scorecardresearch facebook

शाइनी-मजबूत बालों के लिए घर में बनाएं ये 7 हेयर मास्क, डैमेज-फ्रीजी हेयर से मिलेगा छुटकारा

Published on:13 February 2025, 01:00pm IST

बदलते मौसम, प्रदूषण, धूप और धूल के कारण बालों का डैमेज होना एक ऐसी समस्या है, जिससे शायद ही कोई बचा होगा। लेकिन, आप इन डैमेज हेयर्स को घर पर ही ठीक कर सकते हैं। आईये आपको कुछ ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताते हैं, जिनकी सहायता से आप शाइनी और मजबूत बाल पा सकते हैं।

1/7
दही हेयर मास्क
dahi ke fayde

बालों में हुए डैमेज को सही करने के लिए आप दही का हेयर मास्‍क लगा सकती हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए दही में 2-3 चम्मच कोकोनट का तेल और 3 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स करें। जब येसही से मिक्स हो जाए तो इसे बालों की जड़ों से लंबाई तक लगा लें और इसे लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें। 30 मिनट के बाद इसे पानी से अच्छी तरह धो लें। इससे आपके बाल शाइनी होंगे, बालों में डैंड्रफ की समस्या होगी और साथ ही साथ बाल मजबूत भी बनेंगे।

2/7
प्याज का हेयर मास्क
baloon ko lamba krne ke liye kya karein

आपने बालों के लिए प्याज के फायदे तो सुने ही होंगे। इस मास्क को बनाने के लिए 3 चम्मच गाढ़ा दही लें, अब इसमें 6-7 चम्मच प्याज का रस मिला लें, इसके साथ ही इसमें कोकोनट का तेल मिक्स करें अब तैयार माक्स को अपने बालों के स्कैल्प और लंबाई में सही से लगा लें। इसके बाद 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद इसे नॉर्मल पानी और शैंपू से धो लें। इससे आपके बाल सॉफ्ट होते हैं, शाइनी बनते हैं और बालों को मजबूती भी मिलती है।

3/7
दही और अंडे का हेयर मास्‍क

इसे बनाने के लिए 4 चम्मच दही में एक अंडा मिला लें, इसे अच्छी तरह से मिक्स करें जब ये पेस्ट तैयार हो जाए तो इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें। इसे अपने बालों में लगभग 30 मिनट के लिए लगा करछोड़ दें। इसके सही रिजल्ट पाने के लिए इसे महीने में 2-3 बार अपने बालों में लगाएं। इससे बाल शाइनी होंगे।

4/7
गुड़हल हेयर मास्क
Walnut oil benefits

इस हेयर मास्‍क को बनाने क लिए 3-4 गुड़हल के फूल और 5-6 गुड़हल के पत्ते के साथ एलोवेरा जेल और दही मिक्स करें। अब इन तीनों को एक मिक्सर जार में डालकर इसका एक पेस्ट तैयार कर लें। तैयार पेस्ट को आप अपने बालों में 25-30 मिनट के लिए लगा कर छोड दें। इसके बाद इसे ठंडे या गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपके बाल शाइनी और मजबूत होते हैं।

5/7
केले का हेयर मास्क

केले का हेयर मास्क बनाने के लिए 1 केले लें इसमें 3-4 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद डाल कर इसे मिक्सर जार में डालकर इसका पेस्ट बना लें। अगर आपके बाल ड्राई और फ्रिजी हैं तो ये मास्क आपके बालों में कमाल कर देगा। तैयार पेस्ट को अपने बालों में लगा कर 30-35 मिनट के लिए रहने दें। इसके बाद इसे शैंपू से धो लें।

6/7
अलसी और चावल का हेयर मास्क
Flaxseed ke fayde

चावल और अलसी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसे बनाने के लिए 2 कप पानी में 2 चम्मच अलसी, 1 चम्मच चावल और आधा चम्मच मेथी के बीज मिला लें। अब इसे लगभग 8-10 मिनट के लिए उबाल लें, जब ये जेल की तरह हो जाए तो इसे उतार लें। इसे ठंडा करके अपने बालों में लगा लें। इसे 20 मिनट तक अपने बालों में रखें इसके बाद इसे धो लें।

7/7
दही और अलसी का हेयर मास्क
Ghar par banaye hair mask

दही के हेल्दी बैक्टीरिया बालों को मजबूत करते हैं, साथ ही अलसी बालों में शानदार शाइन लाता है। 1 कप दही में 2-3 चम्मच अलसी के बीजों को भिगो दें, इसके बाद इसमें 3 चम्मच एलोवेरा जेल मिला कर इसका एक पेस्ट तैयार कर लें। और इसको अपने बालों पर लगा कर इसे लगभग एक घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से बालों को धो लें।