लॉग इन

आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है विटामिन E, जानिए इससे जुड़े कुछ बेहतरीन खाद्य पदार्थ

Published on:6 February 2022, 12:00pm IST

वज़न घटाने से लेकर त्वचा और बालों चमकदार बनाने तक विटामिन E के कई फायदे हैं। जानिए आपके स्वास्थ्य के लिए क्यों ज़रूरी है विटामिन ई और इससे समृद्ध कुछ फूड सोर्सेज।

1/6

विटामिन E आठ वसा में घुलनशील विटामिनों का एक एंटीऑक्सीडेंट समूह है। यह विटामिन परिवार का एक आवश्यक सदस्य है, और यह हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। एनसीबीआई के अनुसार विटामिन ई पूरे शरीर में मुक्त कणों को निष्क्रिय करता है जो अन्यथा वसा युक्त संरचनाओं जैसे कोशिका झिल्ली और मस्तिष्क कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाएगा। हमारे शरीर में ठीक से काम करने के लिए कई प्रक्रियाओं के लिए इस पोषक तत्व का नियमित रूप से सेवन किया जाना चाहिए। तो, आपके लिए हमारे पास कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

2/6

ब्रोकली - ब्रोकली एक सुपरफूड है जो आपके शरीर को विभिन्न आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है। एक कप ब्रोकली में 0.7 मिलीग्राम विटामिन E होता है।इसके लाभों की सूची बहुत लंबी है, जिसमें प्रतिरक्षा में सुधार से लेकर वजन घटाने को बढ़ावा देना शामिल है। इसलिए स्वस्थ आहार के लिए ब्रोकली को अपने दैनिक आहार में शामिल करें।

3/6

4/6

सरसों - अगर आपको सरसों का साग पसंद है, तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि इसे कई फायदे भी हैं। सरसों विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ए, विटामिन ई, कैल्शियम, प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। यह सर्दियों में आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है, जिसमें मौसमी बीमारियों के खिलाफ इम्युनिटी प्रदान करना शामिल है।

5/6

मूंगफली - मूंगफली प्रोटीन में उच्च होते हैं और स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद। इन्हें स्नेक्स के रूप में या पीनट बटर के रूप में खाया जा सकता है। प्रति 100 ग्राम मूंगफली में 44% विटामिन E मौजूद होता है। मूंगफली के तेल भी वियमीन ई से समृद्ध होता है।

6/6

एवोकाडो - एवोकाडो एक बहुमुखी फल है जिसमें बहुत कम चीनी और बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं। 100 ग्राम एवोकैडो में, 2.07 मिलीग्राम विटामिन E होता है। इतना ही नहीं, 100 ग्राम एवोकैडो में 10 मिलीग्राम विटामिन C भी होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, एवोकाडो में केले से भी ज्यादा पोटैशियम होता है।

NEXT GALLERY