scorecardresearch

Tummy tucker side effects : शेप में दिखने के लिए पहन रहीं हैं टमी टकर तो इसके साइड इफेक्ट भी जान लीजिए

टमी टकर को कुछ महिलाएं पेट की चर्बी को छुपाने के लिए शेप वियर या टमी टकर पहनती हैं। खासतौर से तब जब उन्हें पार्टी में जाना हो या खास तरह के कपड़े पहनने हों। पर इन्हें अकसर पहनना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।
Published On: 1 Nov 2023, 05:47 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
tummy tucker ke side effect
पेट की चर्बा को छिपाने के लिए कुछ महिलाएं शेप वीयर पहनती है, जिसे टमी टकर कहा जाता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

क्या आपके भी पूरे शरीर में सिर्फ पेट की चर्बी बढ़ी हुई है और आपको जब भी पार्टी या फंक्शन में जाने के लिए कोई टाइट फिटेड ड्रेस पहननी होती है, तो आपका पेट उभरा हुआ सा दिखता है। पेट का ये उभार आपकी फिगर या शेप को खराब करता है। इससे आपकी बॉडी शेप में नहीं दिखती है। पेट की चर्बा को छिपाने के लिए कुछ महिलाएं शेप वीयर पहनती है, जिसे टमी टकर कहा जाता है। लेकिन क्या ये कम समय के लिए मोटापे को छिपाता है या लंबे समय में ये आपके पेट की चर्बी को कम भी करता है? चलिए जानते है।

इस बारे में हमें ज्यादा जानकारी दी वेट लॉस एक्सपर्ट और डायटिशियन शिखा कुमारी ने।

इससे पेट की चर्बी कम की जा सकती है?

टमी टकर्स और बॉडी शेपर्स कॉस्मेटिक उपकरण के रूप में देखे और इस्तेमाल किए जाएं तो ही सही हैं। जो नरम ऊतकों को दबाकर शरीर के आकार में अस्थायी बदलाव दिखा सकते हैं। इनका शरीर की वसा संरचना, मांसपेशियों की टोन या समग्र स्वास्थ्य पर कोई शारीरिक या जैविक प्रभाव नहीं पड़ता है।

kya pet ki dharbi kam krta hia tummy tucker
क्या पेट की चर्बी को कम करता है टमी टकर। चित्र- शटरस्टॉक

आपके शरीर की चर्बी कम करने के लिए वसा कम करना और मांसपेशियों को टोन करना शामिल है। वास्तव में आहार, शारीरिक गतिविधि और जीवनशैली इसे महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करते हैं।

एक स्वस्थ और टोन शरीर के लिए, संतुलित आहार बनाए रखने, नियमित शारीरिक गतिविधि करना और ऐसी जीवनशैली अपनाने पर ध्यान देना जरूरी है, जो आपके स्वास्थ्य और फिटनेस को बनाए रखे। टमी टकर्स और बॉडी शेपर्स अस्थायी रूप से आपकी मदद कर सकते हैं, लेकिन किसी के समग्र स्वास्थ्य और शरीर में सुधार के लिए ये कोई विकल्प नहीं हो सकते।

टमी टकर ट्राई करने से पहले इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी जान लेने चाहिए

1 नर्व कंप्रेशन का कारण बन सकता है

वेट लॉस एक्सपर्ट शिखा कुमारी कहती हैं, “शेपवियर या टमी टकर को लंबे समय तक नियमित रूप से पहनने से नर्व कंप्रेशन का खतरा हो सकता है। यदि किसी को इस प्रकार की सुन्नता या झुनझुनी महसूस होती है, तो इस पर ध्यान देना चाहिए। किसी भी तरह की असुविधा होने पर इसे तुरंत हटा देना चाहिए। अगर आपको इसे पहनने में बेहतर नहीं लग रहा है तो आपको इसे इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

2 ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित कर सकता है

बहुत तंग शेपर्स पहनने से ब्लड सर्कुलेशन कम हो सकता है। विशेषकर उन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है, जिन्हें मधुमेह या हृदय रोग जैसी कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

ब्लड सर्कुलेशन की कमी किसी के लिए खतरनाक हो सकती है, क्योंकि शरीर में किसी जगह पर पर्याप्त ब्लड न पहुंचने से आपको समस्या हो सकती है। इसके कुछ सामान्य लक्षणों में पीली या धब्बेदार त्वचा, चक्कर आना, भ्रम होना, या चलते समय दर्द जैसी चीजें हो सकते हैं।

3 पाचन संबंधी समस्याएं

लंबे समय तक अपने पेट के आसपास टाइट-फिटिंग शेपर्स पहनने से पेट और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पेट पर लगातार दबाव पड़ने से आपके आंतरिक अंगों के बीच की जगह कम हो जाती है, जिससे पाचन धीमा हो सकता है और गैस और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

blood circulation ko prabhavit krta hai tummy tucker
बहुत तंग शेपर्स पहनने से ब्लड सर्कुलेशन कम हो सकता है।। चित्र: शटरस्‍टॉक

शेपवियर पहनने से बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है और मूत्राशय पर दबाव बन सकता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। एसिड रिफ्लक्स से पीड़ित लोगों को भी शेपवियर पहनने से बचना चाहिए क्योंकि इससे स्थिति और खराब हो सकती है।

4 हो सकती है त्वचा में खुजली या संक्रमण

शेपवियर त्वचा संबंधित समस्याओं का कारण बन सकता है। इसे पहनने से ज्यादातर लोगों को पसीना आ सकता हैं, जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे कि जलन, संक्रमण, खुजली, या दाग धब्बे।

इसलिए, यदि शेपवियर पहनने से आपको त्वचा संबंधित समस्याओं का खतरा है, तो आपको ध्यानपूर्वक उनका उपयोग करने से इसके फायदे और नुकसान को जान लेना चाहिए। अगर आपको भी ये समस्या परेशान कर रही है तो इसे पहनने से पूरी तरह बचना ही ठीक है।

ये भी पढ़े- मसल क्रैम्प्स की वजह से मुश्किल हो रहा है वर्कआउट, तो ये 5 उपाय आपके लिए हैं

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख