prevention of blindness week 2023 : इन 5 खाद्य पदार्थों के सेवन से आप भी रख सकती हैं अपनी आंखों का ख्याल

Updated on:1 April 2023, 15:57pm IST

अगर हम अपने आहार में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंटस को शामिल कर लेते हैं, तो आंखों के स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन

1/7

ब्लाइंडनेस प्रिवेंशन वीक का मकसद- आंखों की रोशनी को बनाए रखने के लिए सही खान पान बहुत ज़रूरी है। इसी कड़ी में ब्लाइंडनेस प्रिवेंशन वीक 1 से 7 अप्रैल 2023 तक मनाया जा रहा है। इस दौरानभारत सरकार की ओर से नेत्रहीनता के बारे में एक अभियान चलाया जाता है। सालाना होने वाले इस कार्यक्रम में लोगों को इसके लक्षणों से लेकर इसके बचाव तक सभी चीजों की जानकारी दी जाती है। अंधापन एक गंभीर समस्या है। विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ के अनुसार दुनियाभर में करीबन 285 मिलियन लोग विजुअली इंपेयर्ड हैं। इनमें से 39 मिलियन लोग ब्लाइंड हैं, जब कि 246 मिलियन कम दृष्टि वाले लोग पाए जाते हैं। चित्र अडोबी स्टॉक

Apni screen time ko kare kam 2/7

स्क्रीन टाइम करें कम- स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों की रोशनी दिनों दिन कम होने लगती है। आंखों को स्वस्थ बनाए रखने और रूखेपन को दूर करने के लिए सही पौष्टिक तत्वों का सेवन बेहद ज़रूरी है। इसके लिए मील में विटामिन सी और ई के अलावा जिंक, फैटी एसिड और ल्यूटिन को शामिल करना बेहद ज़रूरी है। आइए जानते हैं, वो खाद्य पदार्थ, जो रखते हैं, हमारी आंखों का ख्याल। चित्र:शटरस्टॉक

diwali gift options 3/7

खट्टे फलों का सेवन करें- खट्टे फलों में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन ई के सामन ही विटामिन सी एक ऐसा एंटीऑक्सिडेंट है, जो हमारी आंखों की रक्षा करता है। उम्र केसाथ होने वाली आंखों की बीमारियों से हमें बचाता है। इसके अलाव विटामिन सी मोतियाबिंद के खतरे से भी बचाने का काम करता है। विज़न लॉस जैसी समस्याएं अपने आप खत्म हो जाती है। इसके लिए हमें अपनी डाइट में नींबू, संतरे, किन्नू, अंगूर, स्ट्रॉबेरी और पपीते को शामिल करना चाहिए। चित्र:शटरस्टॉक

4/7

चित्र:शटरस्टॉक

paalak jawan dikhane me apki madad karta hai 5/7

पालक हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। चित्र : शटरस्टॉक

6/7

सी फ़ूड खासकर फैटी फिश पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड होते हैं। सी फ़ूड में प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है, जो भूख को कम करने में मदद करता है। यह हमें लंबे समय तक संतुष्ट रखता है। ताज़ी मछली सबसे बढ़िया है, लेकिन फिश फ़िललेट्स, फ्रोज़न झींगा भी खाया जा सकता है। कैन सी फ़ूड भी लिया जा सकता है। वजन घटाने के लिए कम तेल-मसाले में तैयार सैल्मन, सार्डिन या निकोइस फिश भी खाये जा सकते हैं।

matar ghughni recipe 7/7

हरी मटर- हरी मटर में कैरोटीनॉयड ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने का काम करते है। ये आई फ्रेंडली पोषक तत्व डिजिटल स्क्रीन की रेशनी के प्रभाव को कम करनेऔर आंखों की इससे रक्षा करने का भी काम करते है। हरी मटर में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे हमारे शरीर का पाचनतंत्र मज़बूत होता है। चित्र : शटरस्टॉक