scorecardresearch

बेबी को छोड़कर काम पर लौटना है, तो ये 5 ब्रेस्ट पंप ऑप्शन्स हैं आपके लिए, बेबी और काम दोनाें हो सकेंगे मैनेज

24 घंटे बेबी के साथ बिताने वाली मां को जब 8 से 10 के लिए बाहर निकलना पड़ता है, तो यह मां और बच्चे दोनों के लिए ही एक चुनौतीपूर्ण समय होता है। इस भावनात्मक संघर्ष तो आपको धीरे–धीरे खुद ही बाहर निकलना होगा, मगर बेबी की फीड के लिए आपको परेशान न होना पड़े, इसके लिए आप ब्रेस्ट पंप का इस्तेमाल कर सकती है।
Published On: 3 Apr 2025, 06:16 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
beast pump ke best option
यहां आपके लिए हैं आपके लिए ब्रेस्ट पंप के 5 बेस्ट ऑप्शन. चित्र ; अडॉबीस्टॉक

आज के समय में ज्यादातर महिलाएं वर्किंग हैं और दिन का एक लंबा समय घर के बाहर बिताती हैं। प्रसव के बाद तीन से छह महीने तक ज्यादातर महिलाओं को मेटरनिटी लीव मिल जाती हैं। मगर इसके बाद काम पर लौटना किसी भी मां के लिए आसान नहीं होता। 24 घंटे बेबी के साथ बिताने वाली मां को जब 8 से 10 के लिए बाहर निकलना पड़ता है, तो यह मां और बच्चे दोनों के लिए ही एक चुनौतीपूर्ण समय होता है। इस भावनात्मक संघर्ष तो आपको धीरे–धीरे खुद ही बाहर निकलना होगा, मगर बेबी की फीड के लिए आपको परेशान न होना पड़े, इसके लिए आप ब्रेस्ट पंप का इस्तेमाल कर सकती है। मैनुअल ब्रेस्ट पंप एक सुविधाजनक उपकरण है, जिसके माध्यम से आप सुबह ही बेबी के लिए मिल्क स्टोर करके रख सकती हैं। ताकि बेबी दिन भर भूखा न रहे और आप निश्चिंत होकर काम कर सकें।

महिलाएं ब्रेस्ट पंप को अपने साथ कैरी कर सकती हैं, और आवश्यकता अनुसार मिल्क पंप कर उसे बोतल में स्टोर कर जरूरत पर अपने बच्चे को फीड करवा सकती हैं। यहां ब्रेस्ट पंप के कुछ बेस्ट विकल्प दिए गए हैं, आप इन्हें ट्राई कर सकती हैं।

यहां हैं मैनुअल ब्रेस्ट पंप के 5 बेहतरीन विकल्प : 5 Manual breast feeding pump

1. हाका (haakaa) मैनुअल सिलिकॉन ब्रेस्टफीडिंग फूड ग्रेड मिल्क पंप

पोर्टेबल हाका (haakaa) मैनुअल सिलिकॉन ब्रेस्टफीडिंग फूड ग्रेड मिल्क पंप को आप आसानी से कहीं भी कैरी कर सकती हैं। इसे सुरक्षित मटेरियल से तैयार किया गया है, जिससे मिल्क पूरी तरह सुरक्षित रहता है और बच्चे को किसी तरह का नुकसान नहीं होता। हाई क्वालिटी फूड ग्रेड सिलिकॉन से बना ये ब्रेस्ट पंप तमाम सेलिब्रिटीज, मैगजींस और लेक्टेशन कंसलटेंट द्वारा रिकमेंडेड प्रोडक्ट है।

हाका (haakaa) मैनुअल सिलिकॉन ब्रेस्टफीडिंग फूड ग्रेड मिल्क पंप का विवरण

लाइटवेट
पोर्टेबल
हाई क्वालिटी फूड ग्रेड सिलिकॉन मटेरियल
फथलेट फ्री
फ्री डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध

क्यों खरीदें

हाई क्वालिटी फूड ग्रेड सिलिकॉन मटेरियल इसे एक सुरक्षित विकल्प बनाते हैं।
ये प्रोडक्ट पोर्टेबल है और बेबी बैग्स के लिए परफेक्ट टूल है।
अलग-अलग स्टाइल में उपलब्ध है, अपने सुविधा अनुसार सही विकल्प का चयन कर सकती हैं।
इसे क्लीन करना और इसकी देखभाल करना बेहद आसान है।

क्यों नहीं खरीदें

कुछ लोगों को इसे इस्तेमाल करते वक्त परेशानी हुई, उन्होंने इसके सक्शन को लेकर शिकायत की है।

हाका (haakaa) मैनुअल सिलिकॉन ब्रेस्टफीडिंग फूड ग्रेड मिल्क पंप को लेकर क्या है उपभोक्ताओं की राय

लोगों ने इसे एक बेहतरीन प्रोडक्ट बताया है, इससे आप आसानी से ब्रेस्ट मिल्क को बाहर निकाल सकती हैं। वहीं यह लीक नहीं होता और इसे चार्ज नहीं करना पड़ता। लोगों ने इसके मटेरियल की तारीफ की है, साथ ही इसे क्लीन करना भी बेहद आसान है।

2. पीजन मैनुअल ब्रेस्ट पंप बेसिक

ये ब्रेस्ट पंप पोर्टेबल है आप इसे आराम से कैरी कर सकती हैं। पीजन मैनुअल ब्रेस्ट पंप बेसिक एडजेस्टेबल पंपिंग वन हैंड सिस्टम के साथ आता है। इसे सुरक्षित मटेरियल से तैयार किया गया है, जिससे मिल्क पूरी तरह सुरक्षित रहता है और बच्चे को किसी तरह का नुकसान नहीं होता। अलग अलग स्टाइल में उपलब्ध है, अपने अनुसार सही विकल्प का चयन कर सकती हैं।

पीजन मैनुअल ब्रेस्ट पंप बेसिक का विवरण

लाइटवेट
पोर्टेबल
पॉलिप्रोपिलिन मटेरियल
Bpa फ्री, Bps फ्री
हैंड पॉवर्ड
फ्री डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध

क्यों खरीदें

जो लीकेज की सुविधा के साथ इसका फिट महिलाओं के लिए कंफर्टेबल होता है।
इसका हाइजीनिक डिजाइन मिल्क को बहने से रोकता है।
ये प्रोडक्ट पोर्टेबल है और बेबी बैग्स के लिए परफेक्ट टूल है।

क्यों नहीं खरीदें

कुछ लोगों ने इसके सक्शन को लेकर शिकायत की है।

पीजन मैनुअल ब्रेस्ट पंप बेसिक को लेकर उपभोक्ताओं की राय

ज्यादातर लोगों ने इसे हेल्पफुल और वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट बताया है। इसे एडजस्ट करना बेहद आसान है और यह बेहद कंफर्टेबल महसूस होता है। वहीं इसके असेंबलिंग और क्लीनिंग को लेकर लोगों के पॉजिटिव रिव्यू है।

3. LuvLap एडोर मैन्युअल ब्रेस्ट पंप 2 लेवल सक्शन एडजस्टमेंट

हैंड पावर्ड ब्रेस्ट पंप महिलाओं के लिए ब्रेस्टफीडिंग को काफी आसान बना देता है। इसे चार्ज करने की आवश्यकता नहीं होती। 2 लेवल सक्शन की सुविधा के साथ अब इसकी इंटेंसिटी को जेंटल और स्ट्रांग मोड पर एडजस्ट कर सकती हैं। इसे ऑपरेट करना भी बेहद आसान है। इसे बनाने में सुरक्षित मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। व्यस्त महिलाओं के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

LuvLap एडोर मैन्युअल ब्रेस्ट पंप 2 लेवल सक्शन एडजस्टमेंट का विवरण

2 लेवल सक्शन
सॉफ्ट और जेंटल
लाइटवेट
पोर्टेबल
सिलिकॉन मटेरियल
Bpa फ्री
हैंड पॉवर्ड
फ्री डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध

क्यों खरीदें

2 लेवल सक्शन की सुविधा के साथ इसका फिट महिलाओं के लिए कंफर्टेबल होता है।
इसे एक अच्छे ग्रेड के पदार्थ से तैयार किया गया है और यह बीपीएल फ्री है जो की एक सुरक्षित विकल्प है।
2 लेवल सक्शन की सुविधा के साथ अब इसकी इंटेंसिटी को जेंटल और स्ट्रांग मोड पर एडजस्ट कर सकती हैं।
इसमें मसाज कुशन दिया गया है, जो बच्चे का सकलिंग मोशन महसूस करने में मदद करता है।

क्यों नहीं खरीदें

कुछ लोगों ने इसे मैनुअली पंप करने में परेशानी की शिकायत की है।

LuvLap एडोर मैन्युअल ब्रेस्ट पंप 2 लेवल सक्शन एडजस्टमेंट को लेकर उपभोक्ताओं की राय

कस्टमर के अनुसार यह एक हैंडी प्रोडक्ट है, जिसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। लोगों ने इसके 2 लेवल सक्शन एडजस्टमेंट की तारीफ की है। इसके मसाज कुशन पेनफ्री मिलकिंग प्राप्त करने में मदद करते हैं।

4. BabyGo सिलिकॉन मैन्युअल ब्रेस्ट पंप

जीरो केमिकल लीचिंग नों टॉक्सिक बीपीए फ्री प्रोडक्ट बच्चों के लिए एक सुरक्षित विकल्प है। यह महिलाओं के ब्रेस्ट पर काफी कंफर्टेबल महसूस होता है और बेहतर ग्रिप बनता है, जिससे कि मिल्क को जल्दी प्रेस किया जा सके। इस मैन्युअल ब्रेस्ट पंप को कैरी करना बेहद आसान है, सभी महिलाएं इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।

BabyGo सिलिकॉन मैन्युअल ब्रेस्ट पंप का विवरण

सॉफ्ट और जेंटल
लाइटवेट
पोर्टेबल
प्लास्टिक मटेरियल
Bpa फ्री
हैंड पॉवर्ड
सॉफ्ट कुशन
फ्री डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध

क्यों खरीदें

बेहतर ग्रिप के साथ ये ब्रेस्ट मिल्क को जल्दी पंप करता है।
जीरो केमिकल लीचिंग नों टॉक्सिक बीपीए फ्री प्रोडक्ट है।
इसमें मसाज कुशन दिया गया है, जिससे मिल्क पंपिंग के दौरान महिलाओं को आराम महसूस होता है।

क्यों नहीं खरीदें

इसकी हाइजीन क्वालिटी को लेकर कुछ लोगों ने शिकायत की है।

BabyGo सिलिकॉन मैन्युअल ब्रेस्ट पंप को लेकर उपभोक्ताओं की राय

कस्टमर के अनुसार इस ब्रेस्ट पंप को इस्तेमाल करना आसान है, साथ ही साथ आप इसे आसानी से क्लीन और मेंटेन कर सकती हैं। यह मिल्क पंपिंग को आसान बना देता है और अच्छा ग्रिप पकड़ता है। अफॉर्डेबल प्राइस में यह एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

5. Chicco नेचुरल फीलिंग मैन्युअल ब्रेस्ट पंप

Chicco नेचुरल फीलिंग मैन्युअल ब्रेस्ट पंप को 2 फेज टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है, जो बच्चे के नेचुरल सकिंग पैटर्न का फील देता है। इसे तैयार करने में सुरक्षित पदार्थ का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह बच्चों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसका ग्रिप काफी अच्छा है और यह बहुत ज्यादा टाइट नहीं है, ऐसे में महिलाएं आसानी से मिल्क पंप कर पाती हैं।

Chicco नेचुरल फीलिंग मैन्युअल ब्रेस्ट पंप का विवरण

2 फेज टेक्नोलॉजी
टीट & स्टोरेज कैप
सॉफ्ट सिलिकॉन मेटेरियल
ईजी ग्रिप हैंडल
डायाफ्राम टेक्नोलॉजी
पोर्टेबल
Bpa फ्री
हैंड पॉवर्ड
फ्री डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध

क्यों खरीदें

बेहतर ग्रिप के साथ ये ब्रेस्ट मिल्क को आसानी से पंप करता है।
2 फेज टेक्नोलॉजी के साथ, बच्चे के नेचुरल सकिंग पैटर्न का फील देता है।
इसका डिजाइन काफी प्रभावी और इसे क्लीन करना बेहद आसान है।

क्यों नहीं खरीदें

कुछ लोगों ने इसके कैप को निप्पल के लिए अनकंफरटेबल बताया है।

Chicco नेचुरल फीलिंग मैन्युअल ब्रेस्ट पंप को लेकर उपभोक्ताओं की राय

ज्यादातर उपभोक्ताओं ने इस प्रोडक्ट को पैसा वसूल प्रोडक्ट बताया है। लोग इसके पंपिंग पावर से संतुष्ट हैं। इसे हाथ से पंप करना बेहद आसान है और यह ब्रेस्ट पर स्मूद महसूस होता है।

संबंधित प्रश्न

ब्रेस्ट पंप का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?

आरामदेह और तनावमुक्त होकर बैठ जाएं, एक गर्म, शांत कमरे में जहां आप बिना किसी परेशानी के आराम कर सकें। कुछ मिनटों के लिए अपने ब्रेस्ट की मालिश करें, इससे लेट-डाउन रिफ्लेक्स में मदद मिलती है। अपने बच्चे की तस्वीर देखने से मदद मिल सकती है। ब्रेस्ट शील्ड या फ़नल को अपने निप्पल पर रखें, और धीरे-धीरे पंप करना शुरू करें। इस प्रकार पर्याप्त मिल्क जमा हो जानें के बाद हल्के से रिमूव करें, और मिल्क को स्टोर कर लें। अपने निप्पल को गिले कपड़े से साफ करना न भूलें।

क्या ब्रेस्ट मिल्क पंप करने में दर्द होता है?

हर बार पंपिंग की शुरुआत में आपको थोड़ा दर्द (10-15 सेकंड) हो सकता है। आपको निप्पल में थोड़ी कोमलता महसूस हो सकती है। कुछ महिलाओं को दूध निकलने या "नीचे उतरने" पर असहज महसूस हो सकता है, जो झुनझुनी या "सुई चुभने" जैसा महसूस होता है।

क्या हर 2 घंटे में पंप करने से मिल्क प्रोडक्शन बढ़ जाता है?

कई महिलाएं सोचती हैं कि उन्हें कितनी बार पंप करना चाहिए। एक सामान्य दिशानिर्देश का पालन करें तो तीन घंटे में पंप करना चाहिए। लेकिन अगर आप अधिक ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन करने की कोशिश कर रही हैं, तो आप 48-72 घंटों के लिए हर दो घंटे में 15 मिनट के लिए दोनों स्तनों को पंप करने का प्रयास कर सकती हैं।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख