scorecardresearch

3 जानी मानी हस्तियां कर रहीं हैं प्रसव के बाद वजन घटाने पर बात

एक शिशु को जन्म देना इस दुनिया की महानतम शक्ति है। पर मातृत्व बहुत कुछ बदल देता है। प्रसव के बाद बढ़ा हुआ वजन भी ऐसी ही एक चुनौती है। पर हमारी सेलेब्स सिखा रहीं हैं कि इसका सामना कैसे करना है।
Published On: 10 Nov 2021, 07:30 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
postpartum women ka weight
दीपा खोसला, ज़ो मोदगिल और नेहा धूपिया प्रसवोत्तर वजन और शरीर की छवि के बारे में बात रहीं हैं । चित्र : इंस्टाग्राम | नेहा धूपिया | ज़ो मोडगिल | दीपा खोसला

गर्भावस्था के बाद वापस अपने शरीर को शेप में लाना काफी मुश्किल काम होता है। शरीर पर कई स्ट्रेच मार्क और झुर्रियां आ जाती हैं। सोशल मीडिया फीड स्क्रॉल करते-करते कुछ ही समय में अपने शरीर को पुनः शेप में लाने वाली कई महिलाएं देखने को मिल जाएंगी। उनकी पोस्ट आपको यह विश्वास दिला देती है कि गर्भावस्था (pregnancy) के बाद वापस अपने पुराने आकार में आना बच्चों का खेल है। लेकिन क्या सच में ऐसा है? हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। 

जैसे आप अपना वजन एक दिन में नहीं बढ़ा सकते, ठीक उसी प्रकार पोस्टपार्टम वेट ( postpartum weight )  भी अचानक से नहीं घटाया जा सकता। गर्भधारण के बाद का यह समय बिल्कुल भी आसान नहीं है। इसमें कई उतार चढ़ाव होते हैं, लेकिन यह स्वीकार करना कि आपका शरीर कैसा दिखे यह आप का पहला कदम होना चाहिए।

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री नेहा धूपिया ( Neha Dhupia ) , फिटनेस इंस्ट्रक्टर जो मोदगिल ( Joe Modgil )  और इनफ्लुएंसर दीपा खोसला ( Deepa Khosla) ने  बीते दिनों इसी विषय पर बात की। पोस्टपार्टम वेट के पीछे की सच्चाई को समझाने के लिए उनकी यात्रा से कुछ पन्ने लेने की आवश्यकता है। क्योंकि वह केवल वही बता रही हैं, जिससे वे गुजरी हैं।

पोस्टपार्टम वेट लॉस के बारे में नेहा धूपिया कहती हैं, “आपको अपने शरीर से प्यार करना चाहिए”

अपने फ्रीडम टू फील( Freedom To Feel)  इंस्टाग्राम पेज ( Instagram Page)  पर लाइव के दौरान नेहा धूपिया से गर्भावस्था के बाद वजन घटाने के टिप्स के बारे में पूछा गया। 

इस पर उनका कहना था कि आपको अपने शरीर से प्यार करना होगा। आप अपने शरीर को देखकर ऐसा नहीं कह सकते कि ‘मैं अपने शरीर से प्यार नहीं करती’। आप इससे गुजरे हैं, तो आपको खुद को थोड़ा सा क्रेडिट देना पड़ेगा। वास्तव में थोड़ा नहीं बहुत सारा क्रेडिट देना पड़ेगा। आपने अभी-अभी एक शिशु को जन्म दिया है।”

 

View this post on Instagram

 

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)


उन्होंने कहा कि महिलाओं में जीवन देने की महाशक्ति होती है। इसलिए वजन घटाने से पीछे हटने के बजाय उन्हें यह स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सही, लेकिन निश्चित रूप से आप पूरी तरह से अपने शेप को स्वीकार करेगीं। वे कहती हैं कि आपका वजन चाहे जो भी हो, लेकिन आपको स्वस्थ और आत्मविश्वास महसूस करना जरूरी है।

अपने पोस्टपार्टम वेट के साथ पॉजीटिव माइंड से कर रहीं हैं काम – ज़ो मोडगिल

मोडगिल ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें लगता है कि उनका शरीर धीमा हो रहा है। क्योंकि उन्हें अपने बच्चे को जन्म देने के बाद 3 हफ्ते से ज्यादा कोई भी काम नहीं किया। 

स्तनपान कराने से उनकी भूख में भारी वृद्धि हुई है। अपनी वर्तमान स्थिति बताते हुए उन्होंने कहा  “मेरे पेट के निचले हिस्से में अभी भी सूजन है। मेरे यूटरस को सिकुड़ने में अभी भी कुछ हफ़्ते लगेंगे। मेरा सी-सेक्शन अभी भी सुन्न और सेंसटिव है। मुड़ना या पलटना मेरे लिए असुविधाजनक है। 

बच्चे को स्तनपान कराने और उसे गोद में लेने से मेरे कंधें और पीठ दिन भर तनाव महसूस करते हैं। जिसके कारण मुझे कुबड़ा जैसा महसूस हो रहा है।” उन्होंने यह भी बताया कि उनके जीवन में नींद की कमी से रूटीन कठिन हो चुका है।  उनका मन भावनाओं से भरा है, कभी तनाव, चिंता और कभी खुशी। यह सब 15 मिनट में ही हो जाता है।

 “मेरा शरीर पहले जैसा कभी नहीं रहेगा” – दीपा खोसला 

ग्लोबल इनफ्लुएंसर दीपा खोसला ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्टपार्टम और शरीर के बारे में अपने परीक्षणों और बदलावों के बारे में साझा किया। 

“इस बारे में उत्सुक हूं कि 3.5 महीने का पोस्टपार्टम शरीर कैसा दिख सकता है? साथी मांओं से अनगिनत डीएम प्राप्त करने के बाद यह पूछने के बाद कि ‘मुझे अपना शरीर इतनी जल्दी वापस कैसे मिला’, मैंने इस वास्तविकता को साझा करने का फैसला किया कि कैसे जन्म देना वास्तव में आपके शरीर को बदल देता है। 


सच कहूं तो मैं अभी भी त्वचा के अतिरिक्त हिस्सों के लिए अभ्यस्त नहीं हूं और मैं अभी भी उन असुरक्षाओं का सामना कर रहीं हूं जो समय-समय पर मेरे दिमाग में आती रहतीं हैं।

खोसला ने कहा कि वह जानती हैं कि उनका शरीर पहले जैसा नहीं रहेगा, और वह इससे पूरी तरह संतुष्ट हैं। एक तस्वीर में अपने स्ट्रेच मार्क्स और झुर्रियों को  दिखाने वाली खोसला ने सभी गर्भवती महिलाओं से प्रेगनेंसी के उतार-चढ़ाव के बारे में अधिक ईमानदार होने का आग्रह किया। 

वे कहती हैं, “हर महिला अलग तरह से प्रतिक्रिया करेगी, ठीक होगी और बदलेगी;  अपने तरीके से, और यह केवल ठीक नहीं है।  यह बेहद  खूबसूरत है।

यह भी पढ़े : रसोई में मौजूद ये 3 मसाले दिला सकते हैं आपको गैस, अपच और कब्ज से छुटकारा, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख