World Vegetarian Day : शाकाहारी हैं, तो जानिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के लिए वेजिटेरियन फूड सोर्स

Published on:1 October 2021, 16:04pm IST

कई फिटनेस फ्रीक्स का मानना है कि शाकाहारी भोजन से सभी पोषक तत्व प्राप्त नहीं किए जा सकते। आज इसी भ्रम को तोड़ते हुए हम आपको बताएंगे सभी ज़रूरी पोषक तत्व और उनसे समृद्ध फूड के बारे में।

Calcium ko banaye diet ka hissa 1/6

कैल्शियम को बनाएं अपने डाइट का हिस्सा। चित्र:शटरस्टॉक

wazan ghtaane ke liye vitamin B1 le 2/6

खाएं विटामिन और फाइबर से भरपूर आहार- पाचन को सही ढंग से बनाएं रखने के लिए सही आहार लेना बहुत आवश्यक है इसलिए हमें विटामिन और फाइबर से भरपूर भोजन करना चाहिए। फाइबर पाचन को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण होता है। आपके आहार में अनाज जैसे कि गेहूं, दलिया, ओट्स, फल, सब्जियां, और दालें शामिल करें, क्योंकि ये सभी फाइबर की अच्छी स्त्रोत होते हैं।फल और सब्जियां विटामिन, मिनरल्स, और फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन को सुधारते हैं। चित्र-अडोबीस्टॉक

shareer ke liye protein hai zaoori 3/6

हर साल 7 मार्च को प्लांट पावर डे के रूप में मनाते हैं। इस दिन को मनाने का एक ही उद्देश्य है लोगों को ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर फल और सब्जियों के सेवन के प्रति जागरूक करना। आज कल वीगन डाइट काफी प्रचलित हो रहा है। यह प्लांट बेस्ड डाइट है जिसे समग्र सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। फल और सब्जी में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर की तमाम जरूरतों को पूरा करते हैं। इसलिए सबसे पहले खुद सब्जी एवं फल का सेवन करना शुरू करें। उसके बाद अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

cold pressed oil ke fayde 4/6

ओमेगा 3 फैटी एसिड - ओमेगा -3 फैटी (Omega 3 Fatty Acids) एसिड हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसे प्राप्त करने के लिए ज्यादार लोग मछली और अंडे खाने की सलाह देते हैं। मगर उन्हें यह नहीं पता कि , बादाम, काजू, अखरोट और अन्य प्रकार के ड्राइ फ्रूट्स में ओमेगा - 3 फैटी एसिड होते हैं। इतना ही नहीं, सोयाबीन ऑयल, सरसों के तेल और ऑलिव ऑयल भी आवश्यक फैटी एसिड के अच्छे स्रोत हैं।

sahi nutrition ke liye vegetarian food sources 5/6

आयरन और जिंक - लाल रक्त कोशिकाओं के लिए आयरन (Iron) एक महत्वपूर्ण घटक है। सूखे सेम और मटर, दाल, समृद्ध अनाज, साबुत अनाज उत्पाद, गहरे रंग की पत्तेदार हरी सब्जियां और सूखे मेवे आयरनके अच्छे स्रोत हैं। अपने शरीर को आयरन को अवशोषित करने में मदद करने के लिए, विटामिन C से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं, जैसे कि स्ट्रॉबेरी, खट्टे फल, टमाटर, गोभी और ब्रोकोली। आहार में जिंक शामिल करने के लिए साबुत अनाज, सोया उत्पाद, फलियां, नट और गेहूं का सेवन करें।

iodine yukt food ki aadat daale 6/6

आयोडीन - आयोडीन (Iodine) थायराइड हार्मोन में एक घटक है, जो चयापचय, विकास और प्रमुख अंगों के कार्य को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए अपनी वेजिटेरियन डाइट में सोयाबीन, क्रूसिफेरस सब्जियां और शकरकंद जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें। एक दिन में सिर्फ 1/4 चम्मच आयोडीन युक्त नमक ही पर्याप्त मात्रा में आयोडीन प्रदान करता है।