चाय - कॉफी की बजाय इस मौसम में ट्राई करें ये 5 हेल्दी सूप, जानिए इनके स्वास्थ्य लाभ

Published on:8 December 2021, 12:00pm IST

जैसे-जैसे ठंड बढ़ने लगती है, हमारे चाय या कॉफी के कप भी बढ़ते जाते हैं। इनका दुष्परिणाम क्या होता है, यह भी आप बेहतर तरीके से जान ही गईं हैं। तो इस मौसम में खुद काे गर्म रखने के लिए क्यों न इस बार हेल्दी सूप पिए जाएं। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे हेल्दी सूप जो आपके लिए परफेक्ट हैं।

mushroom breast cancer ke jokhim ko kam kar sakte hain 1/5

मशरूम सूप - ऐसा शायद ही कोई हो जिसे मशरूम सूप न पसंद हो। यह स्वाद में अद्भुत और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। कई स्वास्थ्यप्रद विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मशरूम कैलोरीमें बेहद कम होते हैं। इसलिए यह किसी भी तरह की डाइट में आसानी से शामिल हो सकते हैं। 'क्रीम ऑफ मशरूम' रेस्टोरेंट में मिलने वाला एक बेहतरीन सूप है, जिसे आप बड़ी आसानी से घर पर भी बना सकती हैं। इसलिए मशरूम सूप को अपनी विंटर डाइट में ज़रूर शामिल करें।

stew recipe 2/5

ब्रोकोली सूप - ब्रोकोली एक अच्छा कार्ब है और फाइबर में उच्च है। यह पाचन में सहायता करता है, कब्ज को रोकता है, निम्न रक्त शर्करा को बनाए रखता है। इसके साथ ही ब्रोकली वजन घटाने के लिए भी बहुत अच्छी होती है क्योंकि यह फाइबर से भरपूर है। ब्रोकोली में विटामिन सी होता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। ब्रोकली सूप की एक सर्विंग में मौजूद औसत कैलोरी की मात्रा लगभग 105 होती है। तो सर्दियों के मौसम में ब्रोकोली सूप ज़रूर ट्राइ करें और हां इसमें थोड़ी क्रीम और कॉर्न डालना मत भूलिएगा।

sardiyon mein pien ye healthy soup 3/5

दाल सूप - यदि आपको दाल खाना नहीं पसंद है, तो आपको दाल सूप ज़रूर ट्राई करना चाहिए। इसके नाम पर मत जाइएगा। यह सूप बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। दाल जैसा कि आप जानते हैं प्रोटीन की सबसे अच्छी स्रोत होती हैं। साथ ही, फाइबर, फोलिक एसिड और आयरन से भरपूर होती हैं। यह पोषक तत्व आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं। दाल सूप बनाने के लिए आप मसूर, हरी मूंग, पीली दाल या अपने पसंद की किसी भी दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस सभी को एक साथ अपनी मन पसंद सब्जियां डालकर पकाएं और ऊपर से नींबू डालना न भूलें।

sardiyon mein pien ye healthy soup 4/5

फूलगोभी का सूप - सर्दियों में यदि आपने गोभी का सूप नहीं पिया तो क्या किया। वाकई, अगर आपने इसे ट्राई नहीं किया है तो आज ही करें, क्योंकि यह बेहद स्वादिष्ट होता है। गोभी एंटीऑक्सीडेंट का एक बड़ा स्रोत है। यह आपकी त्वचा, आंखों और बालों के लिए भी बहुत अच्छा है। यह आश्चर्यजनक रूप से कैलोरी में कम है। इसलिए यदि आप अपना वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको इस सूप को अपने दैनिक आहार में अवश्य शामिल करना चाहिए। साथ ही, फाइबर और अन्य पोषक तत्व आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं। तो, इस मौसम में फूलगोभी के सूप का ज़रूर मज़ा लें।

ye soup hai healthy aur tasty 5/5

वेजिटेबल सूप - हरी सब्जियां विभिन्न विटामिन जैसे A, C, E और K के साथ-साथ खनिज, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और स्वस्थ वसा का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं। इम्युनिटी बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका हैकि रोजाना मिक्स वेजिटेबल सूप का सेवन करें। आप अपनी पसंद की सब्जियां जैसे बीन्स, लेट्यूस, पालक, पत्ता गोभी, मटर, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च और प्याज डाल सकते हैं। इस स्वादिष्ट सूप में जीरा और अदरक मिलाने से आपके गले की खराश और खांसी में आराम मिलेगा।