता है। यदि आपको बार-बार थकान महसूस होता है, तो विटामिन b12 सप्लीमेंट लेने पर विचार कर सकती हैं।

2. नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी है:

विटामिन बी12 माइलिन के उत्पादन के लिए आवश्यक होते हैं, जो एक तरह का फैटी सब्सटेंस है, और नर्वस फाइबर को घेरता है और उन्हें प्रोटेक्ट करता है। इसके साथ ही शरीर में इस पोषक तत्व की उचित मात्रा, स्वस्थ तंत्रिका कार्य और विकास का समर्थन करती हैं।

3. रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है:

विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। इस प्रकार यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देता है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन कैरी करते हैं। इस प्रकार एनीमिया को रोकने में मदद मिलती है।

4. हृदय स्वास्थ्य का समर्थन करता है:

विटामिन बी12 रक्त में होमोसिस्टीन के स्तर को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। इस प्रकार एक स्वस्थ हृदय के निर्माण में मदद मिलती है।

5. संज्ञानात्मक कार्य:

विटामिन बी12 न्यूरोट्रांसमीटर, जैसे सेरोटोनिन और डोपामाइन के संश्लेषण में भूमिका निभाते हैं, जो मूड रेगुलेशन और संज्ञानात्मक कार्य के लिए आवश्यक है।

जानिए किन्हें होती है विटामिन b12 की अधिक आवश्यकता

1. वृद्ध व्यक्ति : उम्र बढ़ने से शरीर के लिए विटामिन बी12 को अवशोषित करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में बुजुर्गों को विटामिन b12 सप्लीमेंट लेने की आवश्यकता हो सकती है।

2. वेजिटेरियन और वीगन: एनिमल बेस्ड प्रोडक्ट में अधिक मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता है, इसलिए जो लोग मांस नहीं खाते हैं उन्हें सप्लीमेंट की आवश्यकता हो सकती है।

3. प्रेगनेंट या ब्रेस्टफीड करवाने वाली महिलाओं को: गर्भावस्था के दौरान विटामिन बी12 का स्तर कम हो जाता है। ऐसे में डॉक्टर महिलाओं को विटामिन b12 सप्लीमेंट लेने की सलाह दे सकते हैं।

4. मेडिकल कंडीशन से पीड़ित लोगों को: एनीमिया, सीलिएक डिजीज और क्रोहन रोग जैसी स्थितियों के कारण विटामिन b12 को अवशोषित करना मुश्किल हो सकता है। इन बीमारियों से ग्रसित लोगों को अक्सर विटामिन b12 सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जाती है।

5. सर्जरी होने पर: वजन घटाने की सर्जरी और पेट या आंतों की अन्य प्रकार की सर्जरी शरीर की विटामिन बी12 को अवशोषित करने की क्षमता को कम कर सकती है। ऐसे में विटामिन b12 सप्लीमेंट लेने की जरूरत पड़ सकती है।

6. पाचन संबंधी समस्याओं से ग्रसित व्यक्ति: हेलिकोबैक्टर पाइलोरी जैसी स्थितियां, जो अल्सर का कारण बन सकती हैं, इनसे विटामिन बी12 को अवशोषित करना मुश्किल हो सकता है।

7. ऑटोइम्यून बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति: पेट या गैस्ट्रोइनटेस्टाइनल ट्रैक को प्रभावित करने वाली ऑटोइम्यून बीमारियां विटामिन बी12 को अवशोषित करना मुश्किल बना सकती हैं। जिन लोगों को ऐसी समस्याएं हैं, उन्हें डॉक्टर विटामिन b12 सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं।

नोट : डॉक्टर के सुझाव से विटामिन b12 सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जाती है। यदि डॉक्टर ने सप्लीमेंट लेने कहा है, तो आप इनमे से कोई भी एक बेहतर विकल्प चुन सकती हैं।

संबंधित प्रश्न

क्या विटामिन B12 सप्लीमेंट लेना सुरक्षित है?

यदि विटामिन B12 की कमी है, और आप सप्लीमेंट्स के तौर पर एक सही डोज ले रहे हैं, तो यह सुरक्षित माना जाता है। एडल्ट में विटामिन B12 का डेली इंटेक 2.4 माइक्रोग्राम होना चाहिए। यदि आप इससे अधिक मात्रा में विटामिन B12 प्राप्त कर रही हैं, तो शरीर अपनी आवश्यकता अनुसार इन्हें अवशोषित करके एक्स्ट्रा विटामिन को यूरिन के माध्यम से बाहर निकाल देता है।

क्या विटामिन B12 थाइरॉएड लेवल को प्रभावित करता है?

जी हां, विटामिन B12 की कमी थायराइड हार्मोन के सिंथेसिस को प्रभावित करती है। जिसकी वजह से हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण अधिक गंभीर हो सकते हैं। थायराइड डिसऑर्डर के मरीजों के लिए विटामिन B12 की मात्रा संतुलित रखना बहुत जरूरी है।

क्या डॉक्टर के सुझाव के बिना विटामिन B12 सप्लीमेंट लिया जा सकता है?

नहीं, हम डॉक्टर के सुझाव के बिना विटामिन B12 सप्लीमेंट लेने का सुझाव नहीं देते हैं। आप चाहे तो चिकन, अंडा, दूध, दही आदि के माध्यम से प्राकृतिक रूप से शरीर में विटामिन B12 का स्तर बरकरार रख सकती हैं। परंतु सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख