सर्दियों में ज़्यादा लग रही है ठंड तो इन 6 तरीकों से रखें अपने शरीर को नेचुरली गर्म

Published on:17 December 2022, 12:00pm IST

क्या आप उन्ही लोगों में से एक हैं जिन्हें 3 - 4 स्वेटर पहनने के बाद भी ठंड लगती रहती है? यदि हां तो हमारे पास आपके लिए 6 तरीके हैं, जिनकी मदद से आप अपने शरीर को गर्म रख सकती हैं। अधिक जानने के लिए पढ़ें।

kale raita recipe 1/6

बथुआ रायता - यदि आपको भी अपने खाने के साथ दही खाने का बहुत शौक है और अब आप ठंड लग जाने की वजह से दही का सेवन नहीं कर पा रही हैं, तो आपको बथुए का रायता ट्राई करना चाहिए। सर्दियों में खाली दही के बजाय लोग बथुए का रायता खाना ज़्यादा पसंद करते हैं। इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है। साथ ही, यह पोषण से भरपूर है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि ये सर्दियों में आपको गर्म रखता है और आपको दही खाने के बावजूद ठंड नहीं लगेगी। तो सर्दियों में दोपहर में बथुए का रायता खाएं।

gur ki roti recipe 2/6

आहार में शामिल करें गुड़ - सर्दियों में यदि आपको अपने शरीर को गर्म रखना है तो आहार में गुड़ ज़रूर शामिल करें। इसकी तासीर गर्म होती और यह पोषण से भरपूर होता है। आप रात के खाने के बाद एक टुकड़ा गुड़ के साथ एक गिलास गर्म दूध पी सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसकी वजह से आपको सर्दियों में कब्ज की समस्या भी नहीं होगी।

Sawa ghante ki brisk walking 3/6

शारीरिक गतिविधि बढ़ाएं - सर्दियों में तो सभी को बहुत ठंड लगती है। मगर क्या आप उन लोगों में से एक हैं जिसकी ठंड 3 - 4 स्वेटर पहनने के बावजूद नहीं जाती है? तो आपको अपनी शारीरिक गतिविधि पर ध्यान देना चाहिए। एक्सरसाइज़ करने से शरीर में गर्मी आती है और आपको ठंड लगना भी बंद हो जाएगी। साथ ही, सर्दियों में यह आपके शरीर के लिए भी अच्छा है।

Winters mein dhoop sekna hai jaroori 4/6

सुबह की धूप लें - यदि घर में बंद होकर ज़्यादा ठंड लग रही है तो बाहर निकलें और सर्दियों की धूप लें। वाकई में धूप लेने का इससे अच्छा मौका और मौसम आपको नहीं मिलेगा। सूरज की रोशनी में मौजूद विटामिन D हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। आप चाहें तो धूप में बैठकर शरीर पर तेल भी लगा सकती हैं। इससे शरीर में और ताकत आएगी।

Sesame oil healthy nutrition pradaan karta hai 5/6

तिल का सेवन करें - सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप अपने आहार में तिल शामिल करें। यदि सर्दियों में सलाद खाने के बारे में सोच रही हैं, तो ऊपर से एक बड़ा चम्मच तिल एड करें। तिल की तासीर गर्म होती है और यह आपके शरीर को सही मात्रा में पोषण भी प्रदान कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन्स आपके बालों को घना बनाएंगे और त्वचा में चमक लाएंगे।

6/6

शाम के डिनर में सूप पिएं - यदि रात में बहुत ठंड लगती है तो गर्मा गर्म पिएं जैसे कि सूप। इससे पाचन तंत्र भी अच्छा रहेगा और आपकी सर्दी भी भाग जाएगी। अपने मन पसंद का कोई भी सूप बनाएंऔर उसमें अदरक और लहसुन ज़रूर एड करें। यह दोनों चीज़ें शरीर को गर्मी देती हैं और पोषण से भरपूर होती हैं। यह आपके मेटाबॉलिज़्म को भी बढ़ाएंगी। तो देर किस बात की आज ही सूप बनाएं और एंजॉय करें।