ये 5 ग्रीन जूस शरीर को डिटॉक्स करने के साथ उम्र से पहले बूढ़ा होने से भी बचाते हैं, जानिए इनके फायदे

Published on:31 August 2023, 15:45pm IST

खराब पाचन, कब्ज, विषाक्त पदार्थ और डिहाइड्रेशन वे मुख्य समस्याएं हैं, जो कई और बीमारियों का कारण बनती हैं। इनके कारण आप न केवल थकान और एनर्जी की कमी महसूस करती हैं, बल्कि उम्र से पहले बूढ़ी भी हो सकती हैं। इनसे बचाव के लिए ग्रीन जूस आपके लिए फायदेमंद होंगे।

cucumber slices lips ki darkness ko kam kar sakti hai. 1/5

खीरे का जूस (Cucumber Juice) - खीरे का जूस ताजगी और स्वाद के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। खीरे के जूस में पानी बहुत अधिक होता है, जिससे आप लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहते हैं। यह पाचन क्रिया को सुधारने में भी मदद करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। खीरे का जूस त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है। यह विटामिन C का अच्छा स्रोत होता है, जो त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही खीरे के जूस में कम कैलोरी होती है और उसमें फाइबर भी पाया जाता है, जिससे वजन प्रबंधन करने में मदद मिल सकती है।चित्र- अडोबीस्टॉक... अधिक पढ़ें

green apple juice 2/5

ग्रीन एपल का जूस (Green Apple Juice) - ग्रीन एपल जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपके शरीर केलिए बेहद लाभकारी होते हैं। ग्रीन एपल जूस में कैलोरी बहुत कम और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। जिससे आपको भूख कम लगती हैं और वजन प्रबंधन में मदद मिल सकती है। पाचन क्रिया को सहायता देने वाले एंजाइम्स आपकी गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हैं। साथ ही यह कब्ज से भी राहत दिलाता है .चित्र- अडोबीस्टॉक... अधिक पढ़ें

.hari pattidar sabjiyan follicular phase ke liye badhiya hain. 3/5

पलक पुदीना जूस (Spinach Mint Juice) - पालक (Spinach) और पुदीना (Mint) के गुणों का संयोजन होता है। यह जूस स्वास्थ्य के लिए कई फायदों का स्रोत होता है। पालक और पुदीना दोनों ही पोषण से भरपूर होते हैं और उनमें विटामिन, मिनरल्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपके शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। इसके साथ ही पालक पुदीना जूस में मौजूद एंजाइम्स पाचन क्रिया के लिए सहायक होते हैं और कब्ज से बचाव करते हैं। वहीं, पालक में विटामिन K और पुदीने में पोटैशियम होता है, जो हार्ट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। चित्र- अडोबीस्टॉक... अधिक पढ़ें

4/5

लौकी-करेला जूस (Bottle Gourd-Bitter Gourd Juice) - इस जूस का स्वाद भले ही आपको उतना पसंद न आए, लेकिन यह जूस विटामिन, मिनरल्स, और फाइबर का भंडार है। लौकी में पानी की अच्छी मात्रा होती है, जिससे किडनी के स्वास्थ्य में सुधार होता है और यूरिन इन्फेक्शन से बचाव होता है। इसके साथ ही करेले में कई पोषक तत्व होते है, जो शरीर की आंतरिक शुद्धि को प्रोत्साहित करते हैं और पाचन क्रिया में सहायक होते हैं। यह आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने वाला सर्वोत्तम जूस है। चित्र- अडोबीस्टॉक... अधिक पढ़ें

Aloe-vera-face-pack 5/5

एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice)- एलोवेरा जूस स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह जूस स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है और स्किन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है। एलोवेरा जूस में विटामिन C और विटामिन E होते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। वहीं, एलोवेरा जूस के सेवन से गैस और कब्ज जैसी पेट- संबंधित समस्याओं से देखभाल भी की जा सकती है। यह एक एंटी एजिंग जूस है, जो आपकी स्किन और बालों को उम्र से पहले बूढ़ा होने से बचाता है। चित्र- अडोबीस्टॉक... अधिक पढ़ें