Monsoon Special Recipes : सेहत और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं ये 5 तरह की चाट

Published on:20 July 2022, 12:00pm IST

बरसात के मौसम में हमेशा कुछ चटपटा खाने का मन करता है। ऐसे में जो लोग अपनी वेट लॉस जर्नी पर हैं वे अक्सर सोच में पड़ जाते हैं। मगर आज हम आपको कुछ ऐसी चाट रेसिपीज़ के बारे में बताएंगे, जो बेहद हेल्दी हैं और स्वाद से भरपूर हैं। तो बिना देर किए चलिये जानते हैं 5 हेल्दी चाट रेसिपीज़।

healthy chaat recipes 1/5

राज कचोरी - राज कचौरी की एक प्लेट में लगभग 4 ग्राम फाइबर, 7 ग्राम वसा, 6 ग्राम प्रोटीन और 25 ग्राम कार्ब्स होते हैं। ये पोषण से भरपूर और आपको तृप्त कर देने वाला भोजन है। प्रोबायोटिक से भरपूर दही, फाइबर से भरपूर स्प्राउट्स, कटी हुई सब्जियां और फल जैसे टमाटर, खीरा और अनार की वजह से इसमें कई एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और खनिजों भी मौजूद होते हैं। राज कचोरी सेहत और स्वाद का भंडार है, इसलिए इस मानसून एक बार इसे ज़रूर खाएं।

healthy chaat recipes 2/5

मकई

healthy chaat recipes 3/5

स्प्राउट्स चाट - यह सबसे हेल्दी चाट है, जो दाल और स्प्राउट्स के मिश्रण के साथ बनाई जाती है। इसमें ताजे नींबू का रस, कटी हुई सब्जियां, मसाले और हरा धनिया मिलाया जाता है। यह साधारण मसाला एक पौष्टिक और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन बना सकता है। इस चाट रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें नींबू का रस मिलाया जाता है जो इसे स्वाद में तीखा बनाता है और विटामिन सी की अच्छाई जोड़ता है और फाइबर और प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स और दाल आपको प्लांट प्रोटीन का सही पोषण देती हैं।

healthy chaat recipes 4/5

भेल पूरी - भेलपुरी कम वसा वाले राइस पफ यानी लईया से बनी होती है। ये विटामिन से भरपूर सब्जियों जैसे खीरा, आलू, प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च और प्रोटीन से भरपूर मूंगफली का एक स्वादिष्ट मिश्रण है। आप चाहें तो इसमें कॉर्न या अपने पसंदीदा स्प्राउट्स भी डाल सकती हैं। अंत में इसमें धनिये - पुदीने और कच्चे आम की हरी चटनी और गुड़ की सोंठ से फ्लेवर दिया जाता है। आप इसमें अपनी मन पसंद कोई भी चटनी और अनार भी डाल सकती हैं, ये बेहद स्वादिष्ट लगती है।

healthy chaat recipes 5/5

मूंगफली की चाट - प्रोटीन से भरपूर इस चाट रेसिपी को बनाने के लिए थोड़ी मूंगफली में अपनी मन पसंद सब्जियां, नींबू का रस, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। सब्जियों और मसालों को मिलाने सेइस साधारण चाट रेसिपी में एक अच्छा ट्विस्ट आता है। प्रोटीन और फाइबर का कॉम्बिनेशन इस सरल रेसिपी को हेल्दी और टेस्टी बनाता है। इस चाट रेसिपी में लगभग 233 कैलोरी होती है जो एक दिन में 2000 कैलोरी को संतुलित करने के लिए एक टेस्टी ऑप्शन बन सकती है।