हेल्दी ही नहीं टेस्टी भी हैं सर्दियों में बनाए जाने वाले ये 5 तरह के लड्डू, हम बता रहे हैं क्यों

Published on:5 December 2021, 12:00pm IST

सर्दियों के मौसम में लड्डुओं की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। त्योहार हो या किसी बच्चे का जन्म हमारे पास हर मौके के लिए एक खास तरह के लड्डू होते हैं। इसलिए इन सर्दियों में हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसे लड्डू, जो आपकी सेहत का ख्याल रखेंगे।

sardiyon mein laddu khane ke fayde 1/5

सर्दियों का मौसम हो और तिल और गुड़ की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

sonth aur methi ke laddu bnane ki recipe. 2/5

सोंठ और मेथी के लड्डू सेहत को बनाये रखने में करेंगे आपकी मदद. चित्र शटरस्टॉक।

sardiyon mein laddu khane ke fayde 3/5

गोंद के लड्डू - सर्दियों में गोंद के लड्डू आपको हर घर में मिल जाएंगे। इनका स्वाद बहुत अलग होता है और यह सेहत के लिए सबसे ज़्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। यह लड्डू गोंद और मेवे से बनाए जाते हें, जो फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। यह लड्डू सर्दियों में ऊर्जा का सबसे अच्छा स्त्रोत हैं, इसलिए बच्चों और बूढ़ों को इन्हें ज़रूर खाना चाहिए।

sardiyon mein laddu khane ke fayde 4/5

खजूर और मेवे के लड्डू - यदि आप डाइट पर हैं और आपको लड्डू खाने का मन करता है। तो आपके लिए खजूर और मेवे के लड्डू एकदम परफेक्ट हैं। इन लड्डुओं में खजूर और ढेर सारी मेवा है। इन लड्डुओंमें न तो घी की आवश्यकता होती है और न ही किसी तरह की चीनी की क्योंकि खजूर अपने आप में काफी मीठा होता है। यह लड्डू एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्वों से भरपूर हैं, तो इन्हें ज़रूर ट्राई करें।

sardiyon mein laddu khane ke fayde 5/5

आटे के लड्डू - आटे के लड्डू आपको हर भारतीय के घर में मिल जाएंगे। सर्दियां आने पर यह लड्डू बाज़ारों में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय हो जाते हैं। आटे और घी और मेवे से बने यह लड्डू हर किसी कोपसंद आते हैं। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर आटे के लड्डू बनाने में भी बेहद आसान होते हैं और आपको कई बीमारियों से भी दूर रखते हैं। इसलिए इन्हें घर पर ज़रूर बनाएं।